फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: UNGA के समिट ऑफ फ्यूचर में पीएम मोदी का संबोधन; शतरंज ओलंपियाड में भारत ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

Sun, 22 Sep 2024 07:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा कई मायनों में विशेष है। पहले दिन क्वाड के मंच पर पीएम मोदी समेत तीन वैश्विक ताकतों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर वार्ता की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेलावेयर में अपने निजी आवास पर पीएम मोदी की मेजबानी की। बाइडन ने भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में कहा कि वर्तमान समय में भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी इतिहास के किसी भी कालखंड की तुलना में अधिक मजबूत और घनिष्ठ है। उधर, भारतीय पुरुष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के 10वें दौर में मजबूत अमेरिका को 2.5-1.5 से हराकर एक दौर शेष रहते ही ऐतिहासिक स्वर्ण पदक पर कब्जा तय कर लिया है। भारत 19 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है। अगले दौर में हारने पर भी उच्च टाईब्रेक स्कोर के कारण चैंपियन बन जाएगा। गुकेश-अर्जुन ने बाजियां जीतीं। डी गुकेश ने फाबियानो कारुआना को शिकस्त दी। इसके अलावा, अमेरिका के डेलावेयर में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया तनाव और संघर्ष से घिरी है। उन्होंने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड देशों को एक साथ काम करना पूरी मानवता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

पीएम मोदी इसी इन्डोर स्टेडियम में कार्यक्रम करेंगे (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी आज UNGA के समिट ऑफ फ्यूचर को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा कई मायनों में विशेष है। पहले दिन क्वाड के मंच पर पीएम मोदी समेत तीन वैश्विक ताकतों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर वार्ता की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेलावेयर में अपने निजी आवास पर पीएम मोदी की मेजबानी की। बाइडन ने भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में कहा कि वर्तमान समय में भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी इतिहास के किसी भी कालखंड की तुलना में अधिक मजबूत और घनिष्ठ है। पढ़ें पूरी खबर...

गुकेश - फोटो : PTI
शतरंज ओलंपियाड में भारत ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण पदक
भारतीय पुरुष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के 10वें दौर में मजबूत अमेरिका को 2.5-1.5 से हराकर एक दौर शेष रहते ही ऐतिहासिक स्वर्ण पदक पर कब्जा तय कर लिया है। भारत 19 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है। अगले दौर में हारने पर भी उच्च टाईब्रेक स्कोर के कारण चैंपियन बन जाएगा। गुकेश-अर्जुन ने बाजियां जीतीं। डी गुकेश ने फाबियानो कारुआना को शिकस्त दी। पढ़ें पूरी खबर...

क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के राष्ट्राध्यक्ष - फोटो : एएनआई
क्वाड समिट में पीएम मोदी बोले- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शांति के पक्षधर
अमेरिका के डेलावेयर में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब दुनिया तनाव और संघर्ष से घिरी है। उन्होंने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड देशों को एक साथ काम करना पूरी मानवता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर...

अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
जंतर मंतर पर आज जनता की अदालत में जाएंगे केजरीवाल
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल अब जनता की अदालत में जाएंगे। रविवार को जंतर-मंतर पर पहली जनता की अदालत लगेगी। इसमें वह आम लोगों से संवाद करेंगे। आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा ने झूठे आरोप लगाकर अपनी एजेंसियों से अरविंद केजरीवाल को इस लिए गिरफ्तार कराया, क्योंकि वह दिल्लीवालों को मिल रही बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं की बस यात्रा समेत दूसरी सुविधाएं रोकना चाहती है। इसके बाद भी हमारी सरकार ने एक भी काम नहीं रुकने दिया। पढ़ें पूरी खबर...

शेयर मार्केट - फोटो : Agency
बाजार में इतिहास: तीन साल में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार के लगातार नए रिकॉर्ड के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने भी रिकॉर्ड बनाया है। इन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 14,064 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। तीन साल में किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी खरीदारी है। यह भारतीय बाजार के अब तक के इतिहास में आठवीं बार हुआ है, जब इतने बड़े पैमाने पर इन निवेशकों ने शेयर खरीदे हैं। इस मजबूत निवेश से पिछले हफ्ते डॉलर की तुलना में रुपया 0.4 फीसदी बढ़ा है। पढ़ें पूरी खबर...

श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में इन प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला - फोटो : एएनआई
श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव: कर्फ्यू के बीच मतगणना शुरू
साल 2022 के विकट आर्थिक संकट के बाद पटरी पर लौट रहे श्रीलंका में शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले गए। बाद में रात्रि कर्फ्यू के बीच मतगणना शुरू हो चुकी है। श्रीलंका निर्वाचन के महानिदेशक समन श्री रत्नायका ने बताया कि रविवार को अंतिम नतीजे आएंगे। महानिदेशक ने बताया कि देश के 22 निर्वाचन जिलों में मतदान के लिए 13,400 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए थे। 1.7 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 75 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो 2019 के राष्ट्रपति चुनाव के मुकाबले (83 फीसदी) 8 फीसदी कम है। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्र की पहल... - फोटो : ani
क्लस्टर सप्लाई चेन योजना से आलू, प्याज और टमाटर के दाम कम होने की उम्मीद
देश के नगरों और महानगरों के लोगों को आलू, प्याज, टमाटर और हरी सब्जियों की महंगाई से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। क्लस्टर सप्लाई चेन योजना सरकार ने शुरू की है, जिसके तहत 10 से 12 सब्जियों की खेती घनी आबादी के आसपास कर इन्हें उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। किसान व उपभोक्ता के मध्य बिचौलियों की कड़ी समाप्त होगी, जिससे आसमान छूती महंगाई से निजात मिलेगी। इस योजना का मकसद लंबी सप्लाई चेन से निजात दिलाकर उपभोक्ताओं तक सीधे ताजी सब्जियां उपलब्ध कराना है। पढ़ें पूरी खबर...

इन अभिनेत्रियों ने भोजपुरी इंडस्ट्री कहा अलविदा - फोटो : इंस्टाग्राम
शोहरत हासिल होते ही इन अभिनेत्रियों ने कहा भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा
शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। एक आम इंसान अपनी मेहनत के दम पर लाखों दिलों की धड़कन बन जाता है। हालांकि, कभी-कभी कुछ सितारे सफलता की बुलंदियों पर पहुंचकर अपनी जड़ों को भूल जाते हैं। जी हां, टेलीविजन जगत की कुछ नामचीन अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से अपनी पहचान बनाई। हालांकि, शोहरत हासिल होते ही इन अभिनेत्रियों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को टाटा, बाय-बाय बोल दिया। आइए इस सूची में इन हसीनाओं के नाम पर गौर फरमा लेते हैं- पढ़ें पूरी खबर...

कर्नाटक उच्च न्यायालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
पाकिस्तान वाली टिप्पणी पर सुप्रीम फटकार के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट के जज ने जताया खेद
पाकिस्तान से जुड़ी विवादित टिप्पणी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश वी श्रीशानंद को फटकार लगाई थी और विवादित टिप्पणी की रिपोर्ट मांगी थी। सुप्रीम फटकार के बाद शनिवार को न्यायाधीश श्रीशानंद ने खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

लाल चौक - फोटो : पीटीआई
1987 का ‘बदला’ लेना चाहते हैं लाल चौक के बुजुर्ग
जम्मू-कश्मीर का वह इलाका जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता आया है, यह कभी अलगाववादी और राष्ट्रविरोधी तत्वों के धरना-प्रदर्शन, पत्थरबाजी का गढ़ माना जाता था। यहां के लोगों ने अपनी सांसों में लगातार तीन दशक तक गन, गोली...बारूद से निकलने वाला धुआं घुलने का दंश झेला है। कभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए डा. मुरली मनोहर जोशी को लाल चौक पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। आज इसी लाल चौक पर तिरंगा शान से लहरा रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी भी यहां से मैदान में है। चुनावी माहौल की बात करें तो बुजुर्गों में 1987 के चुनाव का बदला लेने वाली प्रतिशोध की भावना धधक रही है...तो युवा सब कुछ बदल देने पर आमादा नजर आते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें