फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज महाकुंभ का 40वां दिन; मराठी साहित्य सम्मेलन का आगाज; US में पहली बार भारतवंशी FBI चीफ; सुर्खियां

Fri, 21 Feb 2025 06:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार नैनी और जिला जेल में बंद 1450 कैदी शुक्रवार को जेल में ही पवित्र स्नान करेंगे। दरअसल, संगम से गंगा जल लाया गया है। इसे जेल में बने एक कुंड में डाल दिया गया है। इससे ही बंदियों को स्नान कराया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। पवित्र जल के आने की खबर से बंदियों में खुशी का माहौल है। केंद्रीय कारागार में लगभग 1735 बंदी सजा काट रहे हैं। वहीं 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 71 साल बाद यह तीन दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मराठी साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता और भूमिका को सामने लाना है। एक तरफ भारतीय मूल के काश पटले औपचारिक रूप से अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नए निदेशक बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट ने काश पटेल को नए निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी। पटेल (44) एफबीआई का प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं। पटेल की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, डेमोक्रेट्स को उनकी योग्यताओं पर संदेह है और डर है कि वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों पर काम करेंगे और उनके विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।हालांकि नियुक्ति के बाद काश पटेल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। तो दूसरी ओर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद उपकप्तान शुभमन गिल के बेहतरीन शतक से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की। शमी की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और बांग्लादेश को 49.4 ओवर में 228 रन पर रोक दिया था। जवाब में भारत ने गिल के 129 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की बदौलत 46.3 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाकर मैच जीता। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

 

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ का 40वां दिन, श्रद्धालुओं का संगम स्नान जारी

महाकुंभ में स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब - फोटो : X @PIB_India
केंद्रीय कारागार नैनी और जिला जेल में बंद 1450 कैदी शुक्रवार को जेल में ही पवित्र स्नान करेंगे। दरअसल, संगम से गंगा जल लाया गया है। इसे जेल में बने एक कुंड में डाल दिया गया है। इससे ही बंदियों को स्नान कराया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। पवित्र जल के आने की खबर से बंदियों में खुशी का माहौल है। केंद्रीय कारागार में लगभग 1735 बंदी सजा काट रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर..

PM Modi: प्रधानमंत्री आज 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री आज 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 71 साल बाद यह तीन दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मराठी साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता और भूमिका को सामने लाना है। पढ़ें पूरी खबर..

Kash Patel FBI Director: सीनेट की मुहर, ट्रंप के वफादार काश पटेल एफबीआई निदेशक बने

काश पटेल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मूल के काश पटले औपचारिक रूप से अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नए निदेशक बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट ने काश पटेल को नए निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी। पटेल (44) एफबीआई का प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं। पटेल की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, डेमोक्रेट्स को उनकी योग्यताओं पर संदेह है और डर है कि वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों पर काम करेंगे और उनके विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।हालांकि नियुक्ति के बाद काश पटेल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर..
 

IND vs BAN: गिल-शमी के दम पर भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी आगाज

भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद उपकप्तान शुभमन गिल के बेहतरीन शतक से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की। शमी की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और बांग्लादेश को 49.4 ओवर में 228 रन पर रोक दिया था। जवाब में भारत ने गिल के 129 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की बदौलत 46.3 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाकर मैच जीता। पढ़ें पूरी खबर..

India App Block Order: सरकार ने चीन और हांगकांग के 119 एप ब्लॉक किए

भारत में 119 मोबाइल एप पर प्रतिबंध (सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 119 एप को गूगल प्ले स्टोर पर ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है, जिनमें से अधिकतर वीडियो और वॉइस चैट प्लेटफॉर्म हैं। हालांकि, अब तक केवल 15 एप हटाए गए हैं, जबकि बाकी अब भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत

सोनिया गांधी - फोटो : PTI
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीआई के मुताबिक उनकी सेहत ठीक है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। शुक्रवार को उनको छुट्टी मिलने की संभावना है। दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर..

Brazil: ब्राजील के न्यायालय ने एक्स पर 1.4 मिलियन डॉलर का लगाया जुर्माना

एक्स - फोटो : एएनआई

ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, एलेक्जेंडर डी मोरेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के लिए  बुधवार को एक अहम आदेश जारी किया। इसके तहत उन्होंने एक्स को 8.1 मिलियन ब्राज़ीलियाई रीसिस (करीब 1.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भरने का आदेश दिया। यह जुर्माना तब लगाया गया जब एक्स ने अदालत के आदेश के बावजूद एलन डॉस सैंटोस के प्रोफ़ाइल से संबंधित पंजीकरण डेटा देने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर..

Justice Sanjay Karol: अमीर-गरीब... जैसे कठोर सच का सामना जरूरी

न्यायमूर्ति संजय करोल - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय करोल ने गुरुवार को समाजित न्याय पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है कि भारत में सामाजिक न्याय के आदर्शों को कितना साकार किया जा चुका है और इसके साथ ही हमें अमीर अथवा गरीब के बीच की खाई जैसे कठोर सत्य का सामना भी करना होगा। बता दें कि न्यायमुर्ति करोल का ये बयान विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सेमिनार में संबोधन के दौरान आया।  पढ़ें पूरी खबर..

बदलती प्राथमिकताएं: मिलेनियल्स को 30 की उम्र में घर, कारोबार और वित्तीय स्वतंत्रता पसंद

युवाओं की बदलती प्राथमिकता - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
देश के 41 फीसदी मिलेनियल्स खुद का घर, कारोबार व वित्तीय स्वतंत्रता को प्राथमिकता देते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, इनकी उम्र 30 साल से नीचे है और ये लोग इसी उम्र में यह सभी हासिल करना चाहते हैं। महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में घर खरीदने को सबसे पहली प्राथमिकता में रखा है। पढ़ें पूरी खबर..

चिंताजनक: अंटार्कटिका में माइक्रोप्लास्टिक की मौजूदगी

प्लास्टिक कचरा - फोटो : Istock
वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका के दूरस्थ इलाकों में माइक्रोप्लास्टिक के कणों की उपस्थिति के प्रमाण खोजे हैं। वैज्ञानिक इसे गंभीर खतरे के रूप में देख रहे हैं। ये बेहद छोटे प्लास्टिक कण जिनका आकार पांच मिलीमीटर से भी कम हो सकता है, दर्शाते हैं कि प्लास्टिक प्रदूषण अब दुनिया के सबसे दुर्गम हिस्सों तक पहुंच चुका है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

Varun Grover: 'वीडियो रिकॉर्ड मत करना', स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान वरुण ग्रोवर ने क्यों कही ये बात?

वरुण ग्रोवर - फोटो : एक्स
स्टैंडअप कॉमेडियन, गीतकार और निर्देशक वरुण ग्रोवर ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' और रणवीर अलाहाबादिया की विवादास्पद बयान पर खास अंदाज में टिप्पणी की है। इस पूरी स्थिति पर व्यंग्य करते हुए वरुण ने कहा कि जिन्होंने कभी उन्हें राजनीति पर अपने कॉमेडी शो में बात न करने का सुझावा दिया था, वही अब खुद मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें