फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कई राज्यों में कोहरे का कहर, मैदानी क्षेत्रों में तीन दिन बारिश के आसार; डब्ल्यूईएफ की बैठक आज से

Mon, 20 Jan 2025 07:53 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सोमवार देर रात से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसकी वजह से 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में यह जानकारी दी है। जैसे-जैसे पश्चिमी हवाओं का ट्रफ पूर्व की ओर बढ़ता है और उनका बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ मिलन होने से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार अधिक बन जाते हैं। वहीं विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की पांच दिवसीय बैठकें सोमवार से दावोस में शुरू हो रही हैं। इन बैठकों में सोमवार से दुनिया के अमीर और ताकतवर लोग जुटेंगे। भारत इस बार अपना अब तक का सबसे बड़ा दल दावोस भेज रहा है। डब्ल्यूईएफ के इस बैठक के लिए तैयारी भी तेज हो चुकी है। यूरोप का सबसे ऊंचा शहर दावोस अभेद्य किले में तब्दील हो चुका है। स्विट्जरलैंड के लगभग 5,000 सैनिकों ने इस छोटे से स्कीइंग रिजॉर्ट शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। एक तरफ महाकुंभ में 22 जनवरी को यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसमें प्रयागराज और वाराणसी समेत सात जिलों को मिलाकर धार्मिक क्षेत्र के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। तो दूसरी ओर शहर में कुत्ते पहले से ज्यादा हिंसक होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट कुछ यही बयां कर रही है। कुत्ते के खरोचने व गंभीर रूप से काटने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। अकेले दिसंबर माह में 10 हजार से ज्यादा लोगाें को श्रेणी दो में रखा गया है, जबकि पहले इस वर्ग में इतने लोग कभी नहीं रखे गए।  रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिमाह कुत्ते के चाटने व छूने पर डर की वजह से एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल आने वालों का आंकड़ा आठ हजार से शून्य पर पहुंच गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

Weather: कई राज्यों में कोहरे का कहर, मैदानी क्षेत्रों में तीन दिन बारिश के आसार

मनाली में बर्फबारी के बाद का नजारा।-संवाद
पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सोमवार देर रात से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसकी वजह से 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में यह जानकारी दी है। जैसे-जैसे पश्चिमी हवाओं का ट्रफ पूर्व की ओर बढ़ता है और उनका बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ मिलन होने से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार अधिक बन जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

डब्ल्यूईएफ की बैठक आज से: दुनियाभर के 60 शीर्ष राजनेता होंगे शामिल

डोनाल्ड ट्रंप और अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की पांच दिवसीय बैठकें सोमवार से दावोस में शुरू हो रही हैं। इन बैठकों में सोमवार से दुनिया के अमीर और ताकतवर लोग जुटेंगे। भारत इस बार अपना अब तक का सबसे बड़ा दल दावोस भेज रहा है। डब्ल्यूईएफ के इस बैठक के लिए तैयारी भी तेज हो चुकी है। यूरोप का सबसे ऊंचा शहर दावोस अभेद्य किले में तब्दील हो चुका है। स्विट्जरलैंड के लगभग 5,000 सैनिकों ने इस छोटे से स्कीइंग रिजॉर्ट शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। पढ़े पूरी खबर....

Mahakumbh 2025 Live: संगम में श्रद्धालु लगा लगे हैं आस्था की डुबकी

महाकुंभ में पहुंचे विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ में 22 जनवरी को यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसमें प्रयागराज और वाराणसी समेत सात जिलों को मिलाकर धार्मिक क्षेत्र के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

Noida: स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में खुलासा- हिंसक हुए शहर के कुत्ते

dog bite, dog attack - फोटो : अमर उजाला

शहर में कुत्ते पहले से ज्यादा हिंसक होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट कुछ यही बयां कर रही है। कुत्ते के खरोचने व गंभीर रूप से काटने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। अकेले दिसंबर माह में 10 हजार से ज्यादा लोगाें को श्रेणी दो में रखा गया है, जबकि पहले इस वर्ग में इतने लोग कभी नहीं रखे गए।  रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिमाह कुत्ते के चाटने व छूने पर डर की वजह से एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल आने वालों का आंकड़ा आठ हजार से शून्य पर पहुंच गया है। पढ़े पूरी खबर...

बदले नियम: डिप्लोमा धारक बन सकेंगे मेडिकल कॉलेजों में शिक्षक

(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नए नियम बनाए गए हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने शिक्षक पात्रता योग्यता के लिए नए दिशा-निर्देशों का एक मसौदा भी जारी किया जिसमें डिप्लोमा धारक को भी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षक बनाने का प्रस्ताव है। हालांकि इसके लिए बतौर सीनियर रेजिडेंट का अनुभव होना जरूरी है, लेकिन एनएमसी के इस मसौदे पर डॉक्टरों में काफी नाराजगी है। पढ़े पूरी खबर...

471 दिन बाद हमास के कब्जे से आजाद, इस्राइली परिजनों से भावुक मुलाकात

हमास ने तीन महिला बंधकों को रिहा किया - फोटो : एक्स@ANI/IDF
इस्राइल-हमास के बीच रविवार को तीन घंटे देरी से युद्ध विराम समझौता शुरू हुआ। इस दौरान हमास ने 471 दिनों के बाद तीन महिला बंधक रोमी गोनेन, एमिली दामरी और डोरोन स्टीनब्रेचर को रिहा कर दिया। तीनों महिलाएं अपने घर पर पहुंच गई, जिसकी तस्वीर इस्राइल सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। पढ़े पूरी खबर..

MAGA Rally: शपथ से पहले मेगा रैली में कई मुद्दों पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
अमेरिका में एक बार फिर ट्रंप युग स्टार्ट होने में कुछ घंटो का समय बचा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मेगा रैली) में अपने समर्थकों को संबोधित किया। जहां उन्होंने अपनी जीत को अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े सियासी आंदोलन के बाद अब तक की सबसे शानदार जीत बताया। पढे पूरी खबर...

Neeraj Chopra Marriage: ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी

नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी - फोटो : neeraj____chopra
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इसका एलान रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।' नीरज की जीवनसंगिनी का नाम हिमानी है। पढ़े पूरी खबर...

US Winter Storm: अमेरिका में शीतकालीन तूफान की चेतावनी

अमेरिका में बर्फीले तूफान का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका में ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ेगा। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शीतकालीन तूफान की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते पूर्वी तट के लाखों लोगों को कई इंच बर्फबारी का सामना करना पड़ेगा, और उत्तरी क्षेत्रों से लेकर मेन सिरे तक देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Finale Winner Live: करणवीर मेहरा ने अपने नाम की 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी

करणवीर मेहरा के सिर सजा 'बिग बॉस 18' फिनाले का खिताब - फोटो : colors
आखिकार बिग बॉस 18 को इस सीजन का विजेता मिल चुका है। सलमान खान ने विजेता का एलान कर दिया है। करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना के बीच ट्रॉफी की जंग हो रही थी। करणवीर ने आखिरकार अब विवियन को हराकर शो की ट्रॉफी जीत ली है। बिग बॉस 18 के विजेता करणवीर मेहरा बने हैं। विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें