भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोगों को आईएसएस लेकर जाने वाले अंतरिक्ष यान- एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। स्पेसएक्स ने यह एलान किया। स्पेसएक्स ने बताया कि स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लीक की मरम्मत के लिए इंजीनियरों ने और समय मांगा है। वहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड की प्रमुख साजिशकर्ता सोनम मेघालय पहुंच गई है। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को लेकर रात करीब डेढ़ बजे शिलांग सदर पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई। मेघालय पुलिस के पास उसकी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड है। अब मेघालय पुलिस सोनम और राज कुशवाहा के साथ ही अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत व आनंद कुर्मी को बुधवार को शिलांग की अदालत में पेश करेगी। एक तरफ पंजाब, हरियाणा समेत समूचा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों समेत उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भी आसमान से आग बरस रही है। सुबह नौ बजे के बाद ही घर से निकलना भारी पड़ रहा है और दोपहर आते-आते खून को भी सूखा देने वाली गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं दूसरी तरफ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड और गैंगस्टर जीशान अख्तर उर्फ जस्सी उर्फ यासिन अख्तर को कनाडा में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार अख्तर को भारत लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोगों को आईएसएस लेकर जाने वाले अंतरिक्ष यान- एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। स्पेसएक्स ने यह एलान किया। स्पेसएक्स ने बताया कि स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लीक की मरम्मत के लिए इंजीनियरों ने और समय मांगा है। पढ़ें पूरी खबर...
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड और गैंगस्टर जीशान अख्तर उर्फ जस्सी उर्फ यासिन अख्तर को कनाडा में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार अख्तर को भारत लाने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर..
लॉस एंजेलिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन कानून के बढ़ते विरोध के बीच ट्रंप ने लॉस एंजेलिस की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ दशकों पहले तक यह शहर दुनिया के सबसे साफ, सुरक्षित और सुंदर शहरों में गिना जाता था, लेकिन अब यह कचरे का ढेर बन गया है। पढ़ें पूरी खबर...
सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी राज कुशवाह के प्यार में इतनी दीवानी हो चुकी थी कि उसने आंखों के सामने ही भाड़े के हत्यारों से पति की हत्या करवाई। इतना ही नहीं उसने उसकी सोने की चेन, अंगूठी व ब्रेसलेट तक निकाल ली। मरने से पूर्व राजा ने हमलावरों का मुकाबला भी किया था। इतना ही नहीं, हत्या के बाद सोनम ने पति राजा के फोन से एक पोस्ट भी किया,जिसमें उसने लिखा सात जन्मों का साथ है। पढ़ें पूरी खबर..
कोलंबिया में बीते शनिवार को कंजर्वेटिव उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर जानलेवा हमले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने 15 साल के एक किशोर पर उरीबे की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। बता दें कि उरीबे को इस सप्ताहांत बोगोटा शहर के एक चुनावी रैली के दौरान सिर में गोली मारी गई थी। वे इस समय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पढ़ें पूरी खबर...