फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top: कल हवाई अभ्यास करेगी भारतीय वायु सेना; देश में कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल; भारत-UK ने FTA को दिया अंतिम रूप

Tue, 06 May 2025 08:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना कल 7 मई से भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में अभ्यास करेगी। वहीं भारत और ब्रिटेन ने एक ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण 'मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए)' और 'दोगुना योगदान सम्मेलन समझौते' (डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन) को अंतिम रूप दे दिया है। इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देश के 300 से ज्यादा जिलों में 7 मई (बुधवार) को एक बड़ी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभ्यास को गंभीरता से लें और अपनी सुरक्षा तैयारियों को परखें। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

पाकिस्तान सीमा के पास हवाई अभ्यास करेगी भारतीय वायु सेना

वायुसेना का साप्ताहिक अभ्यास शुरू - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायु सेना कल 7 मई से भारत-पाकिस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में अभ्यास करेगी। इस अभ्यास में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी अग्रणी विमान भाग लेंगे। इसको लेकर भारत की ओर नोटम जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

देश में कहां-कहां होगी मॉक ड्रिल, कैसी रखनी होगी तैयारी

Mock Drill - फोटो : Amar Ujala

देश के 300 से ज्यादा जिलों में 7 मई (बुधवार) को एक बड़ी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभ्यास को गंभीरता से लें और अपनी सुरक्षा तैयारियों को परखें।  केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में लोगों की सक्रिय सहभागिता के साथ ‘मॉक’ अभ्यास करने पर विस्तार से चर्चा की गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच उभरे ‘‘नए और जटिल खतरों’’ को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से बुधवार को मॉक ड्रिल करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते को दिया अंतिम रूप

कीर स्टार्मर, नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

भारत और ब्रिटेन ने एक ऐतिहासिक और महत्त्वपूर्ण 'मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए)' और 'दोगुना योगदान संधि' (डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन) को अंतिम रूप दे दिया है। यह समझौता दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों को मजबूती देगा और कई क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टार्मर से बातचीत के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर..

'आरक्षण अब रेलवे के डिब्बे जैसा बन गया है', जानें उच्चतम न्यायालय ने क्यों की ऐसी टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश में आरक्षण व्यवस्था की तुलना रेलवे के डिब्बे से की और कहा कि जो लोग एक बार इसमें दाखिल हो जाते हैं, वे दूसरों को अंदर नहीं आने देना चाहते। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने यह टिप्पणी महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) को आरक्षण देने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए की। पढ़ें पूरी खबर..

अशांत बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमला

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्री पिक/ एआई

अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना की फ्रंटियर कोर (एफसी) के छह जवान मारे गए हैं। जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर..

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: कुपवाड़ा में सेना का वाहन खाई में गिरा

सांकेतिक तस्वीर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को एक वाहन के खाई में गिरने से दो जवान बलिदान हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हालांकि सेना की ओर से देर शाम तक औपचारिक पुष्टि नहीं की गई थी। पढ़ें पूरी खबर..

राज्यकर्मियों और पेंशनरों को सौगात...इतना बढ़ा महंगाई भत्ता

रुपये - फोटो : Adobe Stock

उत्तराखंड शासन ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) देने का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डीए में दो प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। बढ़ा हुआ भत्ता एक जनवरी 2025 से लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर..

भारत की कूटनीति के सामने पाकिस्तान ने फिर मुंह की खाई

सैयद अकबरुद्दीन - फोटो : एएनआई (फाइल)

कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएसी) की बंद कमरे में बैठक पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय में आज पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति यह है कि कोई भी देश उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता और न ही उसके परमाणु हथियार और सिंधु जल समझौते के निलंबन पर हमले की धमकी का भारत पर कोई असर होता है। पढ़ें पूरी खबर..

सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज

File Photo - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार ने पूरे देश में कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम (नकद रहित इलाज योजना) लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके तहत सड़क दुर्घटना के शिकार हर व्यक्ति को प्रति हादसा अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, यह योजना 5 मई, 2025 से लागू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

भैया, प्लीज मेरे घर फोन कर दो...उन्हें नहीं पता मैं घायल हूं'

पवनदीप को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर ने बताई उस रात की कहानी - फोटो : अमर उजाला
भैया, मेरे घर फोन कर दो… उन्हें नहीं पता कि मैं हादसे में घायल हो गया हूं…। रविवार देर रात एंबुलेंस में तड़पते इंडियन आइडल 12 के विनर सिंगर पवनदीप राजन के मुंह से निकले ये शब्द एंबुलेंस चालक नितिन के दिल को भी चीर गए। उत्तराखंड के चंपावत निवासी पवनदीप रविवार रात नोएडा के लिए रवाना हुए थे। सफर सामान्य चल रहा था, लेकिन करीब ढाई बजे गजरौला के पास हाईवे पर एक खड़े कैंटर में उनकी कार जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पवनदीप, उनके ड्राइवर राहुल सिंह और दोस्त अजय मेहरा बुरी तरह घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

आईसीसी टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में नहीं हैं गंभीर

गौतम गंभीर - फोटो : ANI
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पूरी तरह से खत्म करने की अपील की। पहलगाम हमले के बाद गंभीर ने कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि भारत को एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए। भारतीय मुख्य कोच का कहना है कि जब तक आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता, तब तक राष्ट्रीय टीम को चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ किसी भी स्तर पर नहीं खेलना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें