Tripura Election: 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज वोटिंग, मैदान में 259 उम्मीदवार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
त्रिपुरा विधानसभा के लिए आज मतदान होगा। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 31 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 31,000 मतदानकर्मी 3,327 मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गीते किरणकुमार दिनकरराव के अनुसार राज्य में 28,13,478 मतदाता हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
Aadi Mahotsav: पीएम मोदी आज 'आदि महोत्सव' का करेंगे उद्घाटन, जनजातीय कला-संस्कृति की दिखेगी झलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान, वाणिज्य और पारंपरिक कला को प्रदर्शित किया जाएगा। जनजातीय समुदायों की ओर से उपजाए जाने वाले श्री अन्न, इस कार्यक्रम का केंद्र बिंदु होगा।
पढ़ें पूरी खबर...
Up Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से, 51 कंप्यूटर से पूरे प्रदेश की मॉनिटरिंग, एलआईयू करेगी निगरानी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं गुरुवार 16 फरवरी से शुरू होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में बने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में लगे 51 कंप्यूटर से पूरे प्रदेश की परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों की एसटीएफ, एलआईयू संयुक्त रूप से निगरानी करेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
Fraud: केंद्रीय मंत्री की WhatsApp डीपी लगाकर धोखाधड़ी, नगालैंड चुनाव में फायदा दिलाने का किया वादा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर केंद्रीय मंत्रियों की डीपी लगाकर नागालैंड के कई भाजपा नेताओं को मैसेज कर दिए। वह आगामी विधानसभा चुनावों में उनको फायदा दिलाने के अलावा लुभावने ऑफर दे रहा था।
पढ़ें पूरी खबर...
Rahul Gandhi: विशेषाधिकार हनन नोटिस के खिलाफ राहुल गांधी ने दाखिल किया जवाब, पीएम मोदी पर की थी सख्त टिप्पणी
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कारोबारी गौतम अदाणी पर की गई टिप्पणी के मामले में भाजपा सदस्यों द्वारा पेश किए गए विशेषाधिकार हनन नोटिसों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय को विस्तृत जवाब सौंपा है। बीते सात फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी।
पढ़ें पूरी खबर...
Maharashtra: ठाणे के सहायक नगर आयुक्त के साथ मारपीट, पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड समेत आठ पर केस दर्ज
ठाणे शहर की पुलिस ने बुधवार देर रात एक सहायक नगर आयुक्त पर हमले के मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड समेत आठ पर हत्या के कथित प्रयास का मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने उनके नाम का खुलासा किए बिना कहा कि चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पढ़ें पूरी खबर...
Indian Army: लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र सेना के नए उप-प्रमुख बने, बीएस राजू आर्मी कमांडर बनाए गए
लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं, सेना के वर्तमान उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे
पढ़ें पूरी खबर...
Aero India: रक्षा उत्पाद, तकनीक हस्तांतरण और सहयोग की 266 घोषणाएं, 80 हजार करोड़ की कारोबारी संभावनाएं
भारत में रक्षा उत्पाद, तकनीक हस्तांतरण, सहयोग व रखरखाव को लेकर एयरो इंडिया 2023 में 266 घोषणाएं हुईं। इनमें 201 एमओयू, 53 बड़ी घोषणाएं और 9 प्रोडक्ट लॉन्च शामिल हैं। इनके जरिये करीब 80 हजार करोड़ की कारोबारी संभावनाएं देखी जा रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
SC Collegium: तीन उच्च न्यायालयों को मिलेंगे 20 स्थायी न्यायाधीश, कॉलेजियम ने की सिफारिश
सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने बुधवार को केंद्र को इलाहाबाद, मुंबई, मद्रास और दिल्ली उच्च न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीश बनाने के लिए 20 अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की।
पढ़ें पूरी खबर...
Pakistan: शादी के तीन दिन बाद हिंदू युवक की हत्या, खेत में मिला शव, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के संघार इलाके में एक नवविवाहित पाकिस्तानी हिंदू मृत पाया गया था। परिजनों का आरोप है कि उसके मुस्लिम दोस्तों ने उसकी हत्या की है। मृतक की कथित तौर पर हत्या से तीन दिन पहले ही शादी हुई थी।
पढ़ें पूरी खबर...
US Presidential Election: निक्की हेली ने शुरू किया प्रचार अभियान, बोलीं- भारतीय प्रवासी की बेटी होने पर गर्व
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से 2024 के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली में बुधवार को आधिकारिक तौर पर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने साउथ कैरोलिना से अपने प्रचार अभियान शुरू किया।