फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त को लाल किले पर तैनात होंगे स्नाइपर

Fri, 19 Jul 2024 07:24 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अधिकांश जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही। जम्मू संभाग में दहशत फैलाने वाले आतंकी पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पखतून इलाके के रहने वाले हैं। यह पठान हैं। इन्हें पहाड़, जंगल और नदियों तक में लड़ने का अनुभव है। महिला एशिया कप की शुरुआत 19 जुलाई से होगी। अक्टूबर में होने टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी अहम माना जा रहा है। भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुक्रवार को करेगा। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर हिंसक प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प में 18 लोग मारे गए।...
विज्ञापन


ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मौसम: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत अधिकांश जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बृहस्पतिवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही। उधर, केरल के कई जिलों और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन बाधित हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

Terrorist Attack - फोटो : Amar Ujala

बड़ा खुलासा: पाकिस्तान के पंजाब-खैबर पखतून के पठान हैं जम्मू में दहशत फैलाने वाले आतंकी
जम्मू संभाग में दहशत फैलाने वाले आतंकी पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पखतून इलाके के रहने वाले हैं। यह पठान हैं। इन्हें पहाड़, जंगल और नदियों तक में लड़ने का अनुभव है। खुफिया एजेंसियों के पास इन आतंकियों की कई पुख्ता जानकारियां मिली हैं। पढे़ं पूरी खबर...

भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

IND-W vs PAK-W: महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगा भारत
महिला एशिया कप की शुरुआत 19 जुलाई से होगी। अक्टूबर में होने टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी अहम माना जा रहा है। भारत अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुक्रवार को करेगा।  पढे़ं पूरी खबर...

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों आरक्षण को लेकर प्रदर्शन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

बांग्लादेश: पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, 18 और प्रदर्शनकारियों की मौत
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर हिंसक प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प में 18 लोग मारे गए। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे सैकड़ों प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

महंगाई के आंकड़े - फोटो : AMAR UJALA

Inflation: जानिए छह महीने में कितने महंगे हुए आलू-प्याज और टमाटर
उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक 16 जुलाई को देश में टमाटर सबसे महंगा जहां बिका वहां इसकी कीमत 127 रुपये किलो रही। इसी तरह जहां यह सबसे सस्ता है वहां ये 24 रुपये किलो बिका। पढ़ें पूरी खबर...

red fort file pic - फोटो : अमर उजाला

Independence Day: 15 अगस्त को लाल किले पर तैनात होंगे स्नाइपर
हर बार की तरह स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध शुरू कर दिए गए हैं। पिछले सप्ताह अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद इस बार सुरक्षा प्रबंधों को और पुख्ता किया जा रहा है। लाल किले की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। पढ़ें पूरी खबर...

Supreme court - फोटो : ANI

SC: 'घर खरीदारों से सख्ती न बरतें बिल्डर, बैंक'; सुप्रीम कोर्ट ने किस्त भुगतान की देरी पर कार्रवाई से रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर में अब तक घर का कब्जा नहीं पाने वाले खरीदारों को बड़ी राहत देते हुए बैंकों को उनके खिलाफ किस्त भुगतान में देरी या चेक बाउंस होने पर कार्रवाई से रोक दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

जो बाइडन, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

US Election: अमेरिका में चुनाव को लेकर बोले सीनेटर, कहा- मीडिया को ज्यादा दखल नहीं देने देंगे
अमेरिका में चुनाव और ट्रंप पर गोली चलने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जहां कुछ सीनेट जहां ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ सांसद मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

Donald Trump: रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप का जोरदार स्वागत 
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में पहुंच चुके हैं। कन्वेंशन में पहुंचने पर लोगों ने ट्रंप का तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं, ट्रंप ने भी हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। पढ़ें पूरी खबर...

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI

Air India: दिल्ली से US जा रहे एयर इंडिया विमान में तकनीकी खराबी 
एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान के मुताबिक दिल्ली से अमेरिका जाने वाले विमान को डायवर्ट कर रूस में लैंड कराया गया है। पढे़ं पूरी खबर...

विज्ञापन

करण औजला एक्सीडेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@karanaujla

Karan Aujla: 'तौबा-तौबा' के गायक करण औजला हुए हादसे का शिकार 
'तौबा-तौबा' के सिंगर करण औजला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सड़क दुर्घटना का शिकार होते नजर आए हैं। औजला का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें