फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एआई पर शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के साथ सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। आज छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिये मतदान भी कराये जाएंगे। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों को चुनने के लिए जनता वोट करेगी। रायपुर नगर निगम समेत 10 नगरीय निकायों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। भारत को लंपी वायरस संक्रमण से मवेशियों को बचाने में बड़ी कामयाबी मिली है। दुनिया के इस पहले टीके को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने मंजूरी दे दी है। हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी ने टीके को तैयार किया है, जिसे बायोलम्पिवैक्सिन नाम दिया है।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह...
Modi In Paris: पीएम मोदी आज एआई पर शिखर सम्मेलन में शरीक होंगे
पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई
फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एआई पर शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के साथ सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले भारतीय समयानुसार सोमवार रात पीएम मोदी पेरिस पहुंचे। फ्रांस के रक्षा मंत्री सेब लेकॉर्नो ने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की। पीएम जब होटल पहुंचे, तो वहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय मौजूद थे। देर शाम पीएम ने राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से एआई सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे राष्ट्राध्यक्षों व शासनाध्यक्षों के रात्रि भोज में भी शिरकत की।
पढ़ें पूरी खबर..
अब बचा सकेंगे मवेशियों की जान, भारत बायोटेक के टीके को CDSCO की मंजूरी
लंपी वायरस
- फोटो : अमर उजाला
लंपी वायरस के संक्रमण से मवेशियों को बचाने के लिए भारत ने दुनिया का पहला डीवा मार्कर टीका तैयार किया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने हाल ही में इसके लिए लाइसेंस को मंजूरी दी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की बायोवेट कंपनी ने टीके को तैयार किया है, जिसे बायोलम्पिवैक्सिन नाम दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मतदान आज
CG election
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिये मतदान कराये जाएंगे। इस दौरान जनता अपने वोटिंग से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्रमश: मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला करेगी। रायपुर रायपुर नगर निगम समेत 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। पढ़ें पूरी खबर...
आठ अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Illegal Immigration
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका से लौटे युवाओं की शिकायत पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने आठ अवैध ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसा है। एसआईटी के चीफ एनआरआई मामलों के एडीजीपी प्रवीण सिन्हा ने बताया कि 8 अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...
Bird Flu in Nevana: अमेरिकी डेयरी कर्मचारी में बर्ड फ्लू का नया वैरिएंट
बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिका में बर्ड फ्लू का बढ़ता खतरा एक नए संकट की ओर इशारा कर रहा है। इसी बीच अमेरिका के नेवादा में एक बर्ड फ्लू के एक नए प्रकार के संक्रमण की खबर सामने आई है। इसको लेकर संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नेवादा में एक डेयरी कर्मचारी बर्ड फ्लू के एक नए प्रकार से संक्रमित हुआ है, जो पिछले साल से अमेरिका में फैल रहे बर्ड फ्लू से अलग है। पढ़ें पूरी खबर...
Gold Price: सोने की कीमतों ने ध्वस्त किए सभी रिकॉर्ड; ट्रंप की धमकियों के बीच ₹2430 हुआ महंगा
सोने चंदी का भाव
- फोटो : amarujala.com
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के कमजोर होने से सोमवार को दिल्ली में सोना 2,430 रुपये की तेजी के साथ 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की धारणा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सभी प्रकार के इस्पात और एल्युमीनियम आयात पर 25 प्रतिशत का नया शुल्क लगाने की घोषणा का असर पड़ा। इसके बाद वैश्विक स्तर पर हाजिर बाजारों में सोना 2,900 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई। पढ़ें पूरी खबर...
ओछी कॉमेडी से लेकर पुलिस में शिकायत तक, समय-रणवीर मामले में क्या हुआ?
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना विवाद
- फोटो : अमर उजाला
यूट्यूबर और कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लोकप्रियता के साथ-साथ शो को लेकर विवाद भी खड़े हो गए हैं। दरअसल, इस बार शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक प्रतियोगी से बात करते हुए उनके परिवार को लेकर अभद्र और अश्लील टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर अब रणवीर कानूनी शिकंजे में भी फंस चुके हैं। इसके साथ ही शो में मौजूद अन्य कॉमेडियंस के खिलाफ भी केस दर्ज हुए हैं। इस मामले की पूरी कहानी क्या है? चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
खनन माफियाओं की दबंगई: मंडी में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए एसडीएम पर हमला
जोनल अस्पताल मंडी में उपचार करवाने के लिए पहुंचे एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय मंडी के समीप बिंद्रावणी में सोमवार देर शाम अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए एसडीएम सदर एवं आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। हमले में उन्हें मुंह पर चोट लगी है और उनका एक दांत भी टूट गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो लोग मौके से फरार हो गए। सभी ब्यास नदी के किनारे अवैध खनन में जुटे थे। पढ़ें पूरी खबर...
पहल: दवा बिक्री में मनमानी के खिलाफ केंद्र सरकार सख्त
दवाई (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
देश में अब तय दामों पर मरीजों को दवा दिलाने के लिए सरकार ने सख्त फैसला किया है। जल्द ही केमिस्ट और थोक विक्रेताओं के साथ-साथ ई फार्मेसी पर भी दवाओं की मूल्य सूची दिखाई देगी। दवा उत्पादन करने वाली फार्मा कंपनियों को यह सूची विक्रेताओं तक उपलब्ध करानी होगी ताकि वे तय कीमत से अधिक दाम पर मरीजों को नहीं बेची जा सकें। इसमें वे सभी दवाएं शामिल हैं जिनकी अधिकतम कीमत सरकार ने तय की है। हर दवा दुकान पर चस्पा होने वाली इस सूची में मरीज या तीमारदार कभी भी अपनी दवा के मूल्य की जांच कर सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
Banking: बैंकों में नकदी की किल्लत, कर्ज की किस्त घटने में लग सकते हैं तीन माह
रिजर्व बैंक के फैसले के बाद बैंकों में अधिक ब्याज के ऑफर
- फोटो : अमर उजाला
आरबीआई ने करीब पांच साल के बाद पहली बार रेपो दर में 0.25 फीसदी की कटौती कर विभिन्न प्रकार के कर्ज लेने वाले ग्राहकों को राहत तो दी, लेकिन इसका लाभ मिलने में अब भी दो से तीन महीने का समय लग सकता है। इसकी प्रमुख वजह है...बैंकों के पास नकदी की किल्लत। इस समस्या से बाहर निकलने के लिए बैंक रेपो दर में कटौती के बाद भी ज्यादा ब्याज देकर जमा जुटाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इससे बैंकों को जरूर फायदा होगा।
पढ़ें पूरी खबर...
Shashi Tharoor: थरूर ने मुंबई और पठानकोट हमलों को बताया विश्वासघात
कांग्रेस नेता शशि थरूर
- फोटो : PTI
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को 26/11 मुंबई और पठानकोट आतंकी हमलों को विश्वासघात करार दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ निर्बाध वार्ता अब संभव नहीं है। उनका कहना था कि ऐसे संवेदनशील समय में बातचीत जारी रखना मुश्किल है, क्योंकि हमलों के बाद कोई इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता। हालांकि, उन्होंने लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने की भी वकालत की। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi: दिल्ली में भाजपा महिलाओं को कब से देगी ₹2500 और किसको मिलेगा ये लाभ
भाजपा ने किया था महिलाओं को 2500 रुपये देने का एलान
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हो रही है। अब दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के मन में बहुत से सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव में जीत कर सरकार बनती है तो महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने रोहिणी में हुई चुनाव रैली में कहा था कि मार्च में महिला दिवस से महिलाओं को पैसे मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
मोहम्मद यूनुस
- फोटो : PTI
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार बांग्लादेश आम चुनाव दिसंबर 2025 में कराने की तैयारी कर रही है। इस बात का दावा बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम ने की। उन्होंने कहा कि सोमवार को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहाकार मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी को भरोसा दिलाया कि उनकी अंतरिम सरकार दिसंबर तक आम चुनाव कराएगी। पढ़ें पूरी खबर...
Champions Trophy: बुमराह की वापसी के लिए तत्पर बीसीसीआई
बुमराह
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जल्द से जल्द वापसी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) तत्पर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत बुमराह की चैंपियंस ट्रॉफी में उपलब्धता को लेकर जल्द ही फैसला कर सकता है क्योंकि आईसीसी को अंतिम टीम सौंपने की डेडलाइन अब खत्म होने वाली है। बुमराह 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं, लेकिन उनका इसमें खेलने तय नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर...