फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देश भर में बारिश का अलर्ट; यूएस का ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला और भारत का ऑपरेशन सिंधु जारी

Sun, 22 Jun 2025 06:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को छोड़कर पूरे देश में पहुंच गया है। मानसून के प्रभाव से पूरे देश में झमाझम बारिश हो रही है, पूर्वोत्तर के साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा हालात खराब है। झारखंड में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से बिहार के नालंदा जिले में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावा, हर बीतते दिन के साथ मध्य पूर्व में इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष और विकराल होता जा रहा है। अब अमेरिका भी ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल हो गया है और उसने तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया है। यह कदम अमेरिका द्वारा गुआम में कई बी-2 स्टील्थ बॉम्बर जेट भेजने के बाद उठाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान परमाणु स्थलों पर हमलों की पुष्टि की है। इसके अलावा, भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है। इसके अलावा, असम के गुवाहाटी शहर के पास नीलाचल पर्वत पर कामाख्या धाम में अंबुवासी महायोग-2025 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार भी इस उत्सव में यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के मुताबिक, इस हिसाब से प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Trending Videos

बारिश को लेकर अलर्ट जारी - फोटो : Meta AI

Weather: जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक; देश भर में बारिश का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को छोड़कर पूरे देश में पहुंच गया है। मानसून के प्रभाव से पूरे देश में झमाझम बारिश हो रही है, पूर्वोत्तर के साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में सबसे ज्यादा हालात खराब है। झारखंड में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से बिहार के नालंदा जिले में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। ओडिशा में भी नदी का जल स्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है, जिससे 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्ला खामनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान परमाणु केंद्रों पर किया हमला
हर बीतते दिन के साथ मध्य पूर्व में इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष और विकराल होता जा रहा है। अब अमेरिका भी ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल हो गया है और उसने तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया है। यह कदम अमेरिका द्वारा गुआम में कई बी-2 स्टील्थ बॉम्बर जेट भेजने के बाद उठाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान परमाणु स्थलों पर हमलों की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

हाथ में तिरंगा लेकर एयरपोर्ट से बाहर आते भारतीय नागरिक - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

Operation Sindhu: अब तक 1117 भारतीयों की ईरान से वतन वापसी
भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस निकालने के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला जा चुका है। वहीं, शुक्रवार देर रात एक विशेष उड़ान के जरिये 290 भारतीय नागरिक ईरान के मशहद शहर से भारत लौटे। सुरक्षित वतन वापसी पर भारतीय नागरिकों ने भारत सरकार का आभार जताया। पढ़ें पूरी खबर...

कामाख्या माता मंदिर - फोटो : instagram/soumickmondal

आज से तीन दिनों के लिए मां कामाख्या के कपाट बंद
असम के गुवाहाटी शहर के पास नीलाचल पर्वत पर कामाख्या धाम में अंबुवासी महायोग-2025 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार भी इस उत्सव में यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। गुवाहाटी पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत के मुताबिक, इस हिसाब से प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...
 

भारतीय टीम - फोटो : ANI

ओली पोप के शतक से इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार, बुमराह को मिले तीन विकेट
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई थी। इंग्लैंड ने ओली पोप के शतक और बेन डकेट के अर्धशतक की मदद से स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 209 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भारत से 262 रन पीछे चल रही है। दिन के खेल की समाप्ति तक पोप 100 और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए पहली पारी में अब तक तीनों विकेट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने झटके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

अमर उजाला संवाद। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
विकास से जुड़ी नीतियां, अर्थव्यवस्था, सिनेमा, खेल और अध्यात्म जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा के लिए पहचाने जाने वाले 'अमर उजाला संवाद' का मंच एक बार फिर तैयार है। पहली बार यह संवाद भारत के हृदय यानी मध्य प्रदेश में होने जा रहा है। 26 जून को राजधानी भोपाल के ताज लेकफ्रंट होटल में यह 'संवाद' होगा, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां जुटेंगी और मध्य प्रदेश के विकास समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

अयातुल्ला अली खामेनेई, ईरान के सर्वोच्च नेता - फोटो : ANI

बंकर में छिपे खामनेई ने तीन संभावित उत्तराधिकारियों को किया नामित
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई बंकर में छिपकर गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी हत्या की स्थिति में अपने तीन उत्तराधिकारियों को नामित कर दिया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई ने तीन वरिष्ठ मौलवियों को नामित किया है, जो उनकी जगह ले सकते हैं। इनमें अलीरेजा अराफी अली असगर हेजाजी, हासिम हुसैनी बुशहरी, अली अकबर वेलायती के नाम शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

इस्राइल और ईरान के प्राधनमंत्री - फोटो : अमर उजाला

कठिन चुनौती: US के बिना ईरान के सामने दो हफ्ते तक युद्ध में टिक पाएगा इस्राइल? 
इस्राइल और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच यह सवाल तेजी से गूंज रहा है कि यदि दोनों देशों के बीच पूर्ण हवाई युद्ध छिड़ा रहता है, तो क्या अमेरिका की प्रत्यक्ष उपस्थिति के बिना इस्राइल आगामी 14 दिनों तक टिक पाएगा? सामरिक विशेषज्ञों ने यह विश्लेषण सामरिक शक्ति, सैन्य क्षमताओं, सहयोगी देशों, भौगोलिक स्थितियों, हथियार प्रणालियों और नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप, अयातुल्ला खामनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

US: ट्रंप ने डिएगो गार्सिया एयरबेस के लिए भेजे B-2 बमवर्षक
इस्राइल-ईरान युद्ध में अभी तक अमेरिका प्रत्यक्ष तौर पर नहीं कूदा है, लेकिन बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिका ने अपने सबसे घातक लड़ाकू विमान बी-2 स्टील्थ बमवर्षक विमान को गुआम के एंडरसन एयरबेस पर तैनाती के लिए भेजा है। कहा जा रहा है कि इस बमवर्षक का असली ठिकाना हिंद महासागर में स्थित द्वीप डिएगो गार्सिया एयरबेस है, जहां से अमेरिका ने इराक पर हमले किए थे। पढ़ें पूरी खबर...

एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : पीटीआई

पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर जयशंकर बोले- हमें हर समय सहजता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत को अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों के मामले में हर समय सहजता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। लेकिन भारत ने ये कोशिश की है कि राजनीति या सरकारें बदलने के बावजूद पड़ोसी देशों के साथ संबंध स्थिर बने रहें। इसके लिए भारत ने 'साझा हित' बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारे सभी पड़ोसियों को यह समझना चाहिए कि भारत के साथ काम करने से आपको फायदा होगा और अगर कोई देश भारत से दूरी बनाता है, तो उसे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

रूस के ड्रोन हमले को नाकाम करने के लिए यूक्रेन बना रहा नई रणनीति। - फोटो : ANI

रूस के ड्रोन हमलों का ऐसे मुकाबला करेगा यूक्रेन; तैयार कर रहा इंटरसेप्टर ड्रोन
रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। हालांकि दोनों शांति समझौते के लिए दोनों पक्षों से वार्ता जारी है। इस बीच, सामने आया है कि यूक्रेन अपने शहरों पर हो रहे रूसी ड्रोन हमलों को नाकाम करने के लिए इंटरसेप्टर ड्रोन के तेजी से विकास पर काम कर रहा है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों ने हाल के दिनों में रूसी हमलों में ईरानी डिजाइन वाले शाहेड ड्रोनों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें