एक बार फिर अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जा रहा है। आज (मंगलवार को) आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के विकास समेत अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रूबरू होंगे। हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित होंगे। अमर उजाला के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एबीपी न्यूज चैनल पर पूरे देश में देखा जा सकेगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर के देशों की यात्रा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मंगलवार को मिलेंगे। सूत्रों ने इस बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात पीएम के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर शाम 7 बजे होगी। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध आप्रवासियों को बाहर निकालने की नीति के खिलाफ लॉस एंजिलिस में बीते चार दिन से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। तीसरे दिन जब नेशनल गार्ड के जवानों की असाधारण तैनाती का एलान किया गया तो ये प्रदर्शन दंगे में बदल गए। प्रदर्शनकारियों ने एक प्रमुख फ्रीवे राजमार्ग पर जाम लगा दिया और स्वचालित वाहनों को फूंक डाला। हालात बिगड़ते देख स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां चलाईं। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के आठ राज्य भीषण लू की चपेट में हैं। आसमान से बरसती आग में दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत उबल रहा है। दिन में प्रचंड धूप के बाद रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। उमस ने तपिश की चुभन और बढ़ा दी है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
एक बार फिर अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम संवाद का आयोजन राजधानी देहरादून में किया जा रहा है। आज (मंगलवार को) आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के विकास समेत अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रूबरू होंगे। हरिद्वार रोड स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित होंगे। अमर उजाला के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एबीपी न्यूज चैनल पर पूरे देश में देखा जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनियाभर के देशों की यात्रा करने वाले बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मंगलवार को मिलेंगे। सूत्रों ने इस बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात पीएम के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर शाम 7 बजे होगी। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा के पास सोमवार सुबह हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में चार लोगों की जान चली गई और कई यात्री घायल हो गए। हादसे के चश्मदीद दीपक शिरसाट ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब दो भीड़भरी लोकल ट्रेनें एक तीखे मोड़ पर एक-दूसरे के सामने से गुजर रही थीं। पढ़ें पूरी खबर..
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) के 61 विषयों की 7231 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 10 से 13 जून तक होंगी। पहले दिन मंगलवार को पीजीएटी-दो के विषयों की परीक्षा होगी। पढ़ें पूरी खबर..
अमर उजाला और माय ज्योतिष की तरफ से एक बार फिर 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 'ज्योतिष महाकुंभ' का आयोजन 14 जून को दिल्ली में किया जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हिस्सा लेंगे। इस महाकुंभ में ज्योतिष शास्त्र के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। पढ़ें पूरी खबर..