फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: एबी डीविलियर्स बोले- इस खिलाड़ी को देखकर उन्हें फिर से खेलने का मन कर रहा, जानें कौन है वह खिलाड़ी

Wed, 20 Apr 2022 04:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डीविलियर्स ने कार्तिक की तारीफ की है। उन्होंने कहा- जिस फॉर्म में वह हैं, उन्होंने टीम  को दो से तीन मैच जिता दिए हैं। वह अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं।
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स और दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2022 से पहले ही क्रिकेट छोड़ने का एलान किया था। इसके बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया। हालांकि, वह नहीं खेलते हुए भी बैंगलोर का जी जान से सपोर्ट कर रहे हैं। अब उन्होंने फिर से आईपीएल खेलने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि इस सीजन बैंगलोर के एक खिलाड़ी को देखकर उन्हें फिर से क्रिकेट खेलने का मन होने लगा है।
विज्ञापन

यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि जबरदस्त फॉर्म में चल रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक इस सीजन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने 37 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है। कार्तिक ने बैंगलोर के लिए मैच फिनिशर का रोल बखूबी निभाया है। 

उन्होंने अब तक 32, 14, 44, सात, 34, 66 और 13 रन की पारियां खेली हैं। इस दौरान कार्तिक का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा है। वह सात में से छह पारियों में नॉटआउट रहे हैं। इस सीजन अब तक कार्तिक का औसत 190 से ऊपर का रहा है। हाल ही में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दिनेश कार्तिक को इस साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप में ले जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

अब डीविलियर्स ने कार्तिक की तारीफ की है। उन्होंने कहा- जिस फॉर्म में वह हैं, उन्होंने टीम  को दो से तीन मैच जिता दिए हैं। वह अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। मुझे नहीं पता उन्हें ये आत्मविश्वास कहां से मिला, क्योंकि इस बीच कार्तिक ने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, पर उनकी बल्लेबाजी कमाल की है और वह 360 डिग्री शॉट लगाने में माहिर हैं। 

डीविलियर्स ने ये भी कहा कि कार्तिक को खेलता हुआ देखकर उन्हें फिर से बल्लेबाजी करने का मन करने लगा है। मुझे फिर से क्रिकेट के मैदान में जाकर शॉट लगाने का मन कर रहा। उन्होंने मुझे एक्साइट कर दिया है। कार्तिक मिडिल ऑर्डर में अंडर प्रेशर बल्लेबाजी करते हैं और उनके पास काफी अनुभव भी है। अगर वह इसी तरह से शानदार बल्लेबाजी करना जारी रखते हैं तो आरसीबी की टीम टूर्नामेंट में काफी आगे जाएगी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हरा दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में बैंगलोर ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 181 रन बनाया। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 163 रन ही बना सकी। मैच में बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 96 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने चार विकेट झटके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें