फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: ब्रिक्स सम्मेलन से बदली दिल्ली की सूरत; हरीश रावत छोड़ेंगे पद; जोमैटो ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका

Sun, 13 Sep 2026 05:35 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज रविवार की सुबह देश और दुनिया की तमाम बड़ी और दिलचस्प खबरों के साथ अमर उजाला एक बार फिर हाजिर है। आज की सबसे बड़ी खबर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से आ रही है, जहां पीएम मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात से लेकर नई दिल्ली घोषणापत्र जारी होने तक पहले दिन कई बड़े फैसले हुए। इस महासम्मेलन का असर राजधानी की सड़कों पर भी दिख रहा है, जहां ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से कनॉट प्लेस की पुरानी 80 के दशक वाली खूबसूरत तस्वीर लौट आई है और अतिक्रमण हटते ही पूरा बाजार चमक उठा है। उत्तराखंड की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस आलाकमान से अपने सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश करने की बात कही है, हालांकि उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी भी दोहराई है। अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सिरफिरे आरोपी ने महीनों पीछा करने के बाद एक भारतीय महिला पर गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक नामी होटल में सनसनी फैल गई जब एअर इंडिया के एक पूर्व पायलट कमरे में मृत पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। त्योहारों की बात करें तो आगामी गणेश चतुर्थी के लिए दिल्ली में चार अलग-अलग राज्यों की मिट्टी से गणपति बप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्तियां तैयार की जा रही हैं, जिनमें सिर्फ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल हो रहा है। आम जनता की जेब से जुड़ी बड़ी खबर यह है कि जोमैटो अब नकद भुगतान पर पांच से 20 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क वसूलेगी, जिसके लिए ग्राहकों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। कॉरपोरेट जगत में हलचल तेज है क्योंकि आरबीआई ने टाटा संस की एनबीएफसी लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी खारिज कर दी है, जिससे अब कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होने की अटकलें बढ़ गई हैं। मौसम को लेकर वैज्ञानिकों ने बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसके मुताबिक अब अप्रैल से अक्तूबर तक दुनिया में प्रचंड गर्मी पड़ेगी और उत्तर-पश्चिम भारत में वसंत के मौसम से ही भीषण लू का प्रकोप शुरू हो जाएगा। दुनिया के दूसरे कोने रोमानिया से एक अनोखा कारनामा सामने आया है, जहां रीसाइक्लिंग सामग्री से दुनिया की सबसे लंबी मेज बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा गया और बच्चों के अस्पताल के लिए भारी फंड जुटाया गया। खेल जगत से बात करें तो एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर श्रेयस अय्यर बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों से बातचीत को बेहद अहम बताया। वहीं एंटरटेनमेंट की दुनिया से विवाद जुड़ा है, जहां टीवी को 'कूड़ेदान' बताने वाले रोहित के बयान पर टीवी अभिनेत्री देवोलीना भड़क उठीं और उन्होंने कड़ा ऐतराज जताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें, एक ही जगह और एक ही क्लिक में...
विज्ञापन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से नई दिल्ली घोषणा तक, पहले दिन क्या-क्या हुआ?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

 

नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन कूटनीति से लेकर कारोबार तक कई अहम घटनाक्रम देखने को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बहुप्रतीक्षित मुलाकात हुई तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ भी भारत की अहम बातचीत हुई। इसी बीच ब्रिक्स देशों ने 140 बिंदुओं वाली नई दिल्ली घोषणा को मंजूरी दी। इसमें आतंकवाद, पहलगाम हमला, पश्चिम एशिया का संकट, व्यापार, एकतरफा प्रतिबंध, स्थानीय मुद्रा में कारोबार और संयुक्त राष्ट्र सुधार जैसे मुद्दों पर साझा रुख सामने आया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...



ब्रिक्स LIVE: आज दिल्ली से रूस रवाना होंगे पुतिन; शिखर बैठक से इतर ईरान-अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात

ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के बाद आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली से रूस रवाना होंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक से इतर ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात भी चर्चा में रही। पहले दिन के सम्मेलन से इतर आज अंतिम दिन भी कई अहम कार्यक्रम निर्धारित हैं। ब्रिक्स से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

दिल्ली आजकल: ब्रिक्स सम्मेलन ने लौटाया 80 के दशक वाला कनॉट प्लेस, अतिक्रमण हटते ही बदली बाजार की तस्वीर

1 - फोटो : अमर उजाला

कनॉट प्लेस का नजारा इन दिनों ऐसा है मानो दिल्ली ने अपने पुराने एलबम का एक पन्ना फिर खोल दिया हो। सफेद इमारतों के नीचे खुले गलियारे, पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह और दुकानों के सामने कम भीड़ ने कनॉट प्लेस को उसके पुराने रूप की याद दिला दी। फर्क सिर्फ इतना है कि 80 के दशक में यह इसकी रोजमर्रा की तस्वीर थी, जबकि अब अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के आगमन पर नजर आ रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश, कांग्रेस पार्टी के प्रति जताई निष्ठा

पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी आलाकमान से सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश करेंगे। अपने निजी सहायक चंदन सिंह जीना के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे की कार्रवाई के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफे को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता उनके खून में है। उन्होंने केवल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य से इस्तीफे की बात कही है, लेकिन इस पद से अभी इस्तीफा नहीं दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या: आरोपी ने महीनों पीछा कर बरसाईं गोलियां; फिर खुद को भी मार डाला, क्या मामला?

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना आठ सितंबर को सैक्रामेंटो के एक शॉपिंग सेंटर में रेस्तरां के बाहर हुई। आरोप है कि भारत का 22 वर्षीय रोहित कई महीनों से शालिनी का पीछा कर रहा था और उन्हें परेशान कर रहा था। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के मुताबिक, वारदात वाले दिन रोहित शालिनी की कार के पास पहुंचा। शालिनी ने उससे बचने के लिए भागने की कोशिश की तो रोहित ने उनका पीछा किया और बंदूक निकालकर उन पर कई गोलियां चला दीं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

 

दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

1 - फोटो : अमर उजाला

एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को होटल में चेक-इन किया  था। साउथ वेस्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11 सितंबर की शाम को उनके भाई ने होटल मैनेजर को सूचना दी कि वे फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। मैनेजर कमरे तक गए तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। मास्टर चाबी से कमरा खोला गया और अंदर कप्तान बेहोश पाए गए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

गणेश चतुर्थी: दिल्ली में चार राज्यों की मिट्टी से आकार ले रहे हैं गणपति बप्पा, प्रतिमाओं में प्राकृतिक सामग्री

1 - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं अंतिम रूप ले रहीं हैं। इस बार इन प्रतिमाओं की खास बात यह है कि बप्पा को आकार देने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से मिट्टी और दूसरी प्राकृतिक सामग्री दिल्ली पहुंच रही है। चार राज्यों की मिट्टी से तैयार हो रहे बप्पा इस बार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कहीं बंगाल से लाई गई मिट्टी का इस्तेमाल हो रहा है तो कहीं मध्य प्रदेश से आई लकड़ी और बांस प्रतिमा को मजबूती दे रहे हैं। चार तरह की मिट्टी, पराली और दूसरी सामग्री को मिलाकर कारीगर प्रतिमाओं को ऐसा रूप दे रहे हैं कि तैयार होने के बाद भगवान गणेश का स्वरूप जीवंत नजर आता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

अलर्ट: जोमैटो नकद भुगतान पर अब लेगी अतिरिक्त शुल्क, ग्राहक को चुकाने होंगे पांच से 20 रुपये तक ज्यादा

1 - फोटो : अमर उजाला
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो 'कैश ऑन डिलीवरी' यानी डिलीवरी के वक्त नकद भुगतान विकल्प चुनने पर ग्राहकों से पांच से 20 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क लेगी। यह नया शुल्क एप के बिल विवरण में 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से अलग से जोड़ा गया है। हालांकि, जो उपभोक्ता यूपीआई व अन्य तरीके से ऑनलाइन भुगतान करेंगे उन पर यह अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

 

टाटा संस: एनबीएफसी लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी आरबीआई ने की खारिज, क्या शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी?

टाटा संस की लिस्टिंग - फोटो : amarujala.com

देश के नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले सबसे बड़े कारोबारी घराने, टाटा समूह की मुख्य होल्डिंग कंपनी 'टाटा संस' को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से एक बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय बैंक ने टाटा संस की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया है। शनिवार को सामने आए इस घटनाक्रम के बाद अब शेयर बाजार में टाटा संस की लिस्टिंग अनिवार्य और लगभग तय मानी जा रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

गर्मी का बदलता मिजाज: अप्रैल-अक्तूबर तक तपेगी दुनिया, उत्तर-पश्चिम भारत में वसंत से बढ़ेगी लू की मार!

मुंबई में हीटवेव का अलर्ट - फोटो : ANI
गर्मी अब सिर्फ भी, जून-जुलाई-अगस्त का मौसम नहीं रह गई है। दुनिया के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्म दिनों का सिलसिला गर्मियों से बाहर निकल रहा है। कहीं गर्मी शरद ऋतु तक खिंच रही है तो कहीं वसंत में ही तेज गर्मी दस्तक दे रही है। अब इसने अप्रैल से अक्तूबर तक का दायरा कवर कर लिया है। 45 साल के वैश्विक मौसम आंकड़ों के नए विश्लेषण में सामने आया है कि दुनिया की करीब आधी भूमि पर अत्यधिक गर्मी का मौसम पहले की तुलना में लंबा हो चुका है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

पांच किमी लंबी मेज, 20 हजार लोग और गिनीज रिकॉर्ड: बच्चों के अस्पताल के लिए जुटाया पैसा, क्या है पूरा मामला?

रोमानिया गिनीज रिकॉर्ड - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में शनिवार को एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां करीब 20 हजार लोग एक साथ एक मीलों लंबी मेज के आसपास बैठे। मकसद सिर्फ एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना नहीं था, बल्कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े एक बड़े अस्पताल के लिए पैसा जुटाना भी था। आयोजन का नाम ‘यूनाइटिंग टेबल’ रखा गया था। यह 5,055 मीटर लंबी थी और यूनिरी बुलेवार्ड से लेकर संविधान चौक तक फैली हुई थी। इसके सामने रोमानिया की कम्युनिस्ट दौर की विशाल संसद भवन की इमारत मौजूद थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

 

एशियाई खेल: एशियाड में खेलने पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? शीर्ष खिलाड़ियों से बातचीत के लिए उत्साहित

श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर आइची-नागोया में एशियाई खेलों के दौरान देश के शीर्ष खिलाड़ियों से बातचीत करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह बहु-खेल प्रतियोगिता उनकी मानसिकता को समझने और उनका उत्साह बढ़ाने का मौका देगी। भारत 28 सितंबर को अपने एशियाई खेल अभियान की शुरुआत करने से पहले जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। श्रेयस अन्य खेलों के खिलाड़ियों के साथ यह अनुभव साझा करने को लेकर उत्सुक हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन

रोहित के बयान पर बड़ा विवाद: टीवी को 'कूड़ेदान' बोलने पर भड़की देवोलीना, बोली- आपकी अपनी पहचान भाई की वजह से

देवोलीना भट्टाचार्जी, रोहित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रोहित रॉय ने टीवी को 'कूड़ेदान जैसा माध्यम' कहकर चर्चा छेड़ दी है। रोहित ने कहा कि फिल्म स्टार्स में एक खास तरह का स्टाइल और क्लास होता है जो अक्सर टेलीविजन कलाकारों में नहीं दिखता।  इस पर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने रोहित रॉय की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग उन्हें सिर्फ रोनित रॉय के भाई के तौर पर जानते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें