फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक, उत्तर भारत में झुलसा रही गर्मी; पढ़िए सुर्खियां

Sat, 24 May 2025 06:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। वहीं भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग दिख रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण झमाझम बारिश हो रही है। एक तरफ लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार शाम विशेष एयर क्राॅफ्ट से अयोध्या पहुंचा। यहां सेना की तरफ से उन्हें सलामी दी गई। शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके चचेरे भाई अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि शशांक के पिता जंग बहादुर तिवारी अमरीका से चल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर Apple को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका में बिकने वाले iPhones का निर्माण भारत या किसी अन्य देश में नहीं, बल्कि अमेरिका में ही होना चाहिए, नहीं तो कंपनी को भारी टैक्स चुकाना होगा। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

आज नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

मौसम के रंग: उत्तर भारत में झुलसा रही गर्मी, पूर्वोत्तर में हो रही बारिश

स्टेशन पर महिला ने ऐसे पाई गर्मी से राहत। - फोटो : अमर उजाला

भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग दिख रहा है। एक तरफ जहां उत्तर भारत प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण झमाझम बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

बलिदानी युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट शशांक का पार्थिव शरीर पहुंचा अयोध्या

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी - फोटो : अमर उजाला

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर शनिवार शाम विशेष एयर क्राॅफ्ट से अयोध्या पहुंचा। यहां सेना की तरफ से उन्हें सलामी दी गई। शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके चचेरे भाई अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि शशांक के पिता जंग बहादुर तिवारी अमरीका से चल चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर..

ट्रंप ने Apple को दी 25% टैरिफ लगाने की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर Apple को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका में बिकने वाले iPhones का निर्माण भारत या किसी अन्य देश में नहीं, बल्कि अमेरिका में ही होना चाहिए, नहीं तो कंपनी को भारी टैक्स चुकाना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

43 साल जेल में बिताने के बाद 104 साल के लखन निर्दोष

1 - फोटो : अमर उजाला

हत्या के आरोप में 43 साल जेल में बिताने के बाद अब 104 वर्षीय लखन उच्च न्यायालय से बरी होने के बाद कौशाम्बी जिला जेल से बाहर आ गए हैं। उनकी बेटी आशा ने कहा कि 'दाग' आखिरकार मिट गया। पढ़ें पूरी खबर...

कैंसर पर सटीक वार, एनआईटी राउरकेला ने विकसित की नई बायोसेंसर तकनीक

कैंसर - फोटो : अमर उजाला
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), राउरकेला के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा सेमीकंडक्टर आधारित बायोसेंसर तकनीक विकसित की है, जिससे कैंसर का आसानी से पता चल जाएगा। यह तकनीक ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में कैंसर निदान को सुलभ बनाने में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप ने परमाणु ऊर्जा को बढ़ाने के फैसले पर दस्तखत किए

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु ऊर्जा को बढ़ाने के फैसले पर दस्तखत किए। पढ़ें पूरी खबर...

हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के प्रवेश पर ट्रंप के फैसले पर संघीय अदालत की रोक

ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के 2.2 अरब डॉलर की ग्रांट को फ्रीज किया। - फोटो : हार्वर्ड विश्वविद्यालय/पीटीआई

संघीय न्यायाधीश ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाने वाले फैसले पर रोक लगा दी है। ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को मैसाचुसेट्स में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दायर किया। ट्रंप के इस फैसले से विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे 800 भारतीय समेत अन्य देशों के करीब 7000 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। पढ़ें पूरी खबर..

जस्टिस ओका ने रिटायर होने से पहले कहा- किसी अदालत को 'निचली' कहना सांविधानिक मूल्यों के खिलाफ

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी अदालत को निचली अदालत कहना सांविधानिक मूल्यों के खिलाफ है। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने हत्या के 1981 के एक मामले में दो दोषियों को बरी करते हुए यह बात कही। पीठ ने कहा, फैसला सुनाने से पहले हम 8 फरवरी, 2024 के आदेश में दिए गए निर्देश को दोहराते हैं कि ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को 'निचली अदालत के रिकॉर्ड' के रूप में संदर्भित नहीं किया जाना चाहिए। पढें पूरी खबर...

नीरज चोपड़ा कुसोसिन्स्की मेमोरियल में दूसरे स्थान पर रहे

नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा शुक्रवार को ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर शीर्ष पर रहकर विजेता बने। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे। हाल ही में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर की बाधा पार करने वाले नीरज इस टूर्नामेंट में लय में नजर नहीं आए और उन्होंने 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से दूसरा स्थान हासिल किया। वेबर 86.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विजेता बनने में सफल रहे। पढ़ें पूरी खबर..

आरबीआई ने 11 साल में मोदी सरकार को दिया 11.42 लाख करोड़ लाभांश

भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

वैशि्वक चुनौतियों, अमेरिका के साथ चल रहे व्यापार वार्ता और पाकिस्तान से तनाव के कारण बढ़े रक्षा खर्च के बीच आरबीआई ने केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए रिकॉर्ड 2,68,590.07 करोड़ का लाभांश देने की घोषणा की है। इस रकम को मिलाकर आरबीआई मोदी सरकार को 11 साल के कार्यकाल में करीब 11.42 लाख करोड़ का लाभांश दे चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

विक्रांत ने श्री श्री रविशंकर के साथ फोटो साझा कर दिया अपडेट

विक्रांत मैसी-श्री श्री रविशंकर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म 'व्हाइट' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसमें वे आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के किरदार में नजर आएंगे। विक्रांत ने अपने इस किरदार की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर वे कुछ घबराए हुए हैं। हाल ही में विक्रांत ने फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट शेयर किया है। उन्होंने श्री श्री रविशंकर के साथ तस्वीर शेयर कर बताया है कि शूटिंग कब शुरू होने वाली है? पढ़ें पूरी खबर...
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें