फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: मुफ्त राशन देने पर फैसला जल्द, लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों की पेशी, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 20 Sep 2022 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गरीबों को मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को 30 सितंबर से आगे बढ़ाने पर सरकार जल्द फैसला लेगी। इस कदम से करीब 80 करोड़ गरीबों को लाभ होगा। वहीं, लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म और हत्या के मामले में निघासन पुलिस ने अपनी गलती दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। अदालत ने सुनवाई के लिए आज आरोपियों को जेल से तलब किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। देश भर में भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के 121 महापौर और उप महापौर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

सितंबर के बाद भी मुफ्त राशन देने पर जल्द होगा फैसला
गरीबों को मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को 30 सितंबर से आगे बढ़ाने पर सरकार जल्द फैसला लेगी। इस कदम से करीब 80 करोड़ गरीबों को लाभ होगा। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने सोमवार को कहा, योजना की अवधि आगे बढ़ाने पर फैसला सरकार को करना है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस संबंध में फैसला कब लिया जाएगा। मार्च, 2020 में शुरू इस योजना की अवधि कई बार बढ़ाई जा चुकी है। अभी यह 30 सितंबर तक वैध है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
लखीमपुर खीरी कांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर: दो बहनों से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में आरोपियों की आज ADJ कोर्ट में पेशी
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म और हत्या के मामले में निघासन पुलिस ने अपनी गलती दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। विवेचना में अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है। साथ ही अदालत से अनुरोध किया है आरोपियों को बड़ी हुई इन धाराओं में भी न्यायिक हिरासत में रखा जाए। अदालत ने अर्जी की सुनवाई के लिए आज आरोपियों को जेल से तलब किया गया है।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

महापौर सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के 121 महापौर और उप महापौर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सम्मेलन भाजपा के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
श्रीनगर में सिनेमा हॉल - फोटो : पीटीआई

तीन दशक बाद श्रीनगर में आज से शुरू होगा मल्टीप्लेक्स
कश्मीर घाटी में करीब तीन दशकों के बाद लोगों का बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का सपना आज घाटी के पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा के उद्धघाटन के साथ पूरा होने जा रहा है। उद्घाटन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। प्रतिष्ठित निजी स्कूल के मालिक विजय धर ने कहा कि मल्टीप्लेक्स को मंगलवार को आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ जनता के लिए खोल दिया जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : highcourt.cg.gov.in
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 50 फीसदी से अधिक आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार के 2012 में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आरक्षण को 58 प्रतिशत तक बढ़ाने के फैसले को रद्द कर दिया और आरक्षण को 50 प्रतिशत की सीमा से अधिक असंवैधानिक बताया। याचिकाकर्ताओं में से एक के वकील मतीन सिद्दीकी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी और न्यायमूर्ति पीपी साहू की खंडपीठ ने 2012 में आरक्षण नियमों में संशोधन के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट में बड़ी पीठ का बहुमत का फैसला 5 सदस्यों वाली पीठ के सर्वसम्मत फैसले से ऊपर
सुप्रीम कोर्ट में बड़ी पीठ का बहुमत वाला फैसला अब कम संख्या वाली पीठ के सर्वसम्मत फैसले से ऊपर माना जाएगा। चाहे बहुमत वाले जजों की संख्या कितनी भी हो। शीर्ष अदालत ने सोमवार को यह व्यवस्था दी है। शीर्ष अदालत के फैसले का मतलब है कि सात सदस्यीय पीठ के 4-3 के बहुमत से पारित आदेश को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के सर्वसम्मत फैसले के ऊपर तरजीह दी जाएगी।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

अश्लील वीडियो रिकॉर्ड और फॉरवर्ड करना पहुंचा सकता है सलाखों के पीछे
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल होने की खबर पर देशभर में चिंता और गुस्सा है। इस घटना ने फिर से सख्त आईटी कानूनों को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। क्या आप जानते हैं कि इस तरह से किसी का अश्लील वीडियो बनाना और उसे आगे फॉरवर्ड करना सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
Supreme Court - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट ने आयुर्वेदिक डॉक्टर को सर्जरी की अनुमति से जुड़ी याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार से एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स (एएमसी) की याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका में भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग अधिनियम, 2020 व होम्योपैथी के लिए राष्ट्रीय आयोग अधिनियम, 2020 की वैधता को चुनौती दी गई है। जस्टिस हेमंत गुप्ता व जस्टिस सुधांशु दूलिया की पीठ ने केंद्र से जवाब मांगते हुए सुनवाई चार नवंबर तक स्थगित कर दी है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई

कालेधन के इस्तेमाल पर शिकंजा
चुनावी फंडिंग में काले धन के प्रयोग पर रोकथाम लगाने की कवायद के तहत चुनाव आयोग ने सोमवार को अज्ञात स्रोत से मिले राजनीतिक चंदे की सीमा को 20,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये और नकद दान को 20 प्रतिशत या अधिकतम 20 करोड़ रुपये तक सीमित करने का प्रस्ताव भेजा है। यह जानकारी सरकार के सूत्रों के हवाले से मिली है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
कोविड टेस्ट लैब (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार कोविड लैब की गुणवत्ता को लेकर किया गया अध्ययन
कोरोना महामारी के चलते 20 माह में देश में एक से तीन हजार तक पहुंचीं कोविड प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता रिपोर्ट अब सामने आई है। नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने इन सभी प्रयोगशालाओं की बाहरी गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (ईक्यूए) पैमाने के आधार पर जांच की, जिनमें सरकारी और निजी दोनों तरह की प्रयोगशालाएं शामिल हैं। तीन हजार में से 953 की जांच की गई।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
लोकपाल (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : twitter

बिना अध्यक्ष के चल रहा लोकपाल
लोकसेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में जांच-पड़ताल के लिए स्थापित लोकपाल 27 मई से बिना अध्यक्ष के ही चल रहा है। अध्यक्ष के तौर पर जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष का कार्यकाल पूरा होने के बाद से लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस प्रदीप मोहंती फिलहाल अध्यक्ष का अतिरिक्त भार संभाल रहे हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें