अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत के बाद उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए मंच तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा, प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाने की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाए जाने का एलान किया। बता दें कि प्रियंका खुद भी वायनाड से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर हामी भर चुकी हैं। विगत जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की घोषणा के बाद प्रियंका ने कहा था कि यहां से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य होगा। इधर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) के साथ डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष 2023-25 (न्यायालय निर्णय) की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
उमर आज लेंगे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ
अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत के बाद उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए मंच तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी ने बनाया प्रत्याशी
प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाने की औपचारिक घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाए जाने का एलान किया। बता दें कि प्रियंका खुद भी वायनाड से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर हामी भर चुकी हैं। विगत जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की घोषणा के बाद प्रियंका ने कहा था कि यहां से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य होगा। पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं के साथ डीएलएड की परीक्षाएं आज से शुरू
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) के साथ डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष 2023-25 (न्यायालय निर्णय) की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय के अलावा डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष 2023-25 की परीक्षाओं में प्रदेशभर के 125 परीक्षा केंद्रों पर करीब 58497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 5417 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 3418 छात्र, 1999 छात्राएं तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 7109 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 4719 छात्र, 2390 छात्राएं शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Bomb Threats: नागरिक उड्डयन मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक आज
सोशल मीडिया पोस्ट के चलते विमानों में लगातार मिल रही बम की धमकियों के चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को नागरिक उड्डयन ब्यूरो, सीआईएसएफ और हवाईअड्डा सुरक्षा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की थी। पढ़ें पूरी खबर...
अगस्त में ही बुन लिया था एनसीपी नेता की हत्या की साजिश का तानाबाना
मुंबई में एनसीपी(अजीत गुट) नेता बाबा सिद़्दीकी की हत्या की तैयारियां अगस्त महीने में शुरू हो गई थी। लारेंस-गोल्डी बरार के कहने पर जालंधर, हरियाणा निवासी मोहम्मद जीशान अख्तर उर्फ जेस्सी उर्फ सिकंदर को एनसीआर की नेता की हत्या के आदेश दिए गए थे। इसके बाद जीशान अख्तर ने अपना सिम बदल लिया था। जीशान अख्तर के अपराधी साथियों की बहुत लंबी लिस्ट हैं। इस लिस्ट में 22 शॉप शूटर हैं। लारेंस-गोल्डी बरार से निर्देश मिलने के बाद जीशान ने गुरमेल बलजीत सिंह को अपने साथियों से अलग शूटरों को इंतजाम करने को कहा था। पढ़ें पूरी खबर...
आंध्र-तमिलनाडु के कई हिस्सों और बेंगलुरू में भारी बारिश; स्कूलों में छुट्टी
तमिलनाडु में चेन्नई समेत अन्य जगहों पर भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। कॉलोनियों से लेकर सड़कों तक घुटनों भर पानी भर गया। सड़क से लेकर ट्रेन और हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई ट्रेनें और उड़ानें रद्द करनी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है और कहा कि कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल गया है और इसके 17 अक्तूबर को सुबह चेन्नई तट से गुजरने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
राहुल गांधी, खरगे और प्रियंका उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज श्रीनगर में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में अब्दुल्ला के शपथ लेने का मंच तैयार है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह 11.30 बजे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में अब्दुल्ला के साथ चुने हुए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
महायुति सत्ता की हैट्रिक पूरा करेगी या महाविकास अघाड़ी दिखाएगी चमत्कार
विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही महाराष्ट्र के दोनों गठबंधनों सत्तारूढ़ महायुति और महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की चुनौतियां बढ़ गई हैं। महायुति की चुनौती जीत की हैट्रिक लगाने की है तो एमवीए के सामने लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन बरकरार रखते हुए बीते दो चुनाव से जारी सूखा खत्म करने की। सवाल यही है कि क्या भाजपा की अगुवाई में महायुति महाराष्ट्र में हरियाणा जैसा चमत्कार दोहरा पाएगा या फिर एमवीए हरियाणा की हार से सबक सीखते हुए इस बार बाजी मार सकेगा? पढ़ें पूरी खबर...
SCO: जयशंकर के पहुंचते ही पाकिस्तान ने जताई द्विपक्षीय बैठक की इच्छा
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। यह भारत के किसी विदेश मंत्री की तरफ से नौ साल बाद पाकिस्तान का दौरा है। जयशंकर के पाकिस्तान पहुंचने के कुछ घंटो बाद ही पाकिस्तान ने दबे मुंह भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की इच्छा जताई है। पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि यह भारत को तय करना है कि वह सम्मेलन से इतर पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बैठक करना चाहता है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर...
झारखंड चुनाव पर BJP केंद्रीय समिति की बैठक, PM मोदी हुए शामिल
अगले महीने होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मंगलवार शाम यहां बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सीईसी सदस्यों में शामिल हुए। बैठक में संभावित उम्मीदवारों की सूची पर विचार-विमर्श किया। पढ़ें पूरी खबर...