फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: पीएम ने लॉन्च किया स्वदेशी 4जी; एशिया कप फाइनल में कल IND v PAK; अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस

Sat, 27 Sep 2025 08:49 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
शनिवार का दिन देश-विदेश में कई अहम घटनाओं का गवाह रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा दौरे पर बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी प्रणाली का शुभारंभ किया, जिसे डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कारोबार जगत से खबर है कि सरकारी बैंकों का मुनाफा रिकॉर्ड ₹1.5 लाख करोड़ तक पहुंचा है, वहीं टैरिफ और गैस खोज पर भी असर देखा गया। खेल जगत में भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल का रोमांच बढ़ गया है। यह पहली बार है जब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम में दो बदलाव संभव हैं, जबकि पाकिस्तान बिना बदलाव के उतर सकता है। मनोरंजन जगत में कॉमेडियन कपिल शर्मा को एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए धमकी दी गई। मुंबई पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। गुजरात पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसने 804 करोड़ रुपये की ठगी की थी। गिरोह के 10 आरोपी सूरत से गिरफ्तार किए गए।लद्दाख में सोनम वांगचुक पर पाकिस्तानी कनेक्शन और विदेशी फंडिंग के आरोप में जांच जारी है। हिंसा के बाद उन्हें एनएसए के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेजा गया। सीबीआई ने बिल्डरों पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप में तीन शहरों में 12 ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं, दिल्ली बीएमडब्ल्यू हादसे की आरोपी गगनप्रीत कौर को जमानत मिली। बरेली में हिंसा के मामले में मौलाना तौकीर रजा को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए पुलिस ने उन्हें और सात अन्य को गिरफ्तार किया। कुल 10 एफआईआर में 125 नामजद और हजारों अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पीएम मोदी की देश को सौगात: आज से शुरू हुआ देश में स्वदेशी 4G नेटवर्क, जानें किन मायनों में है ये खास

पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया BSNL का 4G नेटवर्क। - फोटो : Amar Ujala
राज्य सरकारें हों या फिर भारत सरकार, ये समय-समय पर जरूरत के हिसाब से कई नई योजनाओं की शुरूआत करते हैं। इन योजनाओं को शुरू करने का उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। जैसे, आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार ओडिशा दौरे पर हैं। यहां से उन्होंने कई सौगात दी जिसमें से एक है देश को 4जी प्रणाली की सौगात देना। जी हां, आज पीएम नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी प्रणाली को लॉन्च कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

 

Business Roundup: बैंकों का मुनाफा बढ़ा, टैरिफ पर दावे व प्राकृतिक गैस की खोज; यहां पढ़ें कारोबार का पूरा हाल

बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com
मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सरकारी बैंकों का कुल मुनाफा रिकॉर्ड ₹1.5 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2020 से पीएसबी का बाजार पूंजीकरण लगभग पांच गुना बढ़ गया है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका की ओर से लगाए गए उच्च टैरिफ से भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश दोनों पर असर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

IND vs PAK Final Playing-11: पाकिस्तान पर जीत ही भारत का एकमात्र लक्ष्य, टीम इंडिया में हो सकते हैं दो बदलाव

साहिबजादा फरहान, शाहीन और हारिस रऊफ - फोटो : ANI/ACC Youtube
एशिया कप 2025 के महामुकाबले के लिए मंच तैयार है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। 41 साल के एशिया कप के इतिहास में ये दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। भारतीय टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव हो सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान टीम बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Kapil Sharma: कपिल शर्मा को मिली धमकी, एक करोड़ की फिरौती मांगी, मुंबई पुलिस ने इस जगह से पकड़ा आरोपी

कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पश्चिम बंगाल के एक निवासी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार के नाम का इस्तेमाल करके धमकी दी। कॉमेडियन से एक करोड़ रुपये की मांग की। मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिलीप चौधरी नाम के आरोपी को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति पर कपिल शर्मा को धमकी देने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Gujarat: पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का किया पर्दाफाश, 804 करोड़ की ठगी हुई उजागर; 10 गिरफ्तार

गुजरात पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
गुजरात पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने भारत के नागरिकों को 804 करोड़ रुपये का चूना लगाया। राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरोह के 10 आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार किया गया। गिरोह ने दुबई, वियतनाम और कंबोडिया से ऑपरेशन किया और पूरे भारत में नागरिकों को निशाना बनाया। पढ़ें पूरी खबर...
 

Leh Violence: DGP जामवाल बोले- सोनम वांगचुक पर पाकिस्तानी कनेक्शन और विदेशी फंडिंग का शक... जांच जारी

सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram
लद्दाख के पुलिस महानिदेशक एस. डी. सिंह जामवाल ने शनिवार को बताया कि सोनम वांगचुक के खिलाफ पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर जांच जारी है। यह जांच पिछले महीने एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई है, जो वांगचुक के विरोध प्रदर्शनों के वीडियो सीमा पार भेज रहा था। डीजीपी जामवाल ने सोनम वांगचुक को बुधवार को हुई हिंसा का मुख्य सूत्रधार बताया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। शुक्रवार को वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लेकर राजस्थान के जोधपुर जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

CBI: घर खरीदारों ने बिल्डरों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप, सीबीआई ने तीन शहरों में 12 ठिकानों पर मारा छापा

सीबीआई - फोटो : एएनआई (फाइल)
कोलकाता, बंगलूरू और मुंबई में सीबीआई ने शनिवार को 12 ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर छह अलग-अलग मामलों में दर्ज एफआईआर के आधार पर उठाया है। आरोप है कि बिल्डरों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने मिलकर घर खरीदारों को धोखा दिया और उनसे ठगी की। पढ़ें पूरी खबर...

Delhi BMW Case: आरोपी गगनप्रीत कौर को मिली जमानत, एक लाख का मुचलका... साथ ही रखी ये शर्त

आरोपी कार चालक गगनप्रीत कौर - फोटो : ANI
बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी गगनप्रीत कौर को जमानत दे दी है। कोर्ट ने आरोपी महिला को एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि दो जमानतियों पर जमानत के लिए कहा है। गगनप्रीत कौर को अपना पासपोर्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के धौला कुआं इलाके में एक बीएमडब्ल्यू कार से बाइक सवार भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में उनकी पत्ती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में कार सवार दंपती भी घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Bareilly Violence: मौलाना तौकीर रजा बवाल का मुख्य साजिशकर्ता, डीआईजी बोले- लोगों को मैसेज भेज भड़काया गया

पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को बवाल का मुख्य आरोपी बनाया - फोटो : अमर उजाला
बरेली में पुलिस ने शनिवार को बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा खां समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि शुक्रवार को नमाज के बाद अलग-अलग जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुआ। इसमें अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें करीब 125 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि ढाई से तीन हजार अज्ञात आरोपी हैं। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, थाना किला, प्रेमनगर और कैंट में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Vijay Karur Rally: TVK की रैली में भीड़ बेकाबू... एंबुलेंस में ले जाए गए बेहोश लोग; विजय ने पुलिस से मदद मांगी

तमिलनाडु के टीवीके की रैली। - फोटो : PTI
तमिलनाडु  के करूर में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई। भारी भीड़ के चलते कई टीवीके कार्यकर्ता बेहोश हो गए। कार्यकर्ताओं को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रैली में बेहोश हुए कई लोगों की मौत होने की आशंका है। करूर के अस्पतालों में अफरातफरी मच गई है। पीटीआई के मुताबिक रैली में मची भगदड़ जैसी स्थिति के कारण दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने रैली में पहुंची भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें