फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाशिवरात्रि आज, महाकुंभ का समापन भी; पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानों में लू का अलर्ट

Wed, 26 Feb 2025 07:25 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
आज महाशिवरात्रि है और महाकुंभ में अंतिम महास्नान का लेकर संगम पर भक्तों का रेला जमा हो रहा है। यूं देर रात से ही भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया था मगर ब्रह्म मुहुर्त में स्नान के लिए आस्थावान संगम पर तेजी के साथ जमा हो रहे हैं। पहला मुहुर्त 5 बजे के कुछ बाद से है लेकिन श्रद्धालु संगम में लगातार आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेले का आज अंतिम दिन है इसलिए भीड़ बहुत है। वहीं आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व देशभर मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती संग विवाह संपन्न हुआ था, जिसके कारण लोग सच्चे मन और भक्ति भाव से महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं और विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेभंडारी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार महाशिवरात्रि पर बहुत ही सुंदर और दुर्लभ योगों का निर्माण हुआ है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से कई गुने की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर कुछ उपायों को करने से भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर कौन-कौन से उपाय कारगर माने जाते हैं। एक तरफ मौसम के मिजाज में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर जहां भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दूसरी ओर तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में पिछले चार दिनों से फंसे श्रमिकों से अब तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। सुरंग से पानी और कीचड़ निकालने का काम चल रहा है, लेकिन जैसे-जैसे समय निकल रहा है श्रमिकों की कुशलता को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। सेना और एनडीआरएफ के सदस्य पहले से ही बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब हालात का आकलन करने और बचाव कार्य में मदद के लिए भारत भूगर्भीय सर्वेक्षण (जीएसआई) और राष्ट्रीय भौगोलिक अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के भूवैज्ञानिकों को भी बुलाया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

 

महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, संगम किनारे आस्था का अद्भुत मेला

महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला - फोटो : अमर उजाला
आज महाशिवरात्रि है और महाकुंभ में अंतिम महास्नान का लेकर संगम पर भक्तों का रेला जमा हो रहा है। यूं देर रात से ही भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया था मगर ब्रह्म मुहुर्त में स्नान के लिए आस्थावान संगम पर तेजी के साथ जमा हो रहे हैं। पहला मुहुर्त 5 बजे के कुछ बाद से है लेकिन श्रद्धालु संगम में लगातार आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेले का आज अंतिम दिन है इसलिए भीड़ बहुत है। पढ़ें पूरी खबर...

महाशिवरात्रि पर किए जाने वाले उपाय, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न और दूर करेंगे परेशानियां

महाशिवरात्रि उपाय 2025 - फोटो : अमर उजाला
आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व देशभर मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव का माता पार्वती संग विवाह संपन्न हुआ था, जिसके कारण लोग सच्चे मन और भक्ति भाव से महाशिवरात्रि पर व्रत रखते हैं और विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेभंडारी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार महाशिवरात्रि पर बहुत ही सुंदर और दुर्लभ योगों का निर्माण हुआ है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से कई गुने की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि पर कुछ उपायों को करने से भगवान भोलेशंकर और माता पार्वती की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर कौन-कौन से उपाय कारगर माने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मौसम के अलग-अलग रंग: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानों में लू का अलर्ट

भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के आसार - फोटो : अमर उजाला

मौसम के मिजाज में आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर जहां भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। पढ़ें पूरी खबर..

तेलंगाना सुरंग हादसा: बचाव में मदद के लिए बुलाए गए भूवैज्ञानिक

तेलंगाना सुरंग हादसा - फोटो : अमर उजाला

तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में पिछले चार दिनों से फंसे श्रमिकों से अब तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। सुरंग से पानी और कीचड़ निकालने का काम चल रहा है, लेकिन जैसे-जैसे समय निकल रहा है श्रमिकों की कुशलता को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। सेना और एनडीआरएफ के सदस्य पहले से ही बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब हालात का आकलन करने और बचाव कार्य में मदद के लिए भारत भूगर्भीय सर्वेक्षण (जीएसआई) और राष्ट्रीय भौगोलिक अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के भूवैज्ञानिकों को भी बुलाया गया है। पढें पूरी खबर..

251 कन्याओं का विवाह आज, राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी, नए जोड़ों को पं. शास्त्री देंगे यह खास तोहफा

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह आज। - फोटो : अमर उजाला
मप्र के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में मौजूद श्रद्धा और भक्ति के केंद्र बागेश्वर धाम एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। आज 26 जनवरी को यहां हो रहे छठवें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में 251 कन्याएं शादी के बंधन में बंधेगी। इन 251 कन्याओं में 108 आदिवासी समाज से हैं, जो अत्यंत गरीब और आर्थिक रूप से असमर्थ हैं। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समूचा धाम दूधिया रोशनी से जगमगा रहा है, मंच स्वर्ण चमक से सुसज्जित हैं। विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर..

स्राइल- हमास के बीच नया समझौता: मृत बंधकों के शवों का होगा आदान-प्रदान

हमास ने इस्राइल को सौंपे चार शव - फोटो : PTI

इस्राइल और हमास के बीच 15 महीनों से चल रहे युद्ध में अभी कुछ दिनों की शांति देखने को मिल रही है। इसी बीच इस्राइल और हमास के अधिकारियों ने मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और मृत बंधकों के शवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस समझौते से दोनों पक्षों के बीच चल रहे नाजुक युद्धविराम को कुछ और दिनों तक बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर..

Sajjan Kumar: एक समय दिल्ली में बोलती थी सज्जन की तूती, संजय के थे खास

सज्जन कुमार - फोटो : X/@sarbjitjhinjer

नवंबर 1984 के दंगो के एक और मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा मिल गई। दिल्ली की राजनीति में एक समय सज्जन कुमार की तूती बोलती थी और वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के नवरत्नों में गिने जाते थे। दिल्ली दंगो में नाम आने के बाद से ही उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लग गई और कई बार लोकसभा टिकट पर उनका नाम कटा और सजा के बाद वे राजनीति के अर्श से फर्श पर आ गए। अब हालत यह है कि कभी उनसे घनिष्ठता बनाने की जुगाड़ लगाने वालों ने अब उनसे दूरी बना ली है। पढ़ें पूरी खबर..

Google : गूगल हारी एंड्रॉयड ऑटो एक्सेस लड़ाई

Google - फोटो : FREEPIK

शीर्ष यूरोपीय अदालत ने मंगलवार को इटली के अविश्वास प्राधिकरण का पक्ष लेते हुए कहा कि अल्फाबेट इकाई गूगल द्वारा विकसित ई-मोबिलिटी एप (एनेल) को अपने एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म तक पहुंच न देना, इसकी बाजार शक्ति का दुरुपयोग माना जा सकता है। इतालवी निगरानी संस्था ने एंड्रॉइड ऑटो पर एनेल के जूसपास को ब्लॉक करने के लिए 2021 में गूगल पर 10.2 करोड़ यूरो (10.67 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। इसी के साथ एंड्रॉइड ऑटो एक्सेस पर गूगल इस मुद्दे का हल करके भी एक तरह से लड़ाई को हार गई है। पढ़ें पूरी खबर..

India-EU: PM मोदी के निमंत्रण पर कल भारत आएंगी यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन - फोटो : ani

दुनिया में छिड़े टैरिफ वॉर के बीच यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पूरी यूरोपीय संघ सरकार (कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स) के साथ भारत आ रही हैं। यह दौरा भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। उर्सुला की भारत यात्रा के दौरान मुक्त  व्यापार समझौता, यूरोपीय संघ-भारत व्यापार समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता होगी। पढ़ें पूरी खबर...

ED: सैम पित्रोदा के खिलाफ भाजपा नेता ने ईडी से की शिकायत

सैम पित्रोदा - फोटो : पीटीआई

कर्नाटक में भाजपा के एक नेता ने सैम पित्रोदा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के पूर्व पार्षद एनआर रमेश का आरोप है कि पित्रोदा ने वन विभाग के अधिकारियों समेत पांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मदद से बंगलूरू के येलहंका में 150 करोड़ रुपये की 12.35 एकड़ सरकारी जमीन अवैध रूप से हासिल की। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

DC vs GG: 29 गेंदों के शेष रहते दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य

दिल्ली बनाम गुजरात - फोटो : WPL
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मंगलवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम ने 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर 131 रन बनाए और 29 गेंदों के शेष रहते मुकाबला हासिल कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि महिला प्रीमियर लीग में दोनों टीमों का पांच बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें दिल्ली ने चौथी बार जीत दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें