फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी; गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी की हत्या और लार्ड्स टेस्ट में पंत चोटिल

Thu, 10 Jul 2025 08:21 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। कैफे पर नौ राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी एनआईए की सूची में शामिल भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने ली है। वहीं,  विवादों में फंसी अभिनेता विजय राज की फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर अब दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। जिसके बाद फिल्म 11 जुलाई को तय तिथि पर रिलीज नहीं हो सकेगी। वहीं दूसरी ओर अगर बात गुजरात के वडोदरा में पुल ढहने की घटना की करें तो इस मामले में एनएम नाइकवाला (कार्यकारी अभियंता), यूसी पटेल (उप-कार्यकारी अभियंता), आरटी पटेल (उप-कार्यकारी अभियंता) और जेवी शाह (सहायक अभियंता) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं। पंत को विकेटकीपिंग करते वक्त अंगुली में गेंद लगी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें... 

विज्ञापन

कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी - फोटो : ए

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी
कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ खोला था। लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल के इस कैफे पर बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

ऋषभ पंत - फोटो : PTI
तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल हो गए पंत
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल हो गए हैं। पंत को विकेटकीपिंग करते वक्त अंगुली में गेंद लगी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। पंत के मैदान से बाहर जाने के बाद सब्स्टीट्यूट के तौर पर ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे और उन्होंने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला। पढ़ें पूरी खबर...
 

‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कल रिलीज नहीं होगी 'उदयपुर फाइल्स'
विवादों में फंसी अभिनेता विजय राज की फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर अब दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। जिसके बाद फिल्म 11 जुलाई को तय तिथि पर रिलीज नहीं हो सकेगी। पढ़ें पूरी खबर...

राधिका यादव - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या
गुरुग्राम सेक्टर-57 स्थित एक घर में गुरुवार की सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर

सांकेतिक तस्वीर।
बिहार में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या 
पटना में बेखौफ अपराधियों ने बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकितास्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रानी तालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव की है। मृतक की पहचान रमाकांत यादव के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर

जो रूट - फोटो : ANI
लार्ड्स टेस्ट के तीसरे सत्र की शुरुआत में भारत को मिली सफलता
 भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव है। इंग्लैंड ने जोश टंग की जगह जोफ्रा आर्चर और भारत ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है। पढ़ें लाइव कवरेज

वडोदरा पुल हादसा - फोटो : PTI
वडोदरा हादसे में चार इंजीनियर निलंबित
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को वडोदरा में महिसागर नदी पर बीते दिन पुल के ढहने के सिलसिले में राज्य के सड़क एवं भवन विभाग के चार इंजीनियरों को निलंबित कर दिया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और कुछ अब भी लोग लापता हैं। सड़क एवं भवन विभाग के प्रभारी मुख्यमंत्री पटेल ने विशेषज्ञों से पुल की मरम्मत, निरीक्षण और गुणवत्ता जांच पर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसी रिपोर्ट के आधार पर चारों इंजीनियरों को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में बीच हवा में टकराए दो विमान
कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में दो छोटे विमानों की हवा में टक्कर में भारत के एक छात्र पायलट की मौत हो गई। मृतक छात्र पायलट की पहचान श्रीहरि सुकेश के रूप में हुई है। वह कनाडा में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे।  हादसा मंगलवार सुबह स्टीनबैक नाम के इलाके के पास हुआ, जो कनाडा के विंनीपेग शहर से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मौजूद है। इस हादसे में एक और छात्र पायलट की भी मौत हो गई, जिसका नाम सावाना मे रोयेस था। वह कनाडा की रहने वाली थीं और अपने पायलट पिता के पदचिह्नों पर चलना चाहती थीं। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

'आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे चुनाव आयोग'
 बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं के वकील ने पुनरीक्षण को गलत बताया। पुनरीक्षण में आधार कार्ड को दस्तावेजों की सूची से बाहर रखने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्ला खामनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

खामेनेई के पूर्व सलाहकार की धमकी पर ट्रंप ने कसा तंज
ईरान और अमेरिका के बीच जंग के मैदान पर लड़ाई भले ही रुक गई हो, लेकिन जुबानी जंग लगातार जारी है। इस बीच, ईरान के एक अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को खुली धमकी दी है। ईरानी अधिकारी जवाद लारीजानी ने टीवी पर बोलते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने मार-ए लागो स्थित घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। गौरतलब है कि जवाद लारीजानी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पूर्व सलाहकार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें