फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हरियाणा में राहुल-प्रियंका गांधी की चुनावी रथ यात्रा आज; दिल्ली में सड़कों पर उतरेगी आतिशी कैबिनेट

Mon, 30 Sep 2024 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सोमवार से हरियाणा में चुनावी रथ यात्रा निकालेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिनों में ताबड़तोड़ प्रचार के लिए भाई-बहन की जोड़ी चुनावी समर में उतरी है। सुबह नारायणगढ़ में जनसभा के बाद उनकी रथ यात्रा शुरू होगी। पूरे दिन में दोनों नेता तीन जिलों अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र की छह विधानसभाओं को कवर करेंगे। अंत में थानेसर में दोनों बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, दिवाली से पहले राजधानी की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। सोमवार से अधिकारियों के साथ मंत्री व विधायक सड़कों पर उतरेंगे और खराब सड़कों का जायजा लेंगे। इसके बाद सड़कों की मरम्मत होगी। पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दो अलग-अलग सड़कों का दौरा किया था। इसके बाद टूटी सड़कों को लेकर सीएम को पत्र लिखा था। इसके अलावा, त्योहारी सीजन शुरू होने के बीच एक अक्तूबर से टैक्स, बीमा, निवेश, बचत योजनाओं में कई नियम बदलने वाले हैं। ये बदलाव आप पर सीधा असर डालेंगे। लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन होगा। बदलाव एक अक्तूबर से दिसंबर तक के लिए लागू होगा। ब्याज दरें घटाने का जो चक्र शुरू हुआ है, ऐसे में इन पर भी दरें कम हो सकती हैं। इससे आपकी बचत पर असर होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और भूपेन्द्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में राहुल-प्रियंका की चुनावी रथ यात्रा आज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सोमवार से हरियाणा में चुनावी रथ यात्रा निकालेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिनों में ताबड़तोड़ प्रचार के लिए भाई-बहन की जोड़ी चुनावी समर में उतरी है। सुबह नारायणगढ़ में जनसभा के बाद उनकी रथ यात्रा शुरू होगी। पूरे दिन में दोनों नेता तीन जिलों अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र की छह विधानसभाओं को कवर करेंगे। अंत में थानेसर में दोनों बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली की खस्ताहाल एक सड़क - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में गड्ढामुक्त सड़कों के लिए आज से मैदान में उतरेगी आतिशी कैबिनेट
दिवाली से पहले राजधानी की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। सोमवार से अधिकारियों के साथ मंत्री व विधायक सड़कों पर उतरेंगे और खराब सड़कों का जायजा लेंगे। इसके बाद सड़कों की मरम्मत होगी। पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दो अलग-अलग सड़कों का दौरा किया था। इसके बाद टूटी सड़कों को लेकर सीएम को पत्र लिखा था। पढ़ें पूरी खबर...

त्योहारी सीजन से पहले टैक्स, बीमा-निवेश और बचत योजनाओं में बदलेंगे कई नियम
त्योहारी सीजन शुरू होने के बीच एक अक्तूबर से टैक्स, बीमा, निवेश, बचत योजनाओं में कई नियम बदलने वाले हैं। ये बदलाव आप पर सीधा असर डालेंगे। लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में संशोधन होगा। बदलाव एक अक्तूबर से दिसंबर तक के लिए लागू होगा। ब्याज दरें घटाने का जो चक्र शुरू हुआ है, ऐसे में इन पर भी दरें कम हो सकती हैं। इससे आपकी बचत पर असर होगा।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नेपाल में भारी बारिश-बाढ़ से 170 की मौत; बिहार में रौद्र हुईं कोसी-गंडक
नेपाल की भारी बारिश भारत में भी कहर बरपा रही है। बाढ़ के कारण जहां नेपाल में 170 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं नदियां उफनाने के बाद इसका असर बिहार में भी दिख रहा है। बैराजों के गेट खोलने पड़े हैं, जिससे गंगा, कोसी, गंडक, समेत कई नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ का कहर है। पढ़ें पूरी खबर...

अमित शाह, हिमंता सरमा और सुदेश कुमार महतो। - फोटो : X/@SudeshMahtoAJSU
झारखंड: भाजपा और आजसू में सीट बंटवारे पर बनी सहमति
लोकसभा चुनाव में लगे झटके के बाद भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सतर्क है। बीते चुनाव में बिना गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरने और सत्ता गंवा देने के बाद पार्टी इस बार आजसू और जदयू के साथ राज्य में झामुमो की अगुवाई वाले इंडी गठबंधन का मुकाबला करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

जो बाइडन - फोटो : PTI
जो बाइडन बोले- मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए, नेतन्याहू से बात करेंगे
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करने की योजना बनाई है। उनका मानना है कि मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए। बाइडन का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब रविवार को लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों में दर्जनों लोग मारे गए। हालांकि, राष्ट्रपति बाइडन ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि वह इस्राइली पीएम नेतन्याहू से इस संबंध में कब बात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइल - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
20 वर्षों से हिजबुल्ला के खिलाफ खुफिया अभियान चला रहा इस्राइल
लेबनान की शक्तिशाली शिया मिलीशिया हिजबुल्ला इस्राइल के ताजा हमलों में ताश के पत्तों की तरह बिखरती दिखाई दे रही है। पिछले एक हफ्ते में इस्राइल ने न सिर्फ हिजबुल्ला के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले करके उसे लगभग नेतृत्व विहीन कर दिया, बल्कि हथियार गोदामों व सैन्य ठिकानों को भी काफी नुकसान पहुंचाया। ये सटीक हमले और हिजबुल्ला को हो रहे नुकसान बताते हैं कि इस्राइली सेना (आईडीएफ) शिया मिलीशिया में किस हद तक पैठ बना चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला
Interview: सैलजा की व्यथा- हमारी पार्टी में कुछ लोग खेला खेलते हैं...
कुमारी सैलजा का सियासी सफर संघर्ष भरा रहा है, लेकिन कभी हार नहीं मानी। एक बार फिर कुछ ऐसे ही दौर से गुजर रही हैं। विधानसभा चुनाव के समय टिकट वितरण में हुई अनदेखी के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव करीब दो सप्ताह तक खामोश रहीं। उनकी चुप्पी ने प्रदेश का सियासी माहौल गरमा दिया। विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया। चुनाव के समय में ऐसी खामोशी, प्रचार से दूरी, मुख्यमंत्री की कुर्सी तक से जुड़े तमाम मुद्दों पर कुमारी सैलजा से सुरेंद्र दलाल की विशेष बातचीत... पढ़ें पूरी खबर...

करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra
'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता बने करण वीर
Khatron Ke Khiladi Season 14 Grand Final Live Updates: स्टंट आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का आज फिनाले हुआ और इसे आज अपना विजेता मिल गया। टॉप 3 फाइनलिस्ट कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा शो के बीच आखिरी स्टंट का मुकाबला हुआ, जिसे जीतकर करण वीर ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। कृष्णा श्रॉफ दूसरे स्थान पर आईं और गश्मीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर
J&K में आखिरी चरण का चुनाव प्रचार थमा, 40 सीटों पर मतदान कल
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए प्रचार रविवार शाम थम गया। इस चरण में सात जिलों की 40 सीटों के लिए 1 अक्तूबर को मतदान होगा। अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद हो रहे पहले चुनाव में सभी दलों ने अंतिम दिन पूरी ताकत झोंकी। कठुआ के बनी में 94 तथा उधमपुर के चिनैनी व रामनगर में छह पोलिंग पार्टियां दूरदराज इलाकों में भेजी गईं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को मानसिक रूप से विकलांग कहा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस पर व्यक्तिगत हमला बोला। उन्होंने हैरिस को मानसिक रूप से विकलांग कहने के साथ ही दक्षिणी सीमा का दौरा करने के लिए उनकी बुद्धिमत्ता पर सवाल खड़ा कर दिया, जहां उन्होंने न्यूयॉर्क में शरण लेने पर रोक लगाने का वादा किया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें