फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर जवाब देंगे अमित शाह और PM मोदी; यमन में निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द

Tue, 29 Jul 2025 07:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार से शुरू हुई चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह चर्चा आज भी जारी रहेगी। इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच दो-दो हाथ होना तय है। अन्य सांसदों के प्रस्तावों के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विपक्ष को करारा जवाब देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को समापन भाषण देंगे। इसके अलावा, भारत के ग्रैंड मुफ्ती और सुन्नी नेता कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय ने दावा किया है कि यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द कर दी गई है। इसके अलावा, यूपी सरकार ने सोमवार की देर रात गोरखपुर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : ANI

Parliament: आज लोकसभा में विपक्ष को करारा जवाब देंगे अमित शाह और PM मोदी
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार से शुरू हुई चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह चर्चा आज भी जारी रहेगी। इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच दो-दो हाथ होना तय है। अन्य सांसदों के प्रस्तावों के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे विपक्ष को करारा जवाब देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को समापन भाषण देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

निमिषा प्रिया - फोटो : Social Media

Nimisha Priya: निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, भारत के ग्रैंड मुफ्ती का दावा
भारत के ग्रैंड मुफ्ती और सुन्नी नेता कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय ने दावा किया है कि यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द कर दी गई है। हालांकि इस बारे में अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है, न ही यमन सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बदले गए 10 जिलों के डीएम, 23 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ
यूपी सरकार ने सोमवार की देर रात गोरखपुर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

कंबोडिया-थाईलैंड युद्धविराम का श्रेय लेने में जुटे डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंबोडिया-थाईलैंड युद्धविराम में अपनी भूमिका का बखान किया। साथ ही कहा कि उन्होंने अपनी टीम को दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापार वार्ता फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

दिलीप कुमार-राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान: शुरू हुआ दिलीप कुमार और राज कपूर के घरों का नवीनीकरण
कई वर्षों से खंडहर हो रहे भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पाकिस्तान में पेशावर स्थित पैतृक घरों का पुनर्निर्माण और नवीनीकरण सोमवार से पाकिस्तान के पेशावर शहर में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। पुरातत्व निदेशक डॉ. अब्दुस समद ने बताया कि यह परियोजना दो वर्षों में 7 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरी होगी। घरों के नवीनीकरण को लेकर काफी लंबी सियासी लड़ाई भी चली है। पढ़ें पूरी खबर...

बारिश - फोटो : अमर उजाला

Delhi NCR Weather: देर रात दिल्ली-एनसीआर में बरसे बदरा, गर्मी से राहत
राजधानी में उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में सोमवार को भी सुबह से ही बादल और सूरज के बीच अठखेलियों का खेल जारी रहा। दिन के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसने और उमस भरी गर्मी बढ़ा दी। वहीं, सोमवार देर रात फिर से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विधेयक मंजूरी: तमिलनाडु सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कहा- राष्ट्रपति का रेफरेंस, शीर्ष फैसले को पलटने की कोशिश
तमिलनाडु सरकार ने राज्यपालों की तरफ से विधेयकों को मंजूरी देने की समयसीमा के संबंध में राष्ट्रपति के संदर्भ (रेफरेंस) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शीर्ष कोर्ट में दाखिल आवेदन में कहा गया है कि तमिलनाडु के राज्यपाल के मामले में फैसला सुनाने के ठीक एक महीने बाद दिया गया यह संदर्भ उक्त फैसले को पलटने का एक प्रयास है। पढ़ें पूरी खबर...

भारतीय अर्थव्यवस्था। (सांकेतिक) - फोटो : amarujala

Report: 10 साल में 300% अरबपति बढ़े, 50 फीसदी घटी जनता की आमदनी
भारत में आर्थिक विकास की रफ्तार भले ही तेज हो, लेकिन उससे लाभ उठाने वाले लोगों का दायरा सीमित होता जा रहा है। क्रेडिट सुईस वेल्थ रिपोर्ट और फोर्ब्स इंडिया के नवीनतम विश्लेषणों के अनुसार भारत में पिछले एक दशक में अरबपतियों की संख्या 300% से अधिक बढ़ी है, जबकि 50% से ज्यादा जनसंख्या की वास्तविक आय या तो स्थिर रही है या घट गई है। यह विषमता देश के सामाजिक ताने-बाने के लिए बड़ी चेतावनी है, जिसमें आर्थिक प्रगति का लाभ बहुत कम लोगों तक सिमटता जा रहा है। ऑक्सफैम इंटरनेशनल की रिपोर्ट सर्वाइवल ऑफ द रिचेस्ट के अनुसार भारत में कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा करीब 11.6 लाख करोड़ डॉलर केवल 1 प्रतिशत अमीरों के पास है। इसी तरह ग्लोबल इनइक्वैलिटी रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के शीर्ष 10% लोग देश की कुल आय का लगभग 57% हिस्सा प्राप्त करते हैं, जबकि निचले 50% के हिस्से केवल 13% आय आती है। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

'सारी सेवा पानी में बह गई': 1999 में CM पद गंवाने पर खरगे का छलका दर्द
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में 1999 में मुख्यमंत्री न बन पाने की पुरानी बात को याद किया, जिससे कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या राज्य में नेतृत्व बदला जाएगा और क्या कांग्रेस अब किसी दलित नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम - फोटो : PTI

IND vs ENG: ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में इस घातक ऑलराउंडर की एंट्री, भारत को रहना होगा सावधान
ऑलराउंडर जैमी ओवरटन को भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। जैमी ने अपना पिछला टेस्ट 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब उन्होंने 97 रन बनाए थे और दो विकेट लिए थे। सरे के 31 साल के ऑलराउंडर ने पिछले आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए तीन मैच खेले थे। ओवरटन के अलावा मेजबान टीम ने बाकी 14 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें