फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: कांग्रेस का देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन आज, CWG में भारत ने जीता छठा स्वर्ण, पढ़ें अहम खबरें

Fri, 05 Aug 2022 06:35 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस पार्टी आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार देर रात से ही जुटने लगे। वहीं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अपने चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली में हैं। ममता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आज - फोटो : ANI

कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आज
कांग्रेस पार्टी आज महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में गुरुवार रात से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जुटने लगे। वहीं ईडी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर पहले से ही हमलावर है। साथ ही मानसून सत्र में भी कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर स्वर्ण पदक के साथ । - फोटो : सोशल मीडिया

सुधीर ने भारत के लिए जीता छठा स्वर्ण
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले 2014 में पावरलिफ्टर सकिना खातून ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
ममता बनर्जी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से मिलेंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचीं। ममता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। मोदी से मुलाकात के दौरान ममता राज्य के बकाया जीएसटी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। उसके बाद 7 अगस्त को ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
शराब की दुकान के बाहर बड़ी संख्या में भीड़। - फोटो : ANI

दिल्ली में 31 अगस्त के बाद नहीं खुलेगी एक भी निजी शराब की दुकान
मौजूदा आबकारी नीति की जगह पुरानी नीति लागू करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 31 अगस्त के बाद एक भी निजी दुकान दिल्ली में नहीं खुलेगी। लिहाजा, सरकार ने भी इसकी कवायद तेज कर दी है, ताकि शराब की किल्लत न हो और कानून व्यवस्था में भी किसी तरह का व्यवधान न पड़े। इसे लेकर दिल्ली सरकार की तरफ से गठित कमेटी ने रिपोर्ट भी सरकार को सौंपी है, जिसमें सरकार के चार निगम मिलकर एक सितंबर से 500 शराब की दुकानों खोलेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

अनुच्छेद 370 से आजादी के तीन साल, श्रीनगर में आज होगा भव्य कार्यक्रम
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खात्मे के तीन साल पूरे होने पर घाटी के बख्शी स्टेडियम में शुक्रवार को भव्य समारोह होगा। कार्यक्रम में 12000 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही फीफा के मानकों पर तैयार इस स्टेडियम का भी औपचारिक तौर पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा उद्घाटन करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
अर्पिता के दूसरे फ्लैट से 15 करोड़ कैश बरामद। - फोटो : Amar Ujala GFX

अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 बीमा पॉलिसी, सभी में पार्थ को बनाया नामिनी
शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरप्तार बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के नाम 31 जीवन बीमा पॉलिसी का पता चला है। इतना ही नहीं सभी पॉलिसी के नामिनी पार्थ चटर्जी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में इसका खुलासा किया है। अर्पिता मुखर्जी की एक फर्जी कंपनी के ठिकाने पर मैरिज हाल और अपार्टमेंट मिला है। साथ ही एक कंपनी का डायरेक्टर चपरासी है। ईडी ने दावा किया कि चटर्जी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अर्पिता के फ्लैट से बरामद 22 मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से कई जानकारी मिली हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

देश को कल मिलेगा 14वां उपराष्ट्रपति
देश के 14वें उपराष्ट्रपति के चयन के लिए शनिवार को मतदान होगा। इस पद के लिए एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच चुनावी जंग महज औपचारिकता होगी। तृणमूल कांग्रेस के मतदान से दूर रहने की घोषणा, शिवसेना में फूट और चार विपक्षी दलों द्वारा एनडीए उम्मीदवार धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया है।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
अपना दल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कई दलों के समीकरण बिगाड़े
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कई दलों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में तीसरा स्थान हासिल करने वाले अपना दल (एस) को राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा दिया है। वहीं, सपा के साथ चुनाव लड़े राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा छिनना तय है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा, बसपा और कांग्रेस का राष्ट्रीय दल का दर्जा बरकरार है। वहीं राज्य स्तरीय दल के रूप में अब सपा और अपना दल (एस) ही बचे हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
मंकीपॉक्स जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

मंकीपॉक्स से नहीं हुई थी केरल के युवक की मौत
केरल में मंकीपॉक्स से युवक की मौत की समीक्षा में खुलासा हुआ है कि रोगी में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था। बल्कि एक दुर्लभ जटिलता के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा और दो दिन में ही उसकी मौत हो गई। देश में मंकीपॉक्स से इसे पहली मौत माना गया है। डॉक्टरों ने इस जटिलता को इन्सेफलाइटिस यानी मस्तिष्क ज्वर बताया है, जो सभी मंकीपॉक्स रोगियों में नहीं होता। लेकिन दुनिया में कुछ मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें मंकीपॉक्स के बाद रोगी को इन्सेफलाइटिस हुआ और फिर उसकी मौत हो गई।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
मंकीपॉक्स (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : istock

अमेरिका ने मंकीपॉक्स के प्रकोप को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया
मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बाइडन प्रशासन ने अमेरिका में गुरुवार को मंकीपॉक्स के प्रकोप को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। दुनिया में यूरोप के साथ-साथ अमेरिका में भी मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कदम से बीमारी से लड़ने के लिए अतिरिक्त धन और उपकरण को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर। - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी को रूस में नौ साल की जेल
एक रूसी अदालत ने गुरुवार को अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार ब्रिटनी ग्रिनर को ड्रग तस्करी के आरोप में नौ साल जेल की सजा सुनाई है। रूसी कोर्ट के मुताबिक, अदालत ने आरोपी को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ रखने का दोषी पाया है। रूसी जज अन्ना सोतनिकोवा ने मॉस्को के खिमकी शहर में 31 वर्षीय ग्रिनर को नौ साल जेल की सजा सुनाते हुए उन पर 10 लाख रूबल (करीब 13 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें