राजस्थान में नाटकीय घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रुख ने हाईकमान को भी चौंका दिया है। गहलोत के वफादार माने जाने वाले विधायकों ने अपने इस्तीफे रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को सौंप दिए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस से किनारा कर चुके गुलाम नबी आजाद सोमवार 26 सितंबर को जम्मू में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले की दौड़ के लिए दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत छात्र कोर्स व कॉलेज की वरीयता भर सकेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...