पराक्रम दिवस पर पढ़ें सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार
सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में शामिल थे। उन्हें प्यार और सम्मान से नेताजी कहा जाता है। सुभाष चंद्र बोस साहस, त्याग और देशभक्ति की अद्भुत मिसाल हैं। ओडिशा के कटक में जन्मे सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई जाती है। उन्होंने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा पास की, लेकिन अंग्रेज़ी सरकार की सेवा करने से इनकार कर दिया था। बाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। हालांकि गांधी जी और अन्य नेताओं से विचारधारा में मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और जर्मनी का सहयोग प्राप्त कर "आजाद हिंद फौज" की स्थापना की। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली- उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कड़ाके की ठंड की जगह अब गुनगुनी सर्दी महसूस की जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी दिन में हल्की बारिश दर्ज की। बृहस्पतिवार को भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और पहाड़ों पर हिमपात की संभावना है। हिमाचल प्रदेश समेत आठ राज्यों में कोहरे और तीन राज्यों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कोहरे के कारण आज इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई उड़ानें लेट हैं। पढ़ें पूरी खबर...
महाकुंभ में आस्था की डुबकी, महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा के शिविर में यज्ञ
महाकुंभ महोत्सव का आज 11वां दिन है। श्रद्धालु सवेरे से ही आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में आज भी कथा-वाचन के कई कार्यक्रम हैं। दिन में 12 बजे महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा के शिविर में यज्ञ है और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला है। पढ़ें पूरी खबर...
Inflation: पांच साल में 21 फीसदी बढ़ गई महंगाई
नई कर व्यवस्था लागू होने के बाद से सरकार ने सालाना 15 लाख रुपये से कम कमाने वाले करदाताओं को टैक्स स्लैब के हिसाब से लिमिट बढ़ाकर राहत दी है, ताकि बढ़ती महंगाई के दौर में उनकी जेब पर कम असर पड़े। लेकिन, पिछले पांच साल से उन करदाताओं को लिमिट के मोर्चे पर कोई राहत नहीं मिली है, जो सबसे अधिक टैक्स भरते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
कैग ने कहा- विजयन सरकार ने ₹10.23 करोड़ अधिक कीमत पर खरीदी पीपीई किट
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कोविड-19 महामारी के दौरान केरल में पीपीई किट की खरीद में अनियमितता का खुलासा किया है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में 10.23 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च की बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य सरकार ने मार्च, 2020 में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, एन 95 मास्क और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए केरल मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लि. (केएमएससीएल) को विशेष मंजूरी दी थी। पढ़ें पूरी खबर...
Submarine Deal: रक्षा मंत्रालय बोला- L&T का प्रस्ताव ठीक नहीं
छह उन्नत पनडुब्बियों को खरीदने के लिए 70,000 करोड़ रुपये के टेंडर में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के प्रस्ताव को अयोग्य करार दे दिया है। भारतीय नौसेना 'प्रोजेक्ट-75 इंडिया' के तहत तीन सप्ताह तक पानी के भीतर रहने की क्षमता वाली छह उन्नत पनडुब्बियां खरीदना चाहती है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि स्पेन की नवांटिया कंपनी के साथ साझेदारी में एलएंडटी के प्रस्ताव को मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं होने के कारण खारिज कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
वैज्ञानिकों ने खोजी खून चूसने वाली मक्खियों की 23 प्रजातियां
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) के शोधकर्ताओं ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में खून चूसने वाली मक्खियों की 23 प्रजातियों की खोज की है। इनमें 13 ऐसी प्रजातियां भी शामिल हैं जो भारत में पहले कभी नहीं देखी गईं। हाल ही में पैरासाइट्स एंड वेक्टर्स पत्रिका में प्रकाशित जेडएसआई का यह अध्ययन इस क्षेत्र में इस तरह के कीड़ों का बड़े पैमाने पर किया गया पहला सर्वेक्षण है। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs ENG: ईडन गार्डंस पर भारतीय टीम की टी20 में लगातार सातवीं जीत
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 132 रन बनाए थे, लेकिन अभिषेक ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 79 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 12.5 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीता। इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट और आदिल राशिद ने एक विकेट लिया। पढ़ें पूरी खबर...