जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा पर पथराव होने के बाद सुर्खियों में आए जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। इस दौरान कई बुलडोजर ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को गिराया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश जारी किया था, जिसके दो घंटे बाद भी तोड़फोड़ चलता रहा।
यहां पढ़ें हर अपडेट...
कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस बुधवार सुबह से ही एक्शन मोड में है। आप के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास के बाद अब पंजाब पुलिस आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के घर पहुंची है।
क्या है मामला यहां पढ़ें...
दिल्ली में एक बार फिर पाबंदियों का दौर लौट आया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क न लगाने वालों को 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा।
और क्या-क्या निर्णय लिए गए हैं यहां जानें...
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 56वां दिन है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना अमेरिका और अन्य बड़े देशों की मदद से युद्ध में डटकर खड़ी है।
आज क्या हैं वहां हालात जानने के लिए यहां क्लिक करें...
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 574 अंक या 1.02 फीसदी की तेजी लेते हुए 57,037 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 178 अंक या 1.05 फीसदी की बढ़त लेते हुए 17,136 के स्तर पर बंद हुआ।
यहां पढ़े पूरी खबर..
अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘अंधा कानून’ और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक ‘नाचे मयूरी’ बनाने वाले निर्देशक टी रामा राव का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे।
यहां पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी अहम बातें...