प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के युवाओं के लिए बड़े तोहफे के तौर पर 62,000 करोड़ रुपये की नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन योजनाओं का मुख्य फोकस बिहार पर रहेगा। वहीं गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, जहां वह 65 लाख महिलाओं के खातों में 606.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे और बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण वैष्णो देवी यात्रा भारी बारिश के चलते 7 अक्तूबर तक स्थगित कर दी गई है।
दूसरी ओर हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और मध्यस्थता वार्ता में शामिल होने की तैयारी भी जताई है। अरब सागर में उठा चक्रवात ‘शक्ति’ गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ, सीडीएस जनरल बीएस चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए भारत की पूरी तैयारी और पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देने की जानकारी दी है।
फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है कि बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की स्टार रश्मिका मंदाना और साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा ने सगाई कर ली है। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी संभवत: अगले साल फरवरी में हो सकती है। इसी बीच एशिया कप में पाकिस्तान को लेकर चर्चा चल रही है। अब नकवी को गोल्ड मेडल देने की पहल शुरू हुई है और कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बिलावल भुट्टो इस सम्मान में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अब परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र और उत्तर देखने की सुविधा दी है।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
युवाओं को तोहफा देंगे प्रधानमंत्री मोदी, ₹62000 करोड़ की योजनाएं करेंगे लॉन्च
पीएम मोदी
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज युवाओं और शिक्षा से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं शुरू करने वाले हैं। इन योजनाओं की कुल लागत 62,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सरकार का कहना है कि इससे युवाओं की पढ़ाई, स्किल ट्रेनिंग (कौशल विकास) और रोजगार के मौके बढ़ेंगे। पहली कड़ी में बिहार के पटना और दरभंगा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 65 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे 606.94 करोड़
सीएम विष्णुदेव साय ने किया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होंगे। गृह मंत्री शाह 4 अक्तूबर को जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
हमास अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत
अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रस्ताव पर हुआ सहमत
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा प्रस्ताव के तहत सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के शांति प्रस्ताव को स्वीकार करने के फैसले पर संतोष व्यक्त किया।
पढ़ें पूरी खबर...
वैष्णो देवी यात्रा 7 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से स्थगित
माता वैष्णो देवी का भवन
- फोटो : संजय शर्मा
वैष्णो देवी यात्रा 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस बारे में जानकारी साझा की।
पढ़ें पूरी खबर...
भारत 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' के लिए तैयार- सीडीएस चौहान
सीडीएस अनिल चौहान
- फोटो : ANI
राजस्थान के अनूपगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने देश के सैनिकों के बीच कहा, 'मेरा इरादा यही था यहां आने का कि खुद आकर देखूं कि अगर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होता है तो हमारी मिलकर तैयारी कितनी है?' उन्होंने कहा, जो ब्रीफिंग मुझे मिली है उसे देखकर मुझे बड़ा अच्छा लग रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
आतंकवाद से निपटने के लिए चार राज्यों में संयुक्त अभ्यास
NSG
- फोटो : अमर उजाला
एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो ने गांडीव अभ्यास के तहत की मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर आतंकवाद-रोधी कार्रवाई, बंधक बचाव अभियान और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी का अभ्यास किया। पढ़ें पूरी खबर...
गुजरात तट की ओर बढ़ रहा 'शक्ति' चक्रवात
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
अरब सागर में पोस्ट-मॉनसून सत्र का पहला चक्रवाती तूफान 'शक्ति' गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में और तेज होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की सगाई!
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कथित तौर पर एक निजी समारोह में सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अगले साल फरवरी में दोनों शादी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
बेशर्म PAK में अब नकवी को गोल्ड मेडल देने की पहल
मोहसिन नकवी-बिलावल भुट्टो
- फोटो : ANI
मोहसिन नकवी को उनकी हरकत के लिए पाकिस्तान में 'शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया जा सकता है। यह सम्मान उन्हें कराची में एक भव्य समारोह में दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
कर्मचारी चयन आयोग ने लागू किए कई सुधार
SSC
- फोटो : ssc.gov.in.
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार अब परीक्षा के बाद अपने प्रश्न पत्र, उत्तर और सही उत्तर देख सकते हैं, क्योंकि आयोग ने अपनी परीक्षाओं को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई सुधार लागू किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की उम्मीदें धूमिल
Donald Trump
- फोटो : PTI
अमेरिकी सीनेट में सरकार को फंडिंग देने के लिए हुए वोट में डेमोक्रेट्स ने विरोध किया, जिससे रिपब्लिकन बिल पास नहीं हो सका। इस वोट को पास करने के लिए कम से कम 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन यह संख्या पूरी नहीं हुई।
पढ़ें पूरी खबर...
जुबीन की मौत की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन
जुबीन गर्ग
- फोटो : एक्स
लोकप्रिय सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले की गहन जांच के लिए असम में एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह बात कही। आयोग का नेतृत्व गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सौमित्र सैकिया करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
खांसी सिरप के नमूनों में घातक रसायन नहीं- बच्चों की मौत पर केंद्र सरकार
खांसी सिरप (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौतों को खांसी की सिरप से जोड़ने वाली खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि इन खबरों का संज्ञान लेकर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त टीम ने घटनास्थल का दौरा किया था।
पढ़ें पूरी खबर...
भारत और S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने की बना रहा योजना
S-400 Missile Defence System
- फोटो : ANI
भारत अपनी वायु सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रूस से अतिरिक्त एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने पर विचार कर रहा है। ये सिस्टम हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में बेहद प्रभावी साबित हुए। पढ़ें पूरी खबर...
पराली जलाने पर सख्ती
खेत में जलती पराली
- फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए आयोग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व यूपी की सरकारों को सख्त निर्देश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
टैक्स सुधार से बढ़ेगा भारत का भरोसा- नीति आयोग का सुझाव
नीति आयोग का सुझाव
नीति आयोग ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि विदेशी कंपनियों के लिए अनुमानित कराधान योजना लागू की जाए। इस कदम का उद्देश्य निवेशकों को स्थिरता और स्पष्टता देना है ताकि भारत की ओर वैश्विक पूंजी का प्रवाह और तेज हो सके।
पढ़ें पूरी खबर...