अमर उजाला अवार्ड्स के विजेताओं को सम्मानित करने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे अखबार के संघर्ष के साक्षी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय अन्य अखबार हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को क्षेत्रीय खबरों के रूप में जगह दी जाती थी, उस समय अमर उजाला ने हिमाचल प्रदेश के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता के साथ जोरदार तरीके से उठाया।
विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जेपी नड्डा सम्मानित हस्तियों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला उदय अवार्ड कार्यक्रम में डॉ. असीम कुमार विश्वास, हर्ष राज द्विवेदी, पूनम शर्मा, विशू त्रिपाठी, सुधीर सिंघल, मरगूब त्यागी, सुदीप रोहिला, ओपी अग्रवाल, बृजपाल सिंह त्यागी, दीपक अग्रवाल, अमन मदान, संजीव गुप्ता, पीयूष द्विवेदी और साहिल मंगला को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्मानित किया। अमर उजाला अवार्ड्स के विजेताओं को सम्मानित करने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे अखबार के संघर्ष के साक्षी रहे हैं।
दिल्ली में बुधवार को अमर उजाला उदय अवार्ड आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 10
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला उदय कॉफी टेबल बुक का अवलोकन करते भाजपा अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला उदय कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अमर उजाला उदय कॉफी टेबल बुक का अवलोकन भी किया।
4 of 10
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स कार्यक्रम के दौरान तन्मय माहेश्वरी ने नड्डा के संघर्ष के साथ अमर उजाला के संघर्ष को जोड़ते हुए कहा कि हमने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाई। पहाड़ों के दूर-दराज गांवों तक चंद कॉपियां पहुंचाने के लिए भी हमारे संगठन ने कड़ी मेहनत की। जनता के प्रति अपना दायित्व निभाया। साथ ही अखबार ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया। अखबार ने समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों की लगातार मदद भी की।
विज्ञापन
5 of 10
अमर उजाला उदय कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स कार्यक्रम में ‘अमर उजाला उदय काफी टेबल बुक’ का विमोचन करने के साथ कोरोना संक्रमण के दौरान समाज के लिए बेहतर काम करने वाली 14 शख्सियतों को भी जेपी नड्ड़ा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
6 of 10
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स में बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
' अमर उजाला उदय कॉफी टेबल बुक' को लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा कि समाज के सकारात्मक कार्यों और ऊर्जावान पहल को सम्मानित करने से अन्य लोगों में भी कुछ बेहतर करने की प्रेरणा पैदा होती है। इसलिए अखबार के इस प्रयास के लिए सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सरकारों तक पहुंचाने में और सरकारों की सकारात्मक भूमिका को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की प्रमुख भूमिका होती है। उन्हें खुशी है कि अमर उजाला ने बेहद शानदार तरीके से यह भूमिका निभाई।
विज्ञापन
7 of 10
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स के दौरान मनोहर लाल ज्वैलर्स के सुधीर सिंघल को किया गया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमर उजाला के प्रबंध निदेश तन्मय माहेश्वरी ने मनोहर लाल ज्वैलर्स के सुधीर सिंघल को सम्मानित किया। उन्हें कोरोना महामारी में उनके सेवाकार्यों के लिए दिया गया।
8 of 10
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स में एनआईटी ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. सरोजनी अग्रवाल को किया गया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने इस दौरान कहा कि कोरोना काल में लाखों लोगों ने रोजी रोटी के लिए संघर्ष किया। ऐसे समय में कई महत्वपूर्ण लोगों ने अपने कार्यक्षेत्र में संघर्ष कर बहुत शानदार काम किया है। अमर उजाला ऐसी शख्सियतों को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
9 of 10
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स में पीसी मंत्रा के दीपक अग्रवाल को भाजपा अध्यक्ष ने किया सम्मानित।
- फोटो : amar ujala uday awards
अमर उजाला के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने इस दौरान कहा कि उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान देश के अनेक संगठनों ने अपने लोगों को बेसहारा नहीं छोड़ा और उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। कई लोगों ने अपने सकारात्मक कार्यों से लोगों की मदद की। इन सभी लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए।
अमर उजाला उदय अवॉर्ड्स में नेक्सजेन एनर्जिया के पीयूष द्विवेदी का किया गया सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला उदय अवार्ड के तहत कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतर काम करने वाली 14 हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने ‘अमर उजाला उदय काफी टेबल बुक’ का विमोचन भी किया।