दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, उत्तर प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण करेंगे। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की यलो लाइन पर शनिवार और रविवार को ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिल्ली में आज भी बारिश का अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में आज बरसेंगे बदरा, चलेगी तेज हवा
दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 4.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश आया नगर में 13.3 एमएम रिकॉर्ड की गई। वहीं, पालम में 4.8 एमएम और लोदी रोड में 0.8 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार ''एक पेड़ मां के नाम'' लगाने का आह्वान किया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में आज बनेगा 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड
प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार ''एक पेड़ मां के नाम'' लगाने का आह्वान किया गया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
Delhi Metro
- फोटो : Amar Ujala
आज और कल दिल्ली की मेट्रो सेवाओं के समय में मामूली बदलाव
दिल्ली मेट्राे रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की यलो लाइन पर शनिवार और रविवार को ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। फेज-4 के तहत निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम कॉरिडोर का हिस्सा यलो लाइन के समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन से गुजर रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य के चलते ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
Microsoft
- फोटो : Microsoft
Microsoft Server Down: विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का एंटीवायरस ही बना वायरस
माइक्रोसॉफ्ट के कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के अपडेट में आई तकनीकी खामी ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी। लाखों कंप्यूटर अचानक ठप हो गए, जिससे हजारों उड़ानें रद्द या देर से चलीं। बैंकिंग सिस्टम को झटका लगा, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं, मीडिया को अपना प्रसारण रोकना पड़ा, कारोबारी जगत हलकान रहा। अकेले अमेरिका में 911 सेवाएं बाधित रहीं। शुक्रवार रात करीब दस बजे 17 घंटे की दुश्वारियों के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया कि गड़बड़ी दुरुस्त कर ली गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
रिपब्लिकन कन्वेन्शन में ट्रंप (फाइल)
- फोटो : एएनआई
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन-रूस के खिलाफ सख्त नीति के संकेत दिए
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता मिलने पर चीन के खिलाफ कड़ी नीति अपनाने के संकेत दिए हैं। 78 वर्षीय ट्रंप के डेढ़ घंटे से भी अधिक के भाषण में चीन का ज़िक्र सबसे ज़्यादा 14 बार हुआ। उन्होंने रूस का नौ बार, जबकि ईरान का आठ बार ज़िक्र किया। चार दिवसीय रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के समापन के मौके पर शुक्रवार को ट्रंप ने संकेत दिया कि उनकी विदेश नीति पिछले कार्यकाल (2017-2020) की तुलना में अधिक सख्त होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन और हिंसा
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन: अब तक 105 की मौत; देशभर में कर्फ्यू
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर हिंसा तेज होने के बाद शुक्रवार को देशभर में कर्फ्यू लगा दिया और सेना तैनात कर दी गई। प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रेस सचिव नईमुल इस्लाम खान ने कहा कि देश में किसी तरह की रैली, जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
सावन के रंग...
- फोटो : अमर उजाला
सावन में कांवड़ : शिवमय हुए दिल्ली के बाजार
सावन के शुरू से पहले दिल्ली के बाजार शिवमय हो गए हैं। कांवड़ियों की तैयारियों को देखते हुए इस बार विशेष भगवा रंग के टी-शर्ट व गमछे सहित दूसरे वस्त्र आए हैं। इन टी-शर्ट पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ बुलडोजर भी छपा है। दुकानदारों का कहना है कि भगवान शिव की तस्वीर के अलावा बुलडोजर की तस्वीर वाली टी-शर्ट की काफी मांग है।
पढ़ें पूरी खबर...
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास
- फोटो : amarujala.com
कारोबारी घरानों को बैंक खोलने की मंजूरी नहीं, बढ़ेगा जोखिम: दास
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने स्पष्ट कहा, कारोबारी घरानों को बैंक खोलने की मंजूरी देने की कोई योजना नहीं है। मंजूरी देने से हितों के टकराव और संबंधित पक्षों के लेनदेन से जुड़ा जोखिम बढ़ जाएगा। दास ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, बैंक चलाना अन्य व्यवसायों से अलग है। दुनियाभर के अनुभवों से पता चलता है कि संबंधित पक्ष के लेनदेन की निगरानी करना या उन्हें विनियमित करना और रोकना बहुत मुश्किल होगा। इसमें शामिल जोखिम बहुत अधिक होते हैं। आरबीआई ने एक दशक पहले कई बड़े कारोबारी समूहों को नए बैंकों का लाइसेंस देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। हालांकि, आरबीआई के एक कार्यसमूह ने 2020 में इस मुद्दे पर नए सिरे से चर्चा शुरू की थी।
पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब पुलिस (फाइल)
- फोटो : संवाद
पंजाब में बब्बर खालसा को सक्रिय करने में जुटा था विक्की
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के गिरफ्तार आतंकी विक्रमजीत सिंह विक्की को पंजाब में दोबारा बब्बर खालसा की गतिविधियों को तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके साथ ही विक्की को बब्बर खालसा के पुराने संपर्कों को सक्रिय करने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके तहत ही वह अमृतसर में अपनी गतिविधियों का अंजाम दे रहा था। इस बात का खुलासा विक्की ने पूछताछ के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के सामने किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
गोंडा में रेल हादसा (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
Gonda Train Accident : रेलवे को पता थीं खामियां... फिर भी दौड़ी ट्रेन
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलवे की संरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। गोंडा से मोतीगंज-झिलाही रेलमार्ग पहले से ही कमजोर था। इसकी रिपोर्ट भी रेलवे के पास थी और बृहस्पतिवार को ही ट्रैक को ब्लाॅक करने का आदेश भी मिला था। इसके बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। एक्सप्रेस ट्रेन को कमजोर ट्रैक पर ही जाने दिया गया और देखते ही देखते गंभीर हादसा हो गया।
पढ़ें पूरी खबर...