फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राहुल गांधी बोले- 2024 चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे, पाक को हराकर भारत ने चौथी बार जीता खिताब

Fri, 02 Jun 2023 07:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है और निचले स्तर पर भी बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि2024 लोकसभा चुनावों के परिणाम लोगों को "आश्चर्यचकित" करेगी। वहीं, भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने अपना दबदबा जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीत लिया। साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में आज राज्य मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई पांच गारंटियों को लागू करने के फैसले होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन

2 of 11
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI
राहुल गांधी बोले- विपक्ष पूरी तरह से एकजुट, 2024 चुनाव के नतीजे लोगों को 'आश्चर्यचकित' करेंगे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है और निचले स्तर पर भी बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक छिपी हुई अंतर्निहित निर्माण प्रक्रिया चल रही है और यह अगले आम चुनावों (2024 लोकसभा चुनाव) में लोगों को "आश्चर्यचकित" करेगी। अमेरिका के तीन शहरों के दौरे पर आए गांधी ने यहां नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
Junior Mens Asia Cup Hockey - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान को हराकर भारत ने चौथी बार जीता खिताब, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने अपना दबदबा जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीत लिया। अंगद बीर सिंह ने 13वें, अरिजीत सिंह ने 20वें मिनट में गोल किए। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल 37वें मिनट में अब्दुल बशरत ने किया। इस टूर्नामेंट में अपना अजेय प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने मलयेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) पुरुष जूनियर विश्वकप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
पढ़ें पूरी खबर...



4 of 11
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धारमैया कैबिनेट की बैठक आज, चुनाव से पहले की गई पांच गारंटी पर लग सकती है मुहर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में आज राज्य मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई पांच गारंटियों को लागू करने के फैसले होने की संभावना है। जिस पर सभी की नजर टिकी हुई हैं। वित्त विभाग ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सामने एक प्रस्तुति के माध्यम से इन गारंटियों को लागू करने के लिए कई विकल्प रखे। अंतिम रूपरेखा पर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है।
पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन

5 of 11
राष्ट्रपति भवन के आसपास... - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, कल से बढ़ने लगेगा तापमान
दिल्ली-एनसीआर में मई के बाद जून की शुरुआत भी राहत भरी रही है। कई दिनों से तेज हवा व बारिश के कारण गुरुवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
अमेरिकी वायु सेना अकादमी में एक समारोह के दौरान गिरे राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया
एयर फोर्स ग्रेजुएशन समारोह में मंच से लड़खड़ा कर गिरे राष्ट्रपति बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को कोलोराडो में अमेरिकी वायुसेना अकादमी के उपाधिग्रहण समारोह के दौरान लड़खड़ाकर गिर पड़े। दरअसल, प्रमाण पत्र देने के बाद बाइडन जैसे ही आगे बढ़ें उनका पैर सैंडबैग (रेत से भरा बैग) में फंस गया और वह गिर पड़े। हालांकि, गिरने के तुरंत बाद उन्हें वायु सेना के एक अधिकारी के साथ-साथ उनके यूएस सीक्रेट सर्विस के दो सदस्यों द्वारा उठाया गया, वह जल्दी से उठे और वापस अपनी सीट पर चले गए।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI
ऐतिहासिक होगा पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, पूरे विश्व की निगाहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में अमेरिका के राजकीय दौरे पर जाने वाले हैं। उनके दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए भारत-अमेरिका व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा, इस यात्रा पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं। परिषद ने कहा, भारत और अमेरिका न सिर्फ लोकतंत्र के लिहाज से दुनिया में सबसे अहम स्थान रखते हैं, बिल्क दोनों वैश्विक शक्तियों किसी भी संभावित संघर्ष को रोकने में भी सक्षम है। वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका की चर्चा आज पूरी दुनिया कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड'। - फोटो : Twitter
नेपाली पीएम प्रचंड ने की मोदी के नेतृत्व की तारीफ
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने कहा कि नेपाल और भारत के संबंध सदियों पुराने और बहुआयामी हैं। ये संबंध एक तरफ हमारी समृद्ध परंपरा और सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक आर्थिक संपर्क पर तो दूसरी तरफ समानता, आपसी सम्मान-समझ और सहयोग के सार्वभौम सिद्धांतों पर आधारित हैं। प्रचंड ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक और विकास परिदृश्य में शानदार बदलाव को देखकर बेहद खुश हूं।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
NIA ने सचिन वाजे की जमानत का किया विरोध, कहा- घटना के बाद मुकेश-नीता अंबानी आतंकित थे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को यहां एक विशेष अदालत को बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी फरवरी 2021 में दक्षिण मुंबई में अपने आवास 'एंटीलिया' के पास विस्फोटकों से लदी एक कार बरामद होने की घटना के बाद 'आतंकित' थे। एजेंसी ने बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की जमानत याचिका का विरोध करते हुए एक हलफनामा दाखिल किया। सचिन वाजे एंटीलिया बम कांड और उसके बाद कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या से संबंधित मामलों में मुख्य आरोपी है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा से पहले बड़े हमलों की फिराक में आतंकी
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से सीमा पर बैठे आतंकी संगठनों ने आगामी श्री अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए साजिश रचनी शुरू कर दी है। आईएसआई के कहने पर पाकिस्तानी रेंजरों और पाकिस्तानी सैनिकों के बंकरों में लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षित आतंकियों को पनाह दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
चीता प्रोजेक्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
चीता पुनर्वास समिति के अध्यक्ष राजेश गोपाल बोले- हमने बाघ संभाले, चीते भी संभाल लेंगे
भारत में चीतों के पुनर्वास के लिए बनाई गई 11 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष राजेश गोपाल ने चीतों को बड़े अनुकूलन बाड़ों में रखने के विचार को खारिज करते हुए कहा, हमने 50 साल में बाघों को संभाला है, चीतों को भी संभाल लेंगे। उन्होंने कहा, बाड़बंदी से चीतों की प्राकृतिक गतिविधियों बाधित हो सकती हैं, इसके अलावा चीतों की आबादी के बीच आनुवंशिक आदान-प्रदान को नुकसान पहुंच सकता है।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें