फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने से भारत की चिताएं बढ़ीं; दिल्ली में आज से पहला बिम्सटेक शिखर सम्मेलन

Tue, 06 Aug 2024 07:15 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीने के देश छोड़ने से भारत की चिंता बढ़ गई है। हसीने के भारत से अच्छे संबंध थे ऐसे में बांग्लादेश में नई सरकार बनने पर भारत के लिए चुनौतियां बढ़ जाएंगी। दिल्ली में आज से पहला बिम्सटेक शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का पाकिस्तान के साथ सीमा पर पहले से ही तनाव है। चीन के साथ एलएसी पर गतिरोध जारी है। म्यांमार में जारी उथल-पुथल की वजह से पूर्वोत्तर भारत में समस्याएं हैं। बांग्लादेश में यह बदलाव भारत के लिए सीमापार आतंक, घुसपैठ और तस्करी की चुनौतियां बढ़ाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर नई दिल्ली में पहले बिम्सटेक बिजनेस शिखर सम्मेलन का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अयोध्या आएंगे। सीएम योगी लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद पहली बार आ रहे हैं। चुनाव के नतीजे चार जून को आए थे। इस तरह दो महीने बाद उनका यहां पर आगमन हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में कई दिनों की भारी बारिश के कारण जल प्रलय की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश में जगह-जगह अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और 87 अन्य सड़कें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

शेख हसीना - फोटो : ANI

Bangladesh: अच्छी दोस्त हसीना के बांग्लादेश छोड़ने पर भारत की चिंता 
भारत का पाकिस्तान के साथ सीमा पर पहले से ही तनाव है। चीन के साथ एलएसी पर गतिरोध जारी है। म्यांमार में जारी उथल-पुथल की वजह से पूर्वोत्तर भारत में समस्याएं हैं। बांग्लादेश में यह बदलाव भारत के लिए सीमापार आतंक, घुसपैठ और तस्करी की चुनौतियां बढ़ाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

शेख हसीना - फोटो : एएनआई

अमर उजाला विशेष: शेख हसीना के लिए अगस्त भारी, छात्र आंदोलन से नहीं छूटा पीछा
बांग्लादेश में 49 साल पहले का इतिहास एक बार फिर दोहराया गया। 15 अगस्त 1975 को बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के बाद पहली बार तख्ता पलट हुआ। तब भी सेना ने देश की बागडोर संभाली। पढे़ं पूरी खबर...

बिम्सटेक के सदस्य देशों के विदेश मंत्री - फोटो : एएनआई

BIMSTEC Business Summit: दिल्ली में आज से पहला बिम्सटेक शिखर सम्मेलन
विदेश मंत्री एस जयशंकर नई दिल्ली में पहले बिम्सटेक बिजनेस शिखर सम्मेलन का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे। आठ अगस्त तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य 7 देशों के समूह के सदस्यों के बीच क्षेत्रीय व आर्थिक सहयोग को मजबूती देना है। पढे़ं पूरी खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

UP: लोकसभा चुनाव के बाद आज पहली बार अयोध्या आएंगे CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अयोध्या आएंगे। सीएम योगी लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद पहली बार आ रहे हैं। चुनाव के नतीजे चार जून को आए थे। इस तरह दो महीने बाद उनका यहां पर आगमन हो रहा है। पढे़ं पूरी खबर...

प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

अंडमान: पैरा-एथलीट ने अधिकारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक स्वर्ण पदक विजेता पैरा-एथलीट ने खेल विभाग के एक अधिकारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पढें पूरी खबर...

पेरिस ओलंपिक - फोटो : Amar Ujala

Paris Olympics: 44 साल बाद फाइनल में पहुंचने उतरेगी भारतीय हॉकी टीम
पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी सेमीफाइनल मैच में उतरेगी। उनका सामना तीन बार के ओलंपिक चैंपियन जर्मनी से है। भारतीय टीम 1980 ओलंपिक के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने और पदक पक्का करने उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में जल प्रलय से हाहाकार: मनाली-लेह हाईवे और 87 मार्ग बंद 
हिमाचल प्रदेश में कई दिनों की भारी बारिश के कारण जल प्रलय की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदेश में जगह-जगह अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और 87 अन्य सड़कें बंद हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पीने का पानी - फोटो : एएनआई

Delhi Water Supply: दिल्लीवासियों... भर कर रख लें बाल्टियां
डीएमआरसी बुधवार को भजनपुरा मार्केट के पास ताहिरपुर मेन में 1200 मिमी व्यास वाले स्लुइस वॉल्व को स्थानांतरित करेगा और सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी में ताहिरपुर मेन में कुछ रखरखाव कार्य भी रहेगा। इस कारण ताहिरपुर मेन में पंपिंग नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर...

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

Budha Amarnath Yatra: कड़ी सुरक्षा के बीच आज से शुरू होगी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 12 दिवसीय 'बूढ़ा अमरनाथ' तीर्थयात्रा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से पहले जत्थे को रवाना करने के साथ शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर जांच - फोटो : अमर उजाला

ICMR: दक्षिण भारत में मोटापा, मुख-स्तन व गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर अधिक
देश में सतलुज-यमुना का मैदानी इलाका (उत्तर भारत) गैर संचारी बीमारियों से घिरा है। यहां मधुमेह से लेकर स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप सहित अत्याधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का प्रसार पूरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर...


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें