फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News : ऑटो एक्सपो का पीएम आज करेंगे उद्घाटन, कर्तव्य पथ पर रिहर्सल आज से; भारतीय टीम पर बीसीसीआई की सख्ती

Fri, 17 Jan 2025 07:50 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो सज गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां मौजूद रहेंगी। पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है। जबकि दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा। रविवार से आम लोग जा सकेंगे। आयोजकों का दावा है कि 22 जनवरी तक चलने वाले आयोजन में मोबिलिटी के भविष्य के लिए एक मंच भी तैयार किया जाएगा। इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। वहीं गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल शुक्रवार से कर्तव्य पथ पर शुरू होगी। इसे लेकर शुक्रवार से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कुछ रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है। एक तरफ भारतीय टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन पर मंथन करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 10 सूत्री नीति पेश की। इसका मकसद भारतीय टीम का प्रदर्शन सुधारना है। अब सभी सीनियर खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। इसके अलावा विदेश या दूसरे शहरों का दौरा करने पर परिवारों और निजी कर्मचारियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। बोर्ड ने यह कदम टीम में अनुशासन और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है। दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले अपराधी का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 20 से अधिक टीमें बनाई हैं। हमलावर का पता लगाने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 20 टीमें बनाई हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या हमलावर का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी है? एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच टीम हमलावर को पकड़ने के लिए मुखबिरों की मदद के अलावा तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Auto Expo 2025 : ऑटो एक्सपो का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी - फोटो : यूट्यूब वीडियो

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो सज गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां मौजूद रहेंगी। पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है। जबकि दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा। रविवार से आम लोग जा सकेंगे। आयोजकों का दावा है कि 22 जनवरी तक चलने वाले आयोजन में मोबिलिटी के भविष्य के लिए एक मंच भी तैयार किया जाएगा। इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। पढ़े पूरी खबर..
 

Republic Day Parade Rehearsal : कर्तव्य पथ पर रिहर्सल आज से

गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल - फोटो : ANI

गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल शुक्रवार से कर्तव्य पथ पर शुरू होगी। इसे लेकर शुक्रवार से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कुछ रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है। पढ़े पूरी खबर...

BCCI: भारतीय टीम पर बीसीसीआई की सख्ती, घरेलू क्रिकेट खेलना हुआ अनिवार्य

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन पर मंथन करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को 10 सूत्री नीति पेश की। इसका मकसद भारतीय टीम का प्रदर्शन सुधारना है। अब सभी सीनियर खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा। इसके अलावा विदेश या दूसरे शहरों का दौरा करने पर परिवारों और निजी कर्मचारियों की उपस्थिति पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। बोर्ड ने यह कदम टीम में अनुशासन और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है। पढ़े पूरी खबर..

सैफ अली खान पर हमला केस: हमलावर की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें गठित

सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले अपराधी का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 20 से अधिक टीमें बनाई हैं। हमलावर का पता लगाने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 20 टीमें बनाई हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या हमलावर का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी है? एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच टीम हमलावर को पकड़ने के लिए मुखबिरों की मदद के अलावा तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है। पढ़े पूरी खबर...

यूपी: प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत 13 जिलों के डीएम बदले

सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
राज्य सरकार ने देर रात तीन मंडलायुक्त और लखनऊ बाराबंकी समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी समेत 31 आईएएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। मेरठ, आगरा, अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। मथुरा, बुलंदशहर, लखनऊ, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर के जिलाधिकारी बदले गए हैं। पढ़े पूरी खबर..

Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

नक्सली मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है और यह संख्या और भी बढ़ सकती है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि रुक-रुककर गोलीबारी अभी भी जारी है, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। पढ़े पूरी खबर...
 

8th Pay Commission: मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा

आठवां वेतन आयोग - फोटो : amarujala.com
नए साल में केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी देने का एलान कर दिया। गठन के बाद आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनधारकों के पेंशन में इजाफा होगा। लाभान्वित होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ से अधिक होगी। पढ़े पूरी खबर...

Delhi Assembly Elections 2025 : अजब गजब नामों वाले छोटे दल भी चुनावी रण में

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

चुनावी रण में छोटी-छोटी सियासी पार्टियां भी अपना लोहा मनवाने के लिए उतरी हुईं हैं। गरीब आदमी पार्टी, आम आदमी संघर्ष पार्टी (एस), सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी और सांझी विरासत पार्टी जैसी पार्टियों के उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। इनकी सबसे खास बात यह है कि अजब-गजब नामों वाली छोटी-छोटी पार्टियों ने केवल तीन-चार सीटों पर ही उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही, इनका दावा है कि यह चुनावी मैदान में सभी दिग्गजों व धुरंधरों को परास्त कर देंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बड़े दलों के अलावा 29 से ज्यादा पार्टियों ने पर्चा भरा है। पढ़े पूरी खबर..

जबरन विवाह मामला: 'जमानत के लिए पत्नी को गुजारा भत्ता की शर्त गलत

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के कथित जबरन विवाह के एक मामले में व्यक्ति को अपनी पत्नी को 4,000 रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने का निर्देश देने वाली जमानत शर्त को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि अदालत सीआरपीसी की धारा 438 के तहत शक्ति का इस्तेमाल करते हुए अप्रासंगिक शर्तें नहीं लगा सकती। पढ़े पूरी खबर...

दिल्ली का मौसम: मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

दिल्ली में सर्दी का मौसम - फोटो : भूपिंदर सिंह

मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा व कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। वहीं, शाम व रात में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पढ़ें पूरी खबर..

Israel–Hamas War: मलबे में तब्दील हुई गाजा की इमारतें और सड़कें

सैटेलाइट के माध्यम से ली गई गाजा पट्टी की तस्वीर - फोटो : एपी वीडियो ग्रैब
पश्चिम एशिया में 7 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमास के हमसे के साथ शुरू हुए संघर्ष ने गाजा पट्टी को पूरी तरह से तबाह कर के रख दिया। इस जंग में हजारों लोगों की जान चली गई वहीं लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा। हालांकि अब इस्राइल-हमाश के युद्ध विराम समझौते के बाद अब पश्चिम एशिया में शांति बहाल होने की आशा है। कारण है कि अमेरिका, मिस्र, कतर जैसे देशों के मध्यस्थता और लगातार प्रयास के बाद इस्राइल-हमास युद्ध विराम समझौते पर सहमत हुए है। पढ़े पूरी खबर...
 
विज्ञापन

South Africa Gold Mine: अब तक 87 खनिकों की मौत; पुलिस पर असंवेदनशीलता के आरोप

खदान धंसने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका में बंद पड़ी सोने की खदान में फंसे लगभग 2000 खनिकों में अब तक 87 की मौत हो चुकी है। बीते एक महीने से खनिकों को निकालने को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच गतिरोध है। हालांकि, अदालती आदेश के दबाव में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने बताया कि 78 शव निकाले जा चुके हैं। खदान जोहान्सबर्ग के पास स्टिलफोंटेन शहर में है। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें