फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top: संघ बोला-आक्रमणकारी मानसिकता वाले लोग देश के लिए खतरा, सनराइजर्स ने राजस्थान को हराया; दिनभर की सुर्खियां

Sun, 23 Mar 2025 08:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

देश में औरंगजेब को लेकर छिड़ी बहस और नागपुर में हुई हिंसा के बाद मचे बवाल के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब बीआर आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान में धर्म आधारित आरक्षण स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर संघ की उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज की उपलब्धि है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राणा सांगा पर दिए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेता औरंगजेब पर चर्चा करने के लिए इतिहास को पलट सकते हैं, तो रामजीलाल ने भी इतिहास के एक पन्ने का जिक्र किया है। दरअसल सांसद ने 21 मार्च को राज्यसभा में बोलते हुए राणा सांगा को 'देशद्रोही' करार दिया था। कहा था कि हिंदू उनके वंशज हैं। एक तरफ जहां पंजाब के जालंधर के गांव ताजपुर स्थित द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम के पास्टर प्रोफिट बजिंदर सिंह पर एक महिला ने कथित मारपीट का आरोप है। थाना सिटी कपूरथला में महिला की शिकायत पर दर्ज केस होने के बाद मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी कर रही है। वहीं दूसरी ओर बात अगर आईपीएल 2025 की करें तो दूसरे मैच में पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत की है। हैदराबाद ने इस मैच में बल्ले के बाद गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने पहले ही मैच में प्रभाव छोड़ा। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें

विज्ञापन

संघ बोला-आक्रमणकारी मानसिकता वाले लोग देश के लिए खतरा

संघ की बैठक - फोटो : एक्स/आरएसएस

देश में औरंगजेब को लेकर छिड़ी बहस और नागपुर में हुई हिंसा के बाद मचे बवाल के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब बीआर आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान में धर्म आधारित आरक्षण स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर संघ की उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज की उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आक्रमणकारी या आक्रांताओं जैसी मानसिकता वाले लोग भारत के लिए खतरा हैं। उन्होंने एक वक्त पर कर्नाटक में मचे बवाल को लेकर भी बात की और कहा कि भाजपा शासन के दौरान मंत्रियों के निजी सचिव के रूप में संघ के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए कभी जोर नहीं दिया गया। पढ़ें पूरी खबर..

राणा सांगा विवाद में अखिलेश ने रामजीलाल के बयान का किया समर्थन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : सपा के एक्स हैंडल से...
राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राणा सांगा पर दिए राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेता औरंगजेब पर चर्चा करने के लिए इतिहास को पलट सकते हैं, तो रामजीलाल ने भी इतिहास के एक पन्ने का जिक्र किया है। दरअसल सांसद ने 21 मार्च को राज्यसभा में बोलते हुए राणा सांगा को 'देशद्रोही' करार दिया था। कहा था कि हिंदू उनके वंशज हैं। पढ़ें पूरी खबर..

Punjab: पास्टर बजिंदर सिंह ने महिला को मारे थप्पड़

पास्टर बजिंदर सिंह पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप है। - फोटो : वीडियो ग्रैब।

पंजाब के जालंधर के गांव ताजपुर स्थित द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम के पास्टर प्रोफिट बजिंदर सिंह पर एक महिला ने कथित मारपीट का आरोप है। थाना सिटी कपूरथला में महिला की शिकायत पर दर्ज केस होने के बाद मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में  पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत की है। हैदराबाद ने इस मैच में बल्ले के बाद गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने पहले ही मैच में प्रभाव छोड़ा। पढ़ें पूरी खबर

6 दिनों बाद नागपुर के सभी इलाकों से हटाया गया कर्फ्यू

नागपुर हिंसा के बाद हालात हो रहे सामान्य - फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हिंसा के छह दिन बाद, रविवार को शेष चार इलाकों से भी कर्फ्यू हटा लिया गया। 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद नागपुर के कोतवाली, गणेशपेठ, तहसील, लकड़गंज, पांचपावली, शांति नगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामबाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था। पढ़ें पूरी खबर..

सलमान ने एक्शन से लूटी महफिल तो कभी गरीबों के बने मसीहा

सिकंदर ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है। फिल्म की रिलीज को अब ज्यादा दिन नहीं बचे। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले आज रविवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट: पैर पीछे की तरफ मोड़कर ड्रम में डाला

Saurabh Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों के पोस्टर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें एक दिल बनाकर उसमें तीर घुसा होता है और उससे खून रिस रहा होता है। ठीक ऐसा ही सौरभ के दिल का हाल था। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। सौरभ का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरभ का शव घूम रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

अरविंद केजरीवाल बोले- हम भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं

अरविंद केजरीवाल - फोटो : X @AamAadmiParty

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। हमारे घर और दिल्ली और पंजाब सरकार के हर दफ्तर में इनकी तस्वीरें लगी हुई हैं। दिल्ली में नई सरकार ने सबसे पहला काम ये किया कि इनकी तस्वीरें हटा दीं। पढ़ें पूरी खबर...

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के बाहर मिला जला हुआ मलबा

जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास के बाहर मिला 500 रुपये का जला हुआ नोट - फोटो : ani

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। अब उनके घर के बाहर का एक नया वीडियो सामने आया है। उनके आवास के पास जला हुआ मलबा देखा गया। जिसमें जला हुआ 500 का नोट भी मिला है। जिसके बाद यह मामला काफी पेचीदा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

कोई माई का लाल तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता- लालू यादव

दिवंगत कामरेड यमुना यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मोतिहारी में एक बड़ा राजनीतिक बयान देकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष चाहे जितनी भी बातें करे, जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आएगा। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें