फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: डीजीपी सम्मेलन में PM मोदी-शाह होंगे शामिल; मस्जिद को मंदिर बताने वाली सर्वे रिपोर्ट आज होगी पेश

Fri, 29 Nov 2024 07:26 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों का वार्षिक अखिल भारतीय सम्मेलन शुक्रवार को भुवनेश्वर में शुरू होगा। इस मौके पर आंतरिक सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर, खालिस्तान समर्थक तत्वों, साइबर अपराध, एआई से उत्पन्न चुनौतियों और ड्रोन से उत्पन्न खतरों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी इस सम्मेलम में शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्घाटन गृह मंत्री करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री शेष दो दिन उपस्थित रहेंगे और रविवार को समापन भाषण देंगे। वहीं संभल में शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की कोर्ट में 29 नवंबर को पहली सुनवाई होनी है। इसी दिन सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल किए जाने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक तरफ विधानसभा सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी। इस सरकार के गठन का यह अंतिम विधानसभा सत्र होगा। क्योंकि फरवरी महीने में आम चुनाव होना है। इस सत्र में पक्ष और विपक्ष पूरी तरह से एक दूसरे पर हमलावर रहेगी और पूरी तरह से राजनीतिक सत्र देखने को मिल सकता है। तो दूसरी ओर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे घमासान के बीच गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई। इस बैठक में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे भी बैठक में शामिल हुए। हालांकि इस बैठक में भी महाराष्ट्र के सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : ANI

 DGP Conference: आज से डीजीपी सम्मेलन की शुरुआत, PM मोदी-अमित शाह होंगे शामिल
पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों का वार्षिक अखिल भारतीय सम्मेलन शुक्रवार को भुवनेश्वर में शुरू होगा। इस मौके पर आंतरिक सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर, खालिस्तान समर्थक तत्वों, साइबर अपराध, एआई से उत्पन्न चुनौतियों और ड्रोन से उत्पन्न खतरों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी इस सम्मेलम में शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्घाटन गृह मंत्री करेंगे, वहीं प्रधानमंत्री शेष दो दिन उपस्थित रहेंगे और रविवार को समापन भाषण देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

संभल में बवाल के बाद बाजारों में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
Sambhal Jama Masjid: मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने वाली सर्वे रिपोर्ट आज होगी पेश
संभल में शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करने के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन संभल स्थित चंदौसी की कोर्ट में 29 नवंबर को पहली सुनवाई होनी है। इसी दिन सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल किए जाने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया
Delhi Vidhan Sabha Last Session: दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत आज से
विधानसभा सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी। इस सरकार के गठन का यह अंतिम विधानसभा सत्र होगा। क्योंकि फरवरी महीने में आम चुनाव होना है। इस सत्र में पक्ष और विपक्ष पूरी तरह से एक दूसरे पर हमलावर रहेगी और पूरी तरह से राजनीतिक सत्र देखने को मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर..

 

अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
महाराष्ट्र का नया CM कौन?: शाह के साथ बैठक में नहीं दूर हुआ सस्पेंस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे घमासान के बीच गुरुवार को दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई। इस बैठक में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे भी बैठक में शामिल हुए। हालांकि इस बैठक में भी महाराष्ट्र के सीएम चेहरे से पर्दा नहीं उठा। पढ़ें पूरी खबर
 

Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद

Sambhal: आज कोर्ट में सुनवाई और जुमे की नमाज को लेकर संभल में हाई अलर्ट
जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के संबंध में शुक्रवार यानि आज चंदौसी स्थित न्यायालय में पहली सुनवाई होनी है। वहीं जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। संभल नगर में सीडीओ समेत कई जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर..

 

योगी कैबिनेट में बदलाव। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी: योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, साधे जाएंगे दलित-ओबीसी समीकरण
विधानसभा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन के 9 में से 7 सीट जीतने के बाद अब फिर से प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कई विधायक जहां मंत्री बनने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं, वहीं सहयोगी दल भी मंत्रिमंडल में कोटा बढ़ाने की दावेदारी करने की तैयारी में हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल में फेरबदल दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद संभव है। सूत्रों की मानें तो इस बार मंत्रिमंडल में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी है। इनमें कई कैबिनेट और राज्यमंत्रियों का पत्ता साफ हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर..

देवेंद्र फडणवीस के साथ एकनाथ शिंदे। - फोटो : ANI
Maharashtra: अमित शाह के आवास पर महायुति की अहम बैठक, शिंदे-फडणवीस और अजित संग हुआ मंथन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दिल्ली में अमित शाह के घर पर महायुति की बैठक हुई। इस बैठक में शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।  इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे भी बैठक में शामिल हुए। पढ़े पूरी खबर..

रूस-यूक्रेन युद्ध - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
Russia–Ukraine: रूस ने ऊर्जा ग्रिड पर हमला कर उड़ाई बिजली
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कीव में निर्णय लेने वाले केंद्रों पर रूस की नई हाइपरसोनिक मिसाइल से हमले की धमकी दी। इस धमकी के कुछ घंटों बाद ही रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ग्रिड पर हमला किया, जिससे दस लाख लोग बिजली से वंचित हो गए। इसके साथ ही कीव ने बताया कि रूस ने बमबारी के दौरान 90 से ज्यादा मिसाइलें और लगभग 100 ड्रोन दागे। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इसे पश्चिमी मिसाइलों के साथ यूक्रेनी हमलों का प्रतिक्रिया कहा। पढ़े पूरी खबर..
 

sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला
Sambhal Violence: संभल में हिंसा भड़काने में आखिर किसका हाथ, कैसे घटी घटना? 
संभल हिंसा की जांच के लिए राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन कर दिया, जिसका अध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा को बनाया गया है। वहीं सेवानिवृत्त आईएएस अमित मोहन प्रसाद और सेवानिवृत्त आईपीएस अरविंद कुमार जैन को आयोग का सदस्य बनाया गया है। पढ़े पूरी खबर...
 
विज्ञापन

हेमंत सोरेन - फोटो : X / @HemantSorenJMM
Jharkhand: शपथ ग्रहण के बाद केंद्र पर हमलावर हुए हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही सीएम सोरेन केंद्र सरकार पर हमालवर होते हुए दिखे। जहां उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार कोयला की बकाया राशि वसूलने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी। बता दें कि गुरुवार को हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड की गद्दी संभाली। पढ़े पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें