प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के समापन के बाद पेरिस से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने व्यापार, ऊर्जा और हरित प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जा रहे हैं। पिछले साल पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद शाह पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। साथ ही दिल्ली के शाहीनबाग, ओखला, जामिया नगर, जसोला व अन्य इलाकों में आज से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...