फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज संगम स्नान करेंगे भूटान नरेश; अमित शाह आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक; कनाडा को भी टैरिफ से राहत

Tue, 04 Feb 2025 07:12 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मंगलवार को संगम में डुबकी लगाएंगे। इनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। मुख्यमंत्री भूटान नरेश के स्वागत के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें मौजूदा सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद रोधी अभियानों और केंद्र शासित प्रदेश में शांति बनाए रखने के प्रयासों पर चर्चा होगी। गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और क्षेत्र के अन्य संबंधित अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको के बाद अब कनाडा के खिलाफ आज से जारी होने वाले टैरिफ को 30 दिनों के लिए टाल दिया है। यह निर्णय तब लिया गया जब दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने पर सहमति जताई। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर एक बयान में बताया कि उन्होंने ट्रंप से की गई बातचीत में सीमा सुरक्षा बढ़ाने का वादा किया, जिसके बाद ट्रंप ने टैरिफ को टालने की बात पर सहमति जताई है। दूसरी ओर कांगो के पूर्व में मौजूद सबसे बड़े शहर गोमा और आसपास के क्षेत्रों में एम23 विद्रोहियों के साथ संघर्ष के बीच एक बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को विद्रोहियों ने मानवीय आधार का हवाला देते हुए एकतरफा युद्ध विराम का एलान किया है। विद्रोहियों की तरफ से यह कदम तब उठाया है, जब आज ही यूएन की तरफ से जानकारी आई है कि इन संघर्षों में कम से कम 900 लोग मारे गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: आज संगम स्नान करेंगे भूटान नरेश

मुख्यमंत्री योगी ने भूटान नरेश का किया स्वागत। - फोटो : amar ujala

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक मंगलवार को संगम में डुबकी लगाएंगे। इनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। मुख्यमंत्री भूटान नरेश के स्वागत के साथ बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Amit Shah Review Meeting: अमित शाह आज करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें मौजूदा सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद रोधी अभियानों और केंद्र शासित प्रदेश में शांति बनाए रखने के प्रयासों पर चर्चा होगी। गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और क्षेत्र के अन्य संबंधित अधिकारियों के भाग लेने की उम्मीद है। पढें पूरी खबर...

US: मैक्सिको के बाद अब कनाडा को भी टैरिफ से 30 दिनों की राहत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको के बाद अब कनाडा के खिलाफ आज से जारी होने वाले टैरिफ को 30 दिनों के लिए टाल दिया है। यह निर्णय तब लिया गया जब दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने पर सहमति जताई। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर एक बयान में बताया कि उन्होंने ट्रंप से की गई बातचीत में सीमा सुरक्षा बढ़ाने का वादा किया, जिसके बाद ट्रंप ने टैरिफ को टालने की बात पर सहमति जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

Congo: कांगो में बहाल होगी शांति! एक तरफा युद्ध विराम की घोषणा

रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही - फोटो : ANI

कांगो के पूर्व में मौजूद सबसे बड़े शहर गोमा और आसपास के क्षेत्रों में एम23 विद्रोहियों के साथ संघर्ष के बीच एक बड़ा कदम उठाया गया है। सोमवार को विद्रोहियों ने मानवीय आधार का हवाला देते हुए एकतरफा युद्ध विराम का एलान किया है। विद्रोहियों की तरफ से यह कदम तब उठाया है, जब आज ही यूएन की तरफ से जानकारी आई है कि इन संघर्षों में कम से कम 900 लोग मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: आखिरी अमृत स्नान पर दिखा सनातन का विराट रूप

Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला

वसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान के दौरान संगम तीरे सनातन धर्म का विराट स्वरूप नजर आया। सनातन परंपरा के सभी 13 अखाड़ों ने राजसी ठाठ-बाट के साथ अमृत स्नान किया। संगम नगरी महादेव और सियाराम के जयकारों से गूंजती रही। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी त्रिशूल, गदा और तलवार लहराते हुए स्नान के लिए पहुंचे। आखिरी अमृत स्नान के साथ अखाड़ों का प्रयाग प्रवास सोमवार को पूर्ण हो गया। पढ़ें पूरी खबर..

PM Modi US Visit: 12 फरवरी से दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस मामले पर करीब से नजर रखने वाले लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर..

RBI: रेपो दर में पांच साल में पहली बार हो सकती है कटौती

आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

आरबीआई पांच साल में पहली बार रेपो दर में कटौती कर सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि 7 फरवरी को होने वाली घोषणा में केंद्रीय बैंक इसका फैसला कर सकता है। दो वर्षों से रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह जस की तस है। प्रमुख नीतिगत दर में आखिरी बार कटौती मई, 2020 में की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Google: अमेरिकी कोर्ट से एप स्टोर संबंधी फैसला पलटने के लिए कहेगा गूगल

Google - फोटो : FREEPIK

‘अल्फाबेट’ का ‘गूगल’ और ‘फोर्टनाइट’ निर्माता ‘एपिक गेम्स’ कैलिफोर्निया की अपीलीय अदालत में आमने-सामने होने जा रहे हैं। दोनों कंपनियों के वकीलों की इस बहस पर बड़े-बड़े टेक दिग्गजों की निगाह है, क्योंकि गूगल एक ज्यूरी के फैसले और एक न्यायाधीश के आदेश को रद्द करने की कोशिश कर रहा है। इस फैसले के कारण उसे अपने एप स्टोर को नया रूप देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर....

सियासत: कर्नाटक बीजेपी के बागी नेता पहुंचे दिल्ली

राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र - फोटो : एएनआई

कर्नाटक भाजपा में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं हैं। इसकी बानगी तब हुई जब सोमवर को भाजपा के बागी नेताओं का एक गुट दिल्ली पहुंचा और राज्य इकाई के प्रमुख बी वाई विजयेंद्र को पद से हटाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से गुहार लगाई। इन बागी नेताओं ने मांग की है कि नड्डा सीधा हस्तक्षेप करके राज्य इकाई प्रमुख बी वाई विजयेंद्र को हटाएं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

California Fires: एक महीने बाद फिर खोला गया पैसिफिक कोस्ट हाईवे

पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग - फोटो : ANI/ X/@LACoFDPIO
दक्षिण कैलिफोर्निया में लगी भयानक आग ने पूरे इलाके में तबाही मचा रखी है। सैकड़ों लोगों को इस आग के चलते अपना घर छोड़ना पड़ा। इसी बीच थोड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां भीषण आग के चलते एक महीने से बंद पैसिफिक कोस्ट हाईवे (पीसीएच) को खोल दिया गया। बता दें कि पिछले महीने जब पैलिसेड्स की घातक आग ने लॉस एंजिल्स के पहाड़ी इलाकों में फैलकर समुद्र तट तक की संपत्तियों को नष्ट कर दिया था। इसी दौरान इस हाईवे को बंद कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें