फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देशभर में छठ की धूम, आंध्र के काकीनाडा से गुजरेगा चक्रवात मोंथा और तुर्किए में 6.1 तीव्रता का भूकंप

Tue, 28 Oct 2025 06:53 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
देशभर में छठ महापर्व की धूम के बीच कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। जहां एक ओर व्रती महिलाएं घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटीं, वहीं पश्चिमी तुर्किए में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और वे सड़कों पर निकल आए। इसी बीच, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से गुजरने वाले चक्रवात ‘मोंथा’ को लेकर सरकारें सतर्क हैं और ओडिशा, बंगाल व तमिलनाडु में एहतियाती उपाय किए गए हैं। उधर, मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी है और आज से SIR 2.0 प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

देशभर में छठ महापर्व की धूम

छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला

सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु देशभर के घाटों पर जुट गए हैं। बिहार सहित पूरे देश में छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

पश्चिमी तुर्किए में भूकंप के तेज झटके, 6.1 मापी गई तीव्रता

भूकंप - फोटो : संवाद

तुर्किए के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता  6.1 मापी गई है। आपदा एवं आपात प्रबंधन एजेंसी (AFAD) के अनुसार, भूकंप का केंद्र बालीकेसिर प्रांत के सिंदिर्गी कस्बे में था। इसके झटके इस्तांबुल, बुरसा, मनिसा और इजमिर प्रांतों में भी महसूस किए गए। पढ़ें पूरी खबर...

आज आंध्र के काकीनाडा से गुजरेगा मोंथा, सरकार सतर्क

चक्रवाती तूफान मोंथा - फोटो : एएनआई

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के और गहराने के साथ ही चक्रवात तूफान आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में दस्तक दे दी। इसके साथ ही सोमवार को छह राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और केरल में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मोंथा के मंगलवार सुबह गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार है और यह शाम तक शाम या रात तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय बंदरगाह क्षेत्र काकीनाडा से टकरा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

ECI ने 12 राज्यों में फ्रीज की लिस्ट, आज से SIR 2.0 शुरू

इन 12 राज्यों में एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश के 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा होते ही सोमवार आधी रात से इन सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की मतदाता सूचियां फ्रीज कर दी गईं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार शाम पत्रकारों से कहा, आज रात से ये मतदाता सूचियां फ्रीज कर दी जाएंगी। राज्य सरकारों को भी प्रशासनिक फेरबदल के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...

यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन का नए न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट का दावा; अमेरिका को भी दी चेतावनी

ट्रंप और पुतिन। - फोटो : PTI

अमेरिकी प्रतिबंधों और यूक्रेन पर बढ़ते दबाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी परमाणु शक्ति का प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में एक नए परमाणु-संचालित क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ के सफल परीक्षण की घोषणा की है। पुतिन का यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधा संदेश माना जा रहा है कि रूस किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप की तारीफ पर भड़के पूर्व पाक राजदूत

डोनाल्ड ट्रंप और शहबाज शरीफ - फोटो : ANI

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफों ने देश के अंदर और बाहर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। पूर्व पाक राजदूत हुसैन हक्कानी ने इस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि शरीफ अब भी ट्रंप की चापलूसी के ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक जीतने की दौड़ में सबसे आगे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बिहार चुनाव 2025: नालंदा में नीतीश की साख कायम, पर स्थानीय मुद्दों पर असंतोष भी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गढ़ माने जाने वाला नालंदा जिला फिर चुनावी चर्चा के केंद्र में है। विकास योजनाओं और सुशासन के मॉडल पर जनता अब भी नीतीश की साख पर भरोसा जताती दिख रही है, लेकिन स्थानीय विधायकों के कामकाज और जवाबदेही को लेकर नाराजगी भी साफ झलक रही है। पढ़ें पूरी खबर...

गाजा संघर्ष: हमास ने बंधक का शव लौटाया, इस्राइल ने जताई नाराजगी

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

गाजा में युद्धविराम के बीच फलस्तीनी संगठन हमास ने सोमवार को एक बंधक का शव इस्राइल को सौंपा। इस्राइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर के मुताबिक, सेना को एक ताबूत प्राप्त हुआ है जिसमें 7 अक्तूबर 2023 के हमले के दौरान अगवा किए गए 28 में से 16वें बंधक का शव था। पढ़ें पूरी खबर...

सरकारी बैंकों में 49% विदेशी निवेश की मंजूरी दे सकती है सरकार

विदेशी निवेश बढ़ाने की योजना (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला / आईस्टॉक

सरकारी बैंकों में 49 फीसदी तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की मंजूरी मिल सकती है। यह वर्तमान सीमा 20 फीसदी के दोगुना से भी ज्यादा है। यह कदम सरकारी और निजी बैंकों के लिए नियमों के बीच के अंतर को कम करने के प्रयास का हिस्सा है। निजी बैंकों में एफडीआई की वर्तमान सीमा 74 फीसदी तक है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अमेजन में छंटनी की तैयारी, 30,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

अमेजन - फोटो : Adobestock

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने खर्चों को कम करने के लिए फिर बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। यह छंटनी मंगलवार से शुरू हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें