फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: अमूर्त विश्व धरोहर बनेगी दिवाली; बढ़ती ठंड के बीच घने कोहरे की चेतावनी, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Wed, 10 Dec 2025 07:03 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज दिवाली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में मान्यता मिलने की संभावना है। ऐसे में आज दिल्ली में विशेष दीपोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। वहीं देश के तमाम हिस्सों में ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। उधर, गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में फरार लूथरा बंधुओं के एक करीबी को दिल्ली से गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इधर, केंद्र ने दिल्ली की सुरक्षा को और कड़ी करने की दिशा में स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की योजना बनाई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे, जहां वे प्रवासी भारतीयों और जर्मनी के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
UNESCO: अमूर्त विश्व धरोहर बनेगी दीपावली, यूनेस्को आज कर सकता है एलान, रोशन होंगी ऐतिहासिक इमारतें

देशभर की ऐतिहासिक धरोहरों में आज (बुधवार) को दिवाली मनेगी। उन्हें रोशनी से गुलजार किया जाएगा। दरअसल, यूनेस्को की ओर से आज सुबह भारत के दिवाली पर्व को अमूर्त विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसी का उत्सव मनाने के लिए सभी ऐतिहासिक धरोहरों को रोशनी से नहलाकर फिर दिवाली मनाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

कश्मीर में भीषण ठंड के बीच डल झील में जम गया पानी - फोटो : ANI
Weather: कश्मीर-हिमाचल में पारा जमाव बिंदु से नीचे; असम-मणिपुर, ओडिशा और पूर्वी यूपी में घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कश्मीर से लेकर हिमाचल तक पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। जोजिला जैसे इलाकों में अत्यधिक ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र भी माइनस तापमान में जकड़े हुए हैं। जम्मू संभाग में भी कई जगहों पर पारा 5 डिग्री के नीचे चला गया है। पढ़ें पूरी खबर...

गोवा नाइटक्लब के मालिक अजय गुप्ता दिल्ली में हिरासत में लिए गए - फोटो : ANI Photos

Goa Night Club Fire: लूथरा ब्रदर्स का फरार पार्टनर दिल्ली से दबोचा गया, गोवा पुलिस की हिरासत में अजय गुप्ता

गोवा क्लब अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स का फरार पार्टनर अजय गुप्ता दिल्ली से दबोचा गया है। गोवा पुलिस ने नाइट क्लब आग मामले से जुड़े एक और आरोपी अजय को हिरासत में लिया है। नाइटक्लब के चार मालिकों में से अजय गुप्ता एक है। पढ़ें पूरी खबर...

एयर डिफेंस सिस्टम (सांकेतिक) - फोटो : ANI
Operation Sindoor: दिल्ली की सुरक्षा के लिए स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम होगा तैनात, PAK ने किया था यह दुस्साहस

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत जल्द ही अपना स्वदेशी मल्टीलेयर्ड इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम (आईएडीडब्लयूएस) तैनात करेगा, जो दुश्मन के मिसाइल, ड्रोन और तेज गति से उड़ने वाले लड़ाकू विमानों जैसे सभी हवाई खतरों से दिल्ली को सुरक्षा प्रदान करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी - फोटो : Instagram/rahulgandhi

Rahul Gandhi: 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, जर्मन मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस महीने की 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अपने इस दौरे के दौरान वे प्रवासी भारतीयों और जर्मनी के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरपर्सन सैम पित्रोदा भी मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
गाजा में फिर मानवीय संकट बढ़ने की आहट: संघर्षविराम के दूसरे चरण से पहले अड़ा हमास, इस्राइल के खिलाफ की यह मांग

गाजा में जारी संघर्ष और अस्थायी युद्धविराम के बीच हमास ने मंगलवार को कहा कि जब तक अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस्राइल पर और दबाव नहीं बढ़ाता, तब तक वह संघर्ष विराम समझौते के अगले चरण में आगे नहीं बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...

दवा - फोटो : Adobe Stock Images

Medicine: अस्पतालों में एंटीबायोटिक के अंधाधुंध इस्तेमाल से बढ़ा सुपरबग का खतरा, राज्यों को भेजनी होगी रिपोर्ट
 

देश के अस्पतालों में एंटीबायोटिक के अंधाधुंध इस्तेमाल से सुपरबग का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने पहली बार दवाओं की खपत मापने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए है, जिसके तहत सभी राज्यों को रिपोर्ट भेजनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

Home Price: घरों की कीमतें दो वर्षों में छह फीसदी की दर से बढ़ेंगी, लग्जरी क्षेत्र होगा ज्यादा प्रभावित
 

दिल्ली-एनसीआर में घरों की कीमतों में अगले दो वर्षों में आठ फीसदी तक बढ़ जाएंगे। जबकि देश भर में ये दर करीब छह फीसदी का रहने वाला है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि लग्जरी सेगमेंट पांच साल में बाजार की मुख्य शक्ति बनना बंद कर देगा। यह सेगमेंट अपने चरम पर है और यह नीचे जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI

IND vs SA: टी20 में अपने न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुआ दक्षिण अफ्रीका, इस टीम के खिलाफ भारत की तीसरी बड़ी जीत
 

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपना दम दिखाया। भारत ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और इस टीम के खिलाफ टी20 में रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood
सारा अली खान ने की मदद की कोशिश, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल; जानिए क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर सारा अली खान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह एक व्यक्ति की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन यह मदद ना उस व्यक्ति का रास आई, ना ही सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आई। जानिए, यह पूरा माजरा क्या है? पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें