Heritage: पीएम मोदी आज विश्व धरोहर समिति के सत्र का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। पीएमओ के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि यूनेस्को की महानिदेशक ऑद्रे अजोले भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
नेपाल: प्रधानमंत्री ओली के विश्वास मत की परीक्षा आज, तीन पार्टियां विरोध में करेंगी मतदान
नेपाल में हाल ही में पीएम पद की शपथ लेने वाले केपी शर्मा ओली आज संसद में विश्वास मत पेश करेंगे। उनके विरुद्ध तीन पार्टियां मतदान करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
Guru Purnima 2024: आखिर क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए क्या है इसका महत्व
गुरु, एक ऐसा शब्द है जो ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रतिबिंब है। गुरु वे होते हैं जो अंधकार में प्रकाश लाते हैं, अज्ञानता को दूर करते हैं और हमें जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं। पढे़ं पूरी खबर...
मौसम: हिमाचल में बादल फटा, अब तक 40 की मौत
पहाड़ से लेकर मैदान तक मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश के बीच बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है कई सड़कों और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गुजरात, मुंबई और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
Gujarat: चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आए, 16 की जान गई
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि पूरे राज्य में चांदीपुरा वायरस के 50 मामले सामने आए हैं और 16 लोगों की जान गई है। पटेल ने कहा, हिम्मतपुर में चांदीपुरा वायरस के 14 मामले सामने आए हैं, जिनमें से सात मरीजों को भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
West Asia Unrest: इस्राइली लड़ाकू विमानों का यमन पर हमला
इस्राइली लड़ाकू विमानों ने यमन पर हमला किया है। इस्राइली सेना (IDF) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर निशाना साधकर हमला किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Bangladesh: कर्फ्यू के बावजूद मौतें बढ़ीं, अब तक 115 की गई जान
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण विरोधी हिंसा भड़कने के बाद शनिवार को पुलिस ने पूरे देश में सख्त कर्फ्यू लागू कर दिया। इस दौरान सैन्य बलों ने राजधानी ढाका के सभी हिस्सों में गश्त की। पढ़ें पूरी खबर...
Gonda Train Accident : बरती गई लापरवाही, संयुक्त जांच में दावा- कसी हुई नहीं थी पटरी
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना की जांच कर रहे वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम ने दुर्घटना के लिए ठीक से नहीं कसी हुई पटरी को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि पैनल के एक सदस्य इस दावे से सहमत नहीं हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
CrowdStrike: सॉफ्टवेयर ने 85 लाख कंप्यूटर प्रभावित किए, भारत में हवाईअड्डों पर विमानन प्रणालियां हुईं सामान्य
वैश्विक आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि साइबर सिक्यूरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक की ओर से दोषपूर्ण सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने से उसके 85 लाख कंप्यूटर प्रभावित हुए। पढ़ें पूरी खबर...