फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान, 12 राज्यों में बदला मौसम; दिल्ली में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

Mon, 03 Feb 2025 07:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

महाकुंभ में आज तीसरा अमृत स्नान है। त्रिवेणी संगम में अखाड़ों के साथ ही श्रद्धालुओं का भी पावन स्नान चल रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसके अलावा, राजधानी में सोमवार से दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में ठंड वापस आ सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को सुबह सात बजे करीब सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में सुबह चार बजे दृश्यता 50 मीटर रही। इसके अलावा, चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। दिल्ली के चुनावी रण में 699 उम्मीदवार हैं। 2696 मतदान स्थलों पर 13766 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं को बूथ परिसरों में आसानी से अपने मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए सभी जिला चुनाव अधिकारी रंग कोड के अनुसार केंद्र स्थापित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

जारी है अखाड़ो का स्नान - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ में आज तीसरा अमृत स्नान, अखाड़ों का संगम पर समागम
महाकुंभ में आज तीसरा अमृत स्नान है। त्रिवेणी संगम में अखाड़ों के साथ ही श्रद्धालुओं का भी पावन स्नान चल रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।  पढ़ें पूरी खबर...

गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड, कोहरे से 12 राज्य मुश्किल में
राजधानी में सोमवार से दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में ठंड वापस आ सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को सुबह सात बजे करीब सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में सुबह  चार बजे दृश्यता 50 मीटर रही। पढ़ें पूरी खबर...

प्रचार का आज आखिरी दिन... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार
चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। दिल्ली के चुनावी रण में 699 उम्मीदवार हैं। 2696 मतदान स्थलों पर 13766 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं को बूथ परिसरों में आसानी से अपने मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए सभी जिला चुनाव अधिकारी रंग कोड के अनुसार केंद्र स्थापित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई

आयकर में कटौती के लिए नौकरशाहों को समझाने में समय लगा: सीतारमण का बड़ा खुलासा
नई कर व्यवस्था में 12 लाख तक की आय कर मुक्त होने के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से थे, लेकिन नौकरशाहों ने को समझाने में काफी ज्यादा समय लग गया। बजट पेश करने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा कि यह ऐसी बड़ी घोषणा है जो न केवल अर्थव्यवस्था की नैया पार लगा सकती है, बल्कि आम लोगों के एक बड़े वर्ग को भी राहत दे सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

एनवीएस-02 उपग्रह - फोटो : वीडियो ग्रैब/यू-ट्यूब इसरो

एनवीएस-02 उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के लिए थ्रस्टर्स फायर नहीं हुए
इसरो को बड़ा झटका लगा है। अंतरिक्ष एजेंसी एनवीएस-02 उपग्रह को जिस कक्षा में स्थापित करना चाहती थी, उस कक्षा में स्थापित नहीं कर सकी। इसरो ने रविवार को बताया कि इसके पीछे का कारण यह रहा कि अंतरिक्ष यान में लगे थ्रस्टर्स काम नहीं कर पाए। हालांकि, इसरो के वैज्ञानिक वैकल्पिक उपाय करने का प्रयास कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

अभिषेक भारत के लिए सर्वोच्च टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
रतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से इंग्लैंड के गेंदबाजों को हैरान कर दिया। अभिषेक ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर तूफानी पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अभिषेक ने 54 गेंदों पर सात चौकों और 13 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पढ़ें पूरी खबर...

ममता कुलकर्णी। - फोटो : अमर उजाला।

विवादों में घिरीं ममता कुलकर्णी करेंगी अमृत स्नान
किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर बनाई गई फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी अमृत स्नान करने कुंभ नगरी पहुंच गई। उनको महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से कुंभ नगरी में खासा विवाद छिड़ा है। किन्नर अखाड़ा संस्थापक रहे ऋषि अजय दास ने उन ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से हटा दिया। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI/TPS

स्राइली सेना का दावा- 50 फलस्तीनी आतंकवादी मार गिराए
इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने रविवार (स्थानीय समयानुसार) को दावा किया उसने 50 फलस्तीनी आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवादियों को लगभग दो सप्ताह पहले उत्तरी वेस्ट बैंक में शुरू किए गए अभियान के तहत निशाना बनाया गया। IDF ने बताया कि जेनिन, तुलकरेम और तमुन क्षेत्र में अभियान के दौरान 35 बंदूकधारी मारे गए, जबकि 15 अन्य ड्रोन हमलों में मारे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने यह भी स्वीकार किया है कि अभियानों के दौरान एक बच्चे समेत कुछ नागरिकों को 'गलती' से निशाना बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
 

मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और सीएम रेवंत रेड्डी - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

 10 MLA की 'गुप्त मीटिंग' के बाद CM रेवंत रेड्डी ने बुलाई आपात बैठक
तेलंगाना कांग्रेस में उथल-पुथल मचने की खबर है। कांग्रेस के दस विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन विधायकों ने बंद कमरे में गुप्त बैठक की है, जिससे कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई हैं। विधायकों की गुप्त मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आपात बैठक बुलाई है। असंतुष्ट विधायक मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी से नाराज बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

सर्बिया में छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

Serbia Student Protest: सड़क पर उतरे लाखों छात्र; टैक्सी चालकों ने की मदद
सर्बिया में इन दिनों छात्रों का सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसके चलते देशभर में प्रदर्शन हो रहे है। छात्र ही नहीं अब आम नागरिक भी इस प्रदर्शन में छात्रों की मदद कर रहें है। ऐसा ही कुछ हुआ जब इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा रहे बेलग्रेड विश्वविद्यालय के छात्रों को घर पहुंचाने के लिए सैकड़ों टैक्सी चालक सड़क पर उतर आएं और छात्रों को मुफ्त में घर पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर...
 

जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला

Junaid Khan Interview: मेरा काम बिना मोबाइल के चल सकता है
जिस तमिल फिल्म 
लव टुडे (2022) की लवयापा रीमेक है, वह आपने पहली बार कब देखी? और, इस फिल्म की कौन सी खासियत ऐसी है जिसने आपको इसका हिंदी रीमेक करने के लिए उत्साहित किया?
फिल्म के निर्माता मधु मंटेना ने मूल फिल्म के अधिकार खरीदे थे और मुझसे मुलाकात में उन्होंने ये फिल्म देखने की गुजारिश की। मैंने फिल्म देखी तो मुझे ये काफी पसंद आई। फिल्म के वन लाइनर (एक लाइन में फिल्म की कहानी बताना) पर मैं मोहित हो गया था कि क्या हो अगर शादी से पहले लड़के और लड़की को अपने मोबाइल फोन की अदला-बदली करने को कहा जाए? मेरा मानना है कि प्रेम में जो बाधाएं आती हैं, वे अधिकतर हमारी खुद की बनाई हुई होती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को प्रज्ञानंद ने टाइब्रेकर में दी मात - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh

प्रज्ञानंद ने विश्व विजेता गुकेश को टाइब्रेकर में हराया
शतरंज की चौसर पर दो भारतीय दिग्गजों के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। भारतीय विश्व चैंपियन गुकेश को हराकर प्रज्ञानंदा विजेता बने हैं। उन्होंने टाईब्रेकर में मुकाबला जीतकर टाटा स्टील मास्टर्स की ट्रॉफी अपने नाम की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें