फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Gecko: सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली, जानिए इसके बारे में हैरान करने वाली बातें

Thu, 04 Aug 2022 08:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली - फोटो : iStock
Leopard Gecko: दुनिया में कई तरह के जीव जन्तु पाए जाते हैं। इसके अलावा छिपकलियों की भी कई प्रजातियां मिलती हैं जो देखने में बेहद डरावनी लगती हैं। कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश में दुर्लभ प्रजाति की छिपकली पाई गई थी। यह छिपकली राज्य के बैतूल में एक अस्पताल में मिली थी। यह छिपकली सांप जैसी फुफकारती है और वह बेहद खूबसूरत दिखती है। अस्पताल में छिपकली दिखने के बाद लोग खौफ में आ गए जिसके बाद सांप पकड़ने वाले को इसकी जानकारी दी गई जिसने इसका रेस्क्यू किया। पहली बार इस इलाके में यह दुर्लभ छिपकली नजर आई थी। 

कुछ दिनों पहले यह दुर्लभ छिपकली मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में देखी गई थी। छिपकली को देखते ही अस्पताल के कर्मचारी डर गए। अस्पताल प्रबंधन ने सर्पमित्र को जानकारी दी जिसके बाद वह इसका रेस्क्यू किया। सर्पमित्र आदिल खान ने इसके बारे में कई जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि यह छिपकली मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी अस्पताल में देखी गई थी।
विज्ञापन

2 of 4
सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली - फोटो : iStock
कर्मचारियों ने सर्पमित्र आदिल खान को फोन पर सांप के फुफकारने की जानकारी दी। रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे आदिल खान ने देखा कि दुर्लभ छिपकली अस्पताल परिसर में बैठी हुई थी और तेज-तेज आवाज निकाल रही थी। 
विज्ञापन

3 of 4
सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली - फोटो : iStock
छिपकली का नाम लियोपर्ड गेको है

आदिल खान के मुताबिक, इस छिपकली को सतपुड़ा लियोपर्ड गेको के नाम से जानते हैं। सर्पमित्र ने इस छिपकली का रेस्क्यू किया। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में यह छिपकली पाई जाती है। मध्य भारत के जंगलों में यह छिपकली मिलती है। रात के समय यह घूमती है और कीड़े-मकोड़ों का शिकार करती है। यह छिपकली कीड़े-मकोड़े खाती है। 
विज्ञापन

4 of 4
सांपों की तरह आवाज निकालती है ये छिपकली - फोटो : iStock

दिखती है खूबसूरत

यह छिपकली देखने में बेहद खूबसूरत होती है।  छिपकली को खतरा महसूस होता है, तो तेज रफ्तार में भागती है और सांपों की तरह तेज आवाज निकालती है। करीब 20 सेंटीमीटर तक यह छिपकली बड़ी हो सकती है। इसके अंदर विष नहीं होता है और इंसानों का भी कोई नुकसान नहीं करती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें