प्रख्यात संगीतज्ञ और वायलिन वादक डॉ. एन. राजम आज अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगी। इस अवसर पर एन. राजम अपनी बेटी और सुपरिचित वायलिन वादक संगीता शंकर और अपनी नातिन रागिनी शंकर के साथ विशेष संगीत प्रस्तुति भी देंगी। कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के सभागार में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। प्रवेश निमंत्रण पत्र के आधार पर ही मिलेगा। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अलग-अलग अभियानों में 18 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को दो जगहों पर हिमस्खलन और कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी की वजह से चार नेशनल हाईवे समेत करीब 250 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य में लाहौल-स्पीति के अलावा कुल्लू, सिरमौर, चंबा के ऊपरी इलाकों और शिमला के नारकंडा और कुफरी में बर्फबारी हुई। उधर, जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी ने भी जनजीवन को अव्यवस्थित कर दिया। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने तुहिन कांत पांडे अगला सेबी चीफ नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (DoPT) ने पांडे की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
अमर उजाला शब्द सम्मान-2024 : डॉ. एन. राजम आज करेंगी शब्द साधकों का सम्मान
प्रख्यात संगीतज्ञ और वायलिन वादक डॉ. एन. राजम आज अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगी। इस अवसर पर एन. राजम अपनी बेटी और सुपरिचित वायलिन वादक संगीता शंकर और अपनी नातिन रागिनी शंकर के साथ विशेष संगीत प्रस्तुति भी देंगी। कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के सभागार में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। प्रवेश निमंत्रण पत्र के आधार पर ही मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Chhattisgarh : बीजापुर में 18 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अलग-अलग अभियानों में 18 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। इन नक्सलियों को बृहस्पतिवार को बीजापुर जिले में तीन स्थानों से पकड़ा गया। इससे पहले चार नक्सलियों को मंगलवार को सुकमा में गिरफ्तार किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में बारिश-हिमपात से दो जगह हिमस्खलन
हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को दो जगहों पर हिमस्खलन और कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी की वजह से चार नेशनल हाईवे समेत करीब 250 सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य में लाहौल-स्पीति के अलावा कुल्लू, सिरमौर, चंबा के ऊपरी इलाकों और शिमला के नारकंडा और कुफरी में बर्फबारी हुई। उधर, जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी ने भी जनजीवन को अव्यवस्थित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
तुहिन कांत पांडे सेबी चीफ नियुक्त, तीन साल कार्यकाल
केंद्र सरकार ने तुहिन कांत पांडे अगला सेबी चीफ नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (DoPT) ने पांडे की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। नियुक्ति को कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद जारी पत्र के मुताबिक 1987 बैच के प्रशासनिक अधिकारी तुहिन कांत पांडे फिलहाल वित्त मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सरकार ने नियुक्ति आदेश में साफ किया है कि पदभार ग्रहण करने की तारीख से या अगले आदेश तक इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। पढ़ें पूरी खबर...
Parliament: वक्फ संशोधन विधेयक में 14 अहम बदलावों को मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ वक्फ संशोधन विधेयक को संसद में पेश करने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार इसे बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन पेश करने की तैयारी में है। बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने मूल विधेयक के प्रावधानों में 14 अहम बदलाव सुझाए थे। कैबिनेट ने इन पर मुहर लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
Asia Cup 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद एशिया कप में भिड़ंगे भारत और पाकिस्तान
टी20 विश्व कप 2026 से पहले एशिया कप का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत के पास है। हालांकि, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) टूर्नामेंट का आयोजन तटस्थ स्थल पर कर सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एशिया कप 2025 का आगाज सितंबर में हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
संभल में जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की जरूरत है या नहीं, फैसला आज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई और मरम्मत की जरूरत है या नहीं, इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के तीन अधिकारी मुतवल्ली के साथ निरीक्षण करें। साथ ही इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को न्यायालय में 10 बजे प्रस्तुत की जाए। इसके बाद ही न्यायालय रमजान शुरू होने से पहले मस्जिद की रंगाई-पुताई का निर्देश देने पर विचार करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
हमास के हमले की वजह ताकतवर IDF की विफलता
इस्राइली सेना ने स्वीकार किया है कि सात अक्तूबर, 2023 को देश के इतिहास में सबसे बड़ा हमला उसकी नाकामी के कारण हुआ है। इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि सेना ने हमास की नीयत और उसकी क्षमता का आकलन करने में चूक की, जिसके कारण सात अक्तूबर को हमास के लड़ाके खौफनाक हमला करने में सफल रहे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड: 74 साल में सबसे अधिक गर्म रही 27 फरवरी की सुबह
गुरुवार सुबह गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 74 साल में फरवरी महीने का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। 1951-2025 तक की समयावधि पर गौर करें तो आज का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से सात डिग्री अधिक है। यह अब तक का सर्वाधिक तापमान है। जबकि फरवरी समाप्त होने में अभी एक दिन बाकी है। वहीं, बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि 1951 से पहले का डेटा उपलब्ध नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
Manipur: मैतेई समूह अरामबाई टेंगोल ने सुरक्षा बलों को सौंपे 246 हथियार
मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला द्वारा मैतेई समूह अरामबाई टेंगोल के नेताओं से मुलाकात करने के बाद अवैध हथियारों को सौंपने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को मैतेई समूह अरामबाई टेंगोल ने मणिपुर राइफल्स परिसर में सुरक्षा बलों को 246 हथियार सौंपे। पुलिस के मुताबिक, राज्यपाल द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले कुल 307 हथियार सौंपे जा चुके हैं। इनमें 246 हथियार अरामबाई टेंगोल और 61 हथियार इंफाल घाटी व पहाड़ी जिलों में विभिन्न स्थानों पर मैतेई और कुकी गांव के स्वयंसेवकों द्वारा सौंपे गए। पढ़ें पूरी खबर...
US: ट्रंप का एलान- चार मार्च से मैक्सिको और कनाडा पर लगेंगे टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह अगले मंगलवार से मैक्सिको और कनाडा पर कर (टैरिफ) लगाएंगे, साथ ही चीन से आयात पर मौजूदा 10 फीसदी टैरिफ दोगुना करेंगे। ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा कि फेंटेनाइल जैसी नशीली दवाओं की अमेरिका में अस्वीकार्य स्तर पर तस्करी की जा रही है और आयात कर अन्य देशकों को तस्करी पर रोक लगाने के लिए मजबूर करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Amitabh Bachchan: क्या अभिनय और 'केबीसी' से संन्यास ले रहे हैं बिग बी?
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक रहस्यमयी ट्वीट करके अपने प्रशंसकों के बीच खलबली मचा दी थी, जिसमें लिखा था, 'अब जाने का समय आ गया है।' इस पोस्ट को लेकर कई अटकलें लगाई गईं। कई लोगों ने सोचा कि क्या मेगास्टार फिल्मों और 'कौन बनेगा करोड़पति' से रिटायरमेंट ले रहे हैं। वहीं, कई फैंस को डर था कि यह उनके स्वास्थ्य से संबंधित हो सकता है, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस चिंता जाहिर कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...