अमर उजाला संवाद का आज दूसरा दिन है। आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्श प्रेक्षागृह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी बात रखेंगे। इसके अतिरिक्त विज्ञान की उपलब्धियों, देश की रक्षा से जुड़े मुद्दों, वित्तीय प्रबंधन पर नामचीन हस्तियां विचार रखेंगी। दूसरी तरफ, फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका-यूरोपीय संबंधों को प्रभावित करने वाले व्यापार तनावों को हल करने के बारे में उम्मीद जताई है। बता दें कि 27 देशों के यूरोपीय संघ को स्टील और एल्युमीनियम तथा कारों पर 25% आयात शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप की नीति के तहत लगभग सभी अन्य वस्तुओं पर व्यापक शुल्क लगाया जा रहा है। इधर, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Samwad 2025 : आज विज्ञान, देशसेवा और वित्त प्रबंधन पर होगी बात
अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन यानी आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्श प्रेक्षागृह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी बात रखेंगे। इसके अतिरिक्त विज्ञान की उपलब्धियों, देश की रक्षा से जुड़े मुद्दों, वित्तीय प्रबंधन पर नामचीन हस्तियां विचार रखेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गोलीबारी, दो की मौत; पांच घायल
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मेडिकल सेंटर के मुताबिक, अज्ञात संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अस्पताल की प्रवक्ता सारा कैनन ने बताया कि तल्लाहासी मेमोरियल हेल्थकेयर गोलीबारी में घायल हुए लोगों का इलाज कराया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
US: अमेरिका-यूरोप टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप-मेलोनी ने व्यापार पर जताया भरोसा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बृहस्पतिवार को अमेरिका-यूरोपीय संबंधों को प्रभावित करने वाले व्यापार तनावों को हल करने के बारे में उम्मीद जताई है। बता दें कि 27 देशों के यूरोपीय संघ को स्टील और एल्युमीनियम तथा कारों पर 25% आयात शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप की नीति के तहत लगभग सभी अन्य वस्तुओं पर व्यापक शुल्क लगाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
MI vs SRH: चेज करते हुए मुंबई की वानखेड़े पर 29वीं जीत
गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 18.1 ओवर में छह विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी तो नहीं खेल सका, लेकिन टुकड़ों में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और जीत हासिल करने में सफल रहे। यह मुंबई की सात मैचों में तीसरी जीत है और वह छह अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, सनराइजर्स को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और वह चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर...
Yamuna : छठ पर बदली हुई दिखेगी दिल्ली में यमुना
छठ पर्व पर दिल्ली में यमुना बदली-बदली नजर आएगी। यमुना नदी की सफाई और पुनरुद्धार के लिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें यमुना के विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद लेने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शहरी नदी प्रबंधन योजना बनाने और उसे मास्टर प्लान के साथ एकीकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। पढ़ें पूरी खबर...
World Heritage Day : पुराना किले में पांच साल से साउंड एंड लाइट शो बंद
पुराना किला में पिछले पांच साल से साउंड एंड लाइट शो बंद है। शो को नए सिरे से शुरू करने की योजना अब तक परवान नहीं चढ़ सकी है। नए रंग-रूप में शो शुरू करने के लिए कई बार ट्रायल हो चुका है, लेकिन अभी तक शो शुरू करने के संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से अधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : दूध लेने निकले किशोर की चाकू घोंप कर हत्या, वारदात में कई लड़के शामिल
सीलमपुर में बृहस्पतिवार शाम बदमाशों ने नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कुणाल (17) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
Gaza war : हमास सभी इस्राइली बंधकों को रिहा करने को तैयार
इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग थमती नहीं दिख रही है। गाजा पट्टी के लोगों को नेतन्याहू के कहर का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, हमास ने गाजा क्षेत्र में युद्ध की समाप्ति के लिए समझौता करने का प्रस्ताव रखा है। हमास के गाजा प्रमुख खलील अल-हय्या ने कहा है कि हमास इस्राइली जेलों में बंद फलस्तीनी लोगों की एक निश्चित संख्या के बदले में इस्राइली बंधकों को रिहा करने को तैयार है। खलील ने कहा कि वह यह समझौता करने के लिए तत्काल राजी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Waqf Law: हाईकोर्ट ने कर्नाटक सरकार को लताड़ा
कर्नाटक हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार को लताड़ लगाई। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि उसने कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अनमुति क्यों दी, जबकि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही को देखते हुए इस तरह के प्रदर्शन की अनुमति देना अनुचित है। मामले की सुनवाई 23 अप्रैल को दोबारा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
US: अमेरिकी पूर्व सैनिक ने बेलीज में किया विमान हाईजैक
अमेरिका के पूर्व सैनिक ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को बेलीज में एक छोटे यात्री विमान को हाईजैक कर लिया। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग से पहले एक यात्री ने उसे गोली मार दी। बेलीज और अमेरिका के अधिकारियों ने विमान हाईजैक किए जाने की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर...