जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। राज्यों में मृतकों की पार्थिव देह पहुंच रही है। वहां उनके अंतिम संस्कार कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत मध्य और पूर्वी भारत के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में झुलसा देने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। यहां 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, पहलगाम हमले का असर जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। एक दिन पहले तक पर्यटकों से गुलजार सड़कें अचानक सुनसान हो गई हैं। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि हमले के बाद से लोगों ने जम्मू-कश्मीर के लिए 90 फीसदी बुकिंग रद्द करा दी है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में पुणे के 500 से अधिक पर्यटक अब भी जम्मू-कश्मीर में फंसे हैं। विशेष उड़ानों के जरिये आज 182 पर्यटकों को वापस लाया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Pahalgam Attack: सरकार आज सर्वदलीय बैठक करेगी, पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई संभव
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। राज्यों में मृतकों की पार्थिव देह पहुंच रही है। वहां उनके अंतिम संस्कार कराए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: पंजाब से लेकर पूर्वी भारत तक झुलसाने लगी गर्मी; कई राज्यों में बारिश के आसार
पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत मध्य और पूर्वी भारत के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में झुलसा देने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। यहां 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अभी कम से कम एक सप्ताह इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही रात के समय भी गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
After Attack : कल तक गुलजार सड़कें अब सूनी, वादी छोड़ लौटने लगे पर्यटक
पहलगाम हमले का असर जम्मू-कश्मीर की पर्यटन अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। एक दिन पहले तक पर्यटकों से गुलजार सड़कें अचानक सुनसान हो गई हैं। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि हमले के बाद से लोगों ने जम्मू-कश्मीर के लिए 90 फीसदी बुकिंग रद्द करा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
Pahalgam: जम्मू-कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के 500+ पर्यटक, 182 की आज वापसी
महाराष्ट्र में पुणे के 500 से अधिक पर्यटक अब भी जम्मू-कश्मीर में फंसे हैं। विशेष उड़ानों के जरिये आज 182 पर्यटकों को वापस लाया जाएगा। पुणे जिला प्रशासन ने बुधवार शाम को कहा कि वर्तमान में फंसे पर्यटक पहलगाम आतंकी हमले के चलते राज्य वापस लौटना चाहते हैं। विशेष उड़ानों से उनकी सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Supreme Court: अदालत में प. बंगाल सरकार का जवाब- CBI 'अवांछित अतिथि'... जांच का अधिकार नहीं'
सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार ने सीबीआई को उसके राज्य में एक ‘अवांछित अतिथि’ बताते हुए कहा कि उसके सामान्य सहमति वापस लेने के बाद सीबीआई के पास राज्य के अंदर मामलों की जांच करने का अधिकार नहीं है। शीर्ष अदालत पश्चिम बंगाल के आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र में अवैध कोयला व्यापार की सीबीआई जांच से संबंधित सूखे ईंधन की खरीद और बिक्री में लगी कंपनी के निदेशक अनूप मजी समेत आरोपी व्यक्तियों की नौ याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर...
BJP vs Congress: असम के सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिन पाकिस्तान में रहे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का नाम लिए बिना बुधवार को कहा कि राज्य का एक सांसद भारत सरकार को सूचित किए बिना 15 दिनों तक पाकिस्तान में रहा। असम के मुख्यमंत्री लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई पर उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई के साथ कथित संबंधों को लेकर लगातार हमलावर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Ghana: राष्ट्रपति महामा ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को किया निलंबित
घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गर्ट्रूड टोरकोर्नू को निलंबित कर दिया है। सरकार की ओर से मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को जारी एक प्रेस बयान में मुख्य न्यायाधीश के निलंबन की जानकारी दी गई, लेकिन इसके पीछे कोई विवरण या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। राष्ट्रपति के इस चौंकाने वाले कदम का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया है। राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश के निलंबन की घोषणा ऐसे समय में की है, जब उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
Trump Tariff Policy: 12 अमेरिकी राज्य राष्ट्रपति ट्रंप की 'अवैध' नीतियों के खिलाफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ नीति को लेकर अपने ही घर में घिर गए हैं। 12 राज्यों ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को ट्रंप की टैरिफ नीति को अदालत में चुनौती दी है। उन्होंने न्यूयॉर्क में यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड में मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में कहा गया है कि ट्रंप की टैरिफ नीति गैर-कानूनी है। इसने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
क्रीमिया रूस को सौंपने का विरोध कर युद्ध लंबा खींच रहा यूक्रेन: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की क्रीमिया को रूस को सौंपने के प्रस्ताव को ठुकराकर संभावित शांति की कोशिशों में रुकावटें डाल रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी नेता युद्ध को और लंबा खींच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Apple-Meta Fined: एपल-मेटा पर यूरोपीय संघ ने की कार्रवाई
यूरोपीय संघ (ईयू) के निगरानीकर्ताओं ने बुधवार को एपल पर 50 करोड़ और मेटा पर 20 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई डिजिटल कारोबार से जुड़े अलग-अलग मामलों में की गई है। 27 देशों के ब्लॉक के डिजिटल प्रतिस्पर्धा नियमों को लागू करना बढ़ाने के बाद यह कदम उठाया गया है। यह जुर्माना ईयू की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग ने लगाया है, ताकि यूजरों की सस्ते विकल्पों तक पहुंच और विज्ञापन देखने के उनके चयन को रोका न जा सके। पढ़ें पूरी खबर...
The Raja Saab: 'द राजा साब' को लेकर मई में आएगा बड़ा अपडेट
प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साहब' की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही प्रोडक्शन में देरी के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट टाल दी थी। नई तारीख का ऐलान न होने से फैंस बेचैन हैं और सोशल मीडिया पर हर छोटे-बड़े अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, डायरेक्टर मारुति ने एक बड़ा अपडेट साझा कर फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
SRH vs MI: ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती मुंबई इंडियंस, अंक तालिका में हुआ बड़ा बदलाव
ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में पांच बार की विजेता टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी ने एक-एक विकेट लिया। पढ़ें पूरी खबर...