फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: जाति जनगणना कराएगी सरकार, विपक्ष ने किया समर्थन; मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Wed, 30 Apr 2025 08:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले का कांग्रेस और अन्य विपक्ष दलों ने समर्थन किया और सरकार से जनगणना के लिए समयसीमा की मांग की। कुछ राज्य जैसे बिहार, तेलंगाना और कर्नाटक पहले ही जाति आधारित सर्वेक्षण कर चुके हैं। इस बीच,युद्धविराम उल्लंघन के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। वहीं, अक्षय तृतीया के मौके पर देश में सोने की बिक्री में भारी उछाल आया है और लगभग 20 टन सोना बिक चुका है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रूस दौरा स्थगित कर दिया है और वे 9 मई को विजय दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे। उधर, अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। आईपीएल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल रहे हैं। वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
जातिगत जनगणना पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, मूल जनगणना के साथ ही कराई जाएगी; कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का एलान कर दिया है। यह जनगणना मूल जनगणना के साथ ही कराई जाएगी। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रिमंडल के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने आज फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
जाति जनगणना के फैसले का राहुल गांधी ने किया समर्थन, पूछा- टाइमलाइन बताए सरकार?
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेस कर केंद्र सरकार के जाति जनगणना करने के फैसले की तारीफ की है। राहुल गांधी ने कहा कि, हम जाति जनगणना कराए जाने का समर्थन करते हैं। लेकिन सरकार हमें बताए कि सरकार किन दिन तक जाति जनगनणा कराएगी। इसके साथ राहुल गांधी ने जनगणना के लिए बजट आवंटित करने की भी मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
कांग्रेस नेता उदित राज, सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : एएनआई
कांग्रेस बोली- जातिगत गणना का फैसला उनकी जीत; नीतीश-तेजस्वी भी बोले, किसने क्या कहा?
देश में भावी जनगणना के दौरान लोगों की जातियों के पहलू को भी शामिल किया जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने कहा, यह फैसला 'देर आए दुरुस्त आए' जैसा है। पार्टी ने कहा कि वह लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी। बता दें कि कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल देश भर में जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दल इसे बड़ा चुनावी मुद्दा भी बना रहे हैं। बिहार, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे कुछ राज्य जाति आधारित सर्वेक्षण कर भी चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) - फोटो : अविनाश संब्याल
सीजफायर का उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान, भारत ने दी चेतावनी; महानिदेशकों की हॉटलाइन पर हुई बातचीत
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस आतंकी घटना के बाद सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसका भारत ने माकूल जवाब दिया है। अब भारत ने पाकिस्तान की ओर की जा रही गोलीबारी पर आपत्ति दर्ज करायी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 12
सोने-चांदी का भाव। - फोटो : एएनआई
अक्षय तृतीया पर देश में बिका करीब 20 टन सोना, मुंबई में ही की गई 2350 करोड़ रुपये की खरीदारी
अक्षय तृतीया के दिन यानी बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को सोने की कीमत 94361 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इस मौके पर देश में लगभग 20 टन सोना बिका। जिसका मूल्य 18000 करोड़ रुपये के करीब है। इस दौरान मुंबई में ही करीब 2.5 टन सोने की खरीदारी की गई। जिसका मूल्य 2350 करोड़ रुपये है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए ) के अनुसार अक्षय तृतीया के खास मौके पर लोगों ने सोना खरीदने में उत्साह दिखाया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : एएनआई
CSK vs PBKS: आईपीएल के पूरे सत्र से बाहर हुए ग्लेन मैक्सवेल? पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब; जानिए
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल रहे हैं। वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि उनकी (मैक्सवेल) अंगुली में फ्रैक्चर है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। हालांकि, अब तक फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
पुतिन से मिलते पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
रूस नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी; 9 मई को विजय दिवस परेड में नहीं होंगे शामिल
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना रूस दौरा स्थगित कर दिया है। प्रधानमंत्री 9 मई को मॉस्को में होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे। पीएम मोदी को विजय दिवस परेड के लिए रूस ने आमंत्रित किया था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
1996 के मध्यस्थता और सुलह कानून के तहत फैसलों को संशोधित कर सकती हैं अदालतें, कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला
सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने यह तय करने के लिए बुधवार को फैसला सुनाया कि क्या अदालतें 1996 के मध्यस्थता और सुलह कानून के तहत मध्यस्थ फैसलों में संशोधन कर सकती हैं या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने 4:1 बहुमत से फैसला सुनाया कि अदालतें मध्यस्थता और सुलह पर 1996 के कानून के तहत मध्यस्थता फैसलों को संशोधित कर सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिका के साथ ऐतिहासिक खनिज संसाधन समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए यूक्रेन तैयार, अधिकारियों का दावा
यूक्रेन अमेरिका के साथ एक ऐतिहासिक खनिज संसाधन सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। दो यूक्रेनी वरिष्ठ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस सौदे की जानकारी सार्वजनिक रूप से देने की अनुमति नहीं है। सूत्रों ने बताया कि यूक्रेनी आर्थिक मंत्री यूलिया स्विरीडेंको इस समय वॉशिंगटन में हैं और सौदे के तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप दे रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
मौसम - फोटो : अमर उजाला
UP Weather News: 60 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी... वज्रपात का भी अलर्ट जारी; जानें पूरा पूर्वानुमान
उत्तर प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक गरज-चमक संग बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। इन झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। बारिश और हवाओं के असर से अधितम तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
अमूल दूध - फोटो : एएनआई
अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाईं, कल सुबह से होंगी प्रभावी;देखें नई रेट लिस्ट
अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। अमूल के दुग्ध उत्पादों की नई दरें कल सुबह यानी एक मई से प्रभावी होंगी। अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें