फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राजकीय सम्मान के साथ शारदा की अंत्येष्टि आज; भारत-यूएस की बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी,

Thu, 07 Nov 2024 07:41 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बृहस्पतिवार को पटना में किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पार्थिव शरीर बुधवार को विमान से लाया गया। अंतिम संस्कार सुबह 9 बजे होगा। बिहार कोकिला के अंतिम दर्शनों के लिए पटना के राजेंद्र नगर स्थित घर पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में मंगलवार रात उनका निधन हो गया था।  वहीं चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने खरना किया। इसमें पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद श्रद्धालुओं ने सायंकाल को पूजन कर रोटी और गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रसाद अपने परिवार के साथ आसपास के लोगों में भी बांटा। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव की उपासना में खुद को समर्पित किया। एक तरफ चार साल के अंतराल के बाद डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद दुनिया की निगाहें उनकी नीतियों और निर्णयों पर टिकी हैं। विशेषज्ञों को लगता है कि ट्रंप पहले कार्यकाल की नीतियों पर डटे रहे तो भारत और अमेरिका के बीच सामरिक और रणनीतिक भागदारी बढ़ेगी। नए राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप का लक्ष्य एशिया प्रशांत क्षेत्र के साथ एशिया में चीनी प्रभुत्व पर लगाम कसने के लिए क्वाड को न सिर्फ मजबूती मिलेगी, बल्कि अमेरिका बहुत हद तक भारत पर निर्भर रहेगा। छठ महापर्व को देखते हुए गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से 8 तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी स्कूलों में छठ महापर्व के लिए अवकाश घोषित किया गया है। शुक्रवार को सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

शारदा सिन्हा का निधन - फोटो : अमर उजाला

Sharda Sinha: राजकीय सम्मान के साथ शारदा की अंत्येष्टि आज
प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बृहस्पतिवार को पटना में किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पार्थिव शरीर बुधवार को विमान से लाया गया। अंतिम संस्कार सुबह 9 बजे होगा। बिहार कोकिला के अंतिम दर्शनों के लिए पटना के राजेंद्र नगर स्थित घर पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में मंगलवार रात उनका निधन हो गया था। पढ़े पूरी खबर....

पीएम मोदी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

India-US: रिश्तों में मिठास की उम्मीदें, भारत-यूएस की बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी
चार साल के अंतराल के बाद डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद दुनिया की निगाहें उनकी नीतियों और निर्णयों पर टिकी हैं। विशेषज्ञों को लगता है कि ट्रंप पहले कार्यकाल की नीतियों पर डटे रहे तो भारत और अमेरिका के बीच सामरिक और रणनीतिक भागदारी बढ़ेगी। नए राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप का लक्ष्य एशिया प्रशांत क्षेत्र के साथ एशिया में चीनी प्रभुत्व पर लगाम कसने के लिए क्वाड को न सिर्फ मजबूती मिलेगी, बल्कि अमेरिका बहुत हद तक भारत पर निर्भर रहेगा। पढ़े पूरी खबर...

खरिदारी करती व्रती महिलाएं

महापर्व छठ : रोटी और खीर का प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने किया खरना
चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने खरना किया। इसमें पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद श्रद्धालुओं ने सायंकाल को पूजन कर रोटी और गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रसाद अपने परिवार के साथ आसपास के लोगों में भी बांटा। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव की उपासना में खुद को समर्पित किया। पढ़े पूरी खबर..

स्कूल में अवकाश - फोटो : संवाद

आज बंद रहेंगे स्कूल : दिल्ली से लेकर NCR में रहेगी छुट्टी
छठ महापर्व को देखते हुए गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से 8 तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी स्कूलों में छठ महापर्व के लिए अवकाश घोषित किया गया है। शुक्रवार को सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। पढ़े पूरी खबर..

अमित शाह - फोटो : PTI
Terror-Free India: दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन की शुरुआत आज
गुरुवार से भारत में एनआईए द्वारा आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन की शुरुआत होने वाली है। जिसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार अपनी शून्य सहनशीलता की नीति के साथ आतंक मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुरुवार से शुरू होने वाला दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन भारत के सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए एजेंसियों के बीच समन्वय को और बढ़ाएगा। पढ़े पूरी खबर..

सांकेतिक तस्वीर

Jammu Kashmir : 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेल आज से
जम्मू के एमए स्टेडियम में वीरवार को 68वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का आगाज हो रहा है। पहले दिन जूडो अंडर-17 बॉयज वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पढ़े पूरी खबर...

महाविकास अघाड़ी की पांच गारंटी - फोटो : अमर उजाला
Maharashtra Elections: महाविकास अघाड़ी का घोषणापत्र जारी
महाराष्ट्र चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। महाविकास अघाड़ी ने जनता को पांच गारंटियां दी हैं। इसके तहत महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी तो  महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना कराएंगे। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना का एलान किया। इसके तहत महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये मिलेंगे। हर परिवार का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। युवाओं को 24 हजार रुपये सालना देंगे। वहीं किसानों का तीन लाख तक का कृषि ऋण माफ करेंगे। मुंबई में महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा में कांग्रेस नेत राहुल गांधी और गठबंधन के अन्य नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। पढ़े पूरी खबर..
 

जर्मन चांसलर शोल्ज (फाइल) - फोटो : एक्स @Olaf Scholz
Germany: जर्मनी के चांसलर शोल्ज ने सत्तारूढ़ गठबंधन को दिया झटका
जर्मनी के केंद्र-वाम सोशल डेमोक्रेट्स के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने बुधवार को सत्तारूढ़ गठबंधन पार्टी को झटका देते हुए वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर को बर्खास्त करने की घोषणा की है। गठबंधन के सदस्य सप्ताहों से देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को सुधारने के उपायों पर बहस कर रहे थे, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया। पढ़े पूरी खबर...

कमला हैरिस - फोटो : एक्स@KamalaHarris
Kamala Harris: 'लोकतंत्र और समान न्याय के लिए कभी नहीं छोडूंगी लड़ाई'; हार के बाद समर्थकों से बोलीं हैरिस
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से मिली हार के बाद बुधवार को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपनी हार स्वीकार कर ली। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में हावर्ड विश्वविद्यालय में अपने हजारों समर्थकों से कहा मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं लेकिन मै लोकतंत्र और समान न्याय के लिए कभी नहीं छोडूंगी लड़ाई। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने जरूरी 277 इलेक्टोरल वोट का बहुमत हासिल कर जीत अपने नाम की। उन्होंने पेन्सिलवेनिया, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना समेत अन्य स्विंग राज्यों में भी जीत हासिल की। पढ़े पूरी खबर...
 
विज्ञापन

दिल्ली में निर्भय केस-दो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में फिर निर्भया कांड: पहले सामूहिक दुष्कर्म, फिर ऑटो वाले ने की हैवानियत
दिल्ली में वसंत विहार निर्भया केस फिर दोहराया गया है। दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय से कुछ मीटर की दूरी आईटीओ पर महिलाओं व गरीबों के लिए काम कर रही युवती के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद ऑटो चालक ने राजघाट के पास गांधी स्मृति वाली सर्विस रोड पर ले जाकर उसके साथ ऑटो में दुष्कर्म किया। बार-बार किए गए दुष्कर्म से युवती का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। ओडिशा की ये युवती (34) अर्धनग्न अवस्था में राजघाट से पैदल चलते हुए सराय कालेखां पहुंच गई। युवती के निजी अंगों से खून बहता रहा, मगर रिंग रोड पर उस समय गुजरे हजारों वाहनों में से किसी को युवती पर दया नहीं आई। यह घटना 10 व 11 अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे की है। पढ़े पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें