फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज एजुकेशन फॉर भारत का महाकुंभ और IND vs SA तीसरा वनडे; राज्यों में कहीं तापमान शून्य, कहीं शीतलहर

Sat, 06 Dec 2025 06:14 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। वहीं विशाखापत्तनम में शनिवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ एक चीज पर होगी सीरीज जीतना और लगातार आलोचनाओं पर विराम लगाना। भारत को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच वाला प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत की राह दिखाएंगे। एक तरफ 'एजुकेशन फॉर भारत' कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, यूजीसी चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी समेत 60 से अधिक वक्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई शिक्षा नीति, स्किल्स और रोजगार समेत छात्रों के भविष्य से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। दूसरी ओर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव के मद्दे नजर केरल के लिए मतदाता सूचियों को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरण में होने हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Weather: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर में बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में पारा 0

कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रणालियों ने पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक ठंड को तीखा कर दिया है। दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। जबकि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शून्य से नीचे तापमान से जनजीवन चुनौतीपूर्ण बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

वनडे सीरीज का फैसला आज, भारत की नजर RO-KO पर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI

विशाखापत्तनम में शनिवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ एक चीज पर होगी सीरीज जीतना और लगातार आलोचनाओं पर विराम लगाना। भारत को उम्मीद है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच वाला प्रदर्शन करेंगे और टीम को जीत की राह दिखाएंगे। सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है और दक्षिण अफ्रीका पहले ही टेस्ट सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में भारतीय टीम पर दबाव और अधिक बढ़ गया है। मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर..

आज 'एजुकेशन फॉर भारत' महाकुंभ: शिक्षा जगत पर मंथन

एजुकेशन फॉर भारत कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला
'एजुकेशन फॉर भारत' कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, यूजीसी चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी समेत 60 से अधिक वक्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नई शिक्षा नीति, स्किल्स और रोजगार समेत छात्रों के भविष्य से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा करेंगे। पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस कॉन्क्लेव में शिक्षा के भविष्य पर मंथन के साथ-साथ, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों को एडिटर्स च्वाइस स्कूल एक्सीलेंस अवाॅर्ड भी वितरित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

चुनाव आयोग ने केरल एसआईआर की तारीख में संशोधन किया

चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव के मद्दे नजर केरल के लिए मतदाता सूचियों को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरण में होने हैं । पढ़ें पूरी खबर..

कश्मीर के केसर सुगंधित होगी भारत-रूस की मित्रता

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर चार साल बाद भारत दौरे पर हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास पर रात्रिभोज, राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत, राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता, भारत-रूस बिजनेस फोरम समेत कार्यक्रम शामिल है। यहां विस्तार से पढ़िए राष्ट्रपति पुतिन अपने भारत दौरे पर अब तक किन-किन कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं... पढ़ें पूरी खबर..

अव्यवस्था का डबल झटका, महंगी फ्लाइट और मनमाना टैक्सी किराया

1 - फोटो : अमर उजाला

आईजीआई एयरपोर्ट से इंडिगो की सारी उड़ाने रद्द होने का खामियाजा यात्रियों के लिए मुसीबतों का सबब बना। समय से गंतव्य पर नहीं पहुंचने से परेशान यात्रियों को देखकर अन्य एयरलाइंस ने तीन गुना तक अपनी फ्लाइट का किराया बढ़ा दिया और इस दिक्कत को टैक्सी वालों ने भी नहीं समझा और जमकर किराया वसूला। सबसे ज्यादा मार दिल्ली-मुंबई जैसे व्यस्त रूट पर पड़ी। पढ़ें पूरी खबर..

बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे के शिलान्यास पर राज्यपाल अलर्ट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ्
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में एक विधायक द्वारा ‘बाबरी मस्जिद’ की प्रतिकृति का शिलान्यास किए जाने की घोषणा के बाद राज्य में माहौल गर्म होता दिखा। इस स्थिति को देखते हुए बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने पूरे राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी उकसाने वाली बात या अफवाह में न पड़ें। पढ़ें पूरी खबर...

फीफा वर्ल्ड कप ड्रॉ में बड़ा राजनीतिक मोड़, ट्रंप को मिला पीस प्राइज

ट्रंप और इनफैनटिनो - फोटो : PTI
2026 फीफा वर्ल्ड कप ड्रॉ के दौरान एक ऐसा क्षण सामने आया जिसने खेल मंच को राजनीति की सुर्खियों के केंद्र में ला दिया। वॉशिंगटन डी.सी. के केनेडी सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पहला फीफा पीस प्राइज प्रदान किया। यह पुरस्कार पहली बार दिया गया है और फीफा के मुताबिक, इसका उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मान देना है जिन्होंने शांति के लिए असाधारण और अद्वितीय कदम उठाए हैं और दुनिया के लोगों को जोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर..

बिना टैक्स बढ़ाए एमसीडी का बजट पेश, अहम विभागों का खर्च घटाने और निगम के नए प्लान पर उठ रहे सवाल

एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

एमसीडी ने अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना विस्तृत बजट खाका पेश कर दिया है। आयुक्त ने शुक्रवार को स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तावों पर प्रस्तुति देते हुए न कोई नया टैक्स लगाया और न ही किसी शुल्क में बढ़ोतरी की। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार, वायु प्रदूषण नियंत्रण और स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाना एमसीडी की तीन प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। इन प्रमुख प्राथमिकताओं को पूरा करने की जिन विभागों पर जिम्मेदारी है उनका बजट घटा दिया गया है। ऐसे में दावे के हकीकत में बदलने पर सवाल उठ रहा है। हालांकि आयुक्त ने दावा किया कि कार्यक्षमता बढ़ाकर कम बजट में अधिक काम होगा। पढ़ें पूरी खबर..

अब ट्रंप के आदेश की 'सुप्रीम समीक्षा', क्या राष्ट्रपति का फरमान संविधान के खिलाफ?

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की नीति लागू करने दी मंजूरी - फोटो : ANI

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जन्म-सिद्ध नागरिकता आदेश की संवैधानिकता पर सुनवाई करने का निर्णय लिया। ट्रंप के आदेश के मुताबिक, जो बच्चे अमेरिका में जन्म लेते हैं लेकिन जिनके माता-पिता गैर-कानूनी या अस्थायी रूप से अमेरिका में रहते हैं, वे अमेरिकी नागरिक नहीं माने जाएंगे। इस आदेश की कानूनी चुनौती पहले ही निचली अदालतों में सामने आ चुकी है, जिसमें इसे असंवैधानिक करार दिया था। फिलहाल यह आदेश देश में कहीं भी लागू नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की बहस अगले साल वसंत और इसपर अंतिम फैसला गर्मी के शुरू में आने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर..

पहली बार ट्रंप-शीनबाम की मुलाकात, व्यापार और टैरिफ पर रहेगी नजरें

एक ही फ्रेम में दिखे फीफा अध्यक्ष, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी मैक्सिकन समकक्ष शीनबाम - फोटो : इंस्टाग्राम@gianni_infantino

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम की लंबे समय से टलती आ रही पहली सीधी मुलाकात अब होने जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह बैठक इमिग्रेशन मुद्दे पर नहीं, बल्कि 2026 वर्ल्ड कप, व्यापार और टैरिफ जैसे विषयों पर केंद्रित है, जबकि ट्रंप का सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा ही अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर कड़ी कार्रवाई है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

एक कमरे में रहते थे मनोज कुमार और धर्मेंद्र

धर्मेंद्र, जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के लगभग दो हफ्ते बीत चुके हैं। उनके निधन के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके किस्से सुनाए। इसी कड़ी में अभिनेता जीतेंद्र ने भी उनसे जुड़े कई किस्से साझा किए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें