या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से एक दिन पहले अपने फेसबुक और एक्स आईडी पर इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए बड़ा बढ़ावा बताया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। वहीं पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि ईरान बातचीत के लिए मजबूर है। देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी राज्यों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। 28 से 30 मार्च के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से एक दिन पहले अपने फेसबुक और एक्स आईडी पर इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए बड़ा बढ़ावा बताया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका अपने लक्ष्य हफ्तों में पूरा कर सकता है, महीनों में नहीं और इसके लिए जमीनी सेना भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत शुक्रवार को लद्दाख की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद किसी भी मौजूदा सीजेआई का यह पहला लद्दाख दौरा है। लेह पहुंचने पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरफोर्स स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। ऐसे में जारी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और बढ़ते सियासी गर्माहट के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से एक रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट उस वीडियो पर आधारित है जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मचारियों को कथित रूप से धमकी देते हुए दिखाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' झमाझम नोट कमा रही है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है। पहले ही दिन 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई है। जानिए आज शुक्रवार को रामनवमी पर इसने कैसा प्रदर्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर..