लोकसभा में 13 फरवरी को पेश हो रहे नए आयकर विधेयक, 2025 को 1961 के पुराने कानून की जगह लेने के लिए तैयार किया गया है। नए कानून का लक्ष्य पुराने कानून की जटिलताओं को समाप्त कर इसे आम करदाताओं की समझ में आने लायक बनाना और मुकदमेबाजी के बोझ को कम करना है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के साथ बैठक करेंगे। वाशिंगटन, डीसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान भारत-अमेरिका दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा एक मजबूत समर्थक रही हैं। इसके अलावा, दिल्ली में नई सरकार गठित होने से पहले यमुना शुद्धीकरण पर काम शुरू हो गया है। भाजपा की दिल्ली सरकार का पूरा जोर दिल्ली में यमुना नदी को अविरल व निर्मल बनाने के लिए बड़ी गारंटी पूरी करने पर जोर होगा। इसके लिए बुधवार प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बैठक बुलाई गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Delhi : सरकार गठन से पहले यमुना शुद्धीकरण पर काम शुरू
दिल्ली में नई सरकार गठित होने से पहले यमुना शुद्धीकरण पर काम शुरू हो गया है। भाजपा की दिल्ली सरकार का पूरा जोर दिल्ली में यमुना नदी को अविरल व निर्मल बनाने के लिए बड़ी गारंटी पूरी करने पर जोर होगा। इसके लिए बुधवार प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक बैठक बुलाई गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इसमें दिल्ली के मुख्य सचिव सचिव समेत सभी संबंधित विभागों के आलाधिकारी शामिल हुए। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने तक नदी के प्रदूषण के स्रोतों से जुड़ी एक रिपोर्ट तैयार करें। इसके आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार होगी। पूरी योजना दिल्ली सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निगरानी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
France: मैक्रों ने मोदी को समय-सम्मान दे मित्रता को दिया खास आयाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय सफल यात्रा को पूरा कर बुधवार को अमेरिका रवाना हो गए। फ्रांस की यात्रा कई मायनों में अहम रही। राष्ट्रपति ने इमैनुएल मैक्रों ने अपनी गर्मजोशी, पीएम को दिए समय व सम्मान से मोदी के साथ मित्रता को खास आयाम दिया। मैक्रों की असाधारण आतिथ्य इस यात्रा का अनूठा पहलू रही। पढ़ें पूरी खबर...
बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब
सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में पाकिस्तान के एक सैनिक के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान की सेना ने पुंछ के बालाकोट में करकुंडी में भारत की सैन्य चौकियों पर 12 से 15 राउंड फायरिंग की। जवाब में सेना ने भी पाकिस्तान की चौकियों पर 15 मिनट तक गोलीबारी की और स्नाइपर हमला किया। पढ़ें पूरी खबर...
Supreme Court: 'महिला को नाजायज पत्नी कहना स्त्री विरोधी'
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी महिला को ‘नाजायज पत्नी या वफादार रखैल’ कहना स्त्री विरोधी है और यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। शीर्ष अदालत ने इस टिप्पणी के साथ बॉम्बे हाईकोर्ट के अपने आदेश में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने को गलत बताया। पढ़ें पूरी खबर...
US: अमेरिका में फिर विमान हादसा; इस बार नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त
अमेरिकी नौसेना का एक जेट बुधवार सुबह सैन डिएगो के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में दो पायलट सवार थे। हालांकि दोनों पायलटों को कोई चोट नहीं आई है। उन्हें एक मछली पकड़ने वाली नौका द्वारा बचाया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
थम जाएगी एक और जंग: ट्रंप ने पुतिन-जेलेंस्की से फोन पर की लंबी बात
इस्साइल हमास के बीच युद्धविराम कराने के बाद अब ट्रंप का ध्यान रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने पर है। इस बाबत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर लंबी बातचीत की। वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए वार्ता तत्काल शुरू करने पर सहमति बनी है। व्हाइट हाउस ने भी इस बारे में बयान जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना ने नहीं मांगी माफी
रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी मामले में बुधवार को स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट शो के सभी एपिसोड हटा दिए हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर रैना ने लिखा, जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना था। मैं जांच मंे सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा। उधर, महाराष्ट्र साइबर सेल ने अल्लाहबादिया और रैना समेत 40 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में शामिल होने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर...
TRAI: अनचाही कॉल-संदेशों पर लग सकेगा 10 लाख तक जुर्माना
परेशान करने वाले फोन कॉल व अनचाहे संदेशों पर नियमों के बार-बार उल्लंघन और ऐसे मामलों में स्पैम की गलत संख्या बताने वाली दूरसंचार कंपनियों पर दो से दस लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने इस मामले में दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों पर शिकंजा कसा है। पढ़ें पूरी खबर...