फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज संसद में गृह मंत्री पेश करेंगे तीन बिल; जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी; महाराष्ट्र में मौसम की मार

Wed, 20 Aug 2025 05:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। इन विधेयकों का उद्देश्य यह है कि अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, किसी राज्य के मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिया जाता है तो उन्हें उनके पद से हटाया जा सके। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारत सरकार, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और पाकिस्तान में उसके आकाओं को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार पहले भी कई बार यह बात कह चुकी है कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, इसके चलते अब केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की लगभग 100 कंपनियां जम्मू कश्मीर में तैनात की जा रही हैं। इनमें से अधिकांश कंपनियां वे हैं, जिन्हें अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया था। इसके अलावा, महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही आफत की बारिश से कोहराम मचा है। मुंबई और उसके उपनगरों में सड़कों और निचले इलाकों में कई फीट तक पानी भर गया है। रेल पटरियां डूब गई हैं। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, नांदेड़ जिले का हसनल गांव बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

संसद में केंद्र सरकार पेश करेगी अहम विधेयक - फोटो : अमर उजाला

Parliament: संसद में PM-CM व मंत्रियों से जुड़ा अहम बिल पेश करेगी सरकार
केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। इन विधेयकों का उद्देश्य यह है कि अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, किसी राज्य के मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिया जाता है तो उन्हें उनके पद से हटाया जा सके। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा कानूनों में ऐसा कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है जिससे गिरफ्तारी या न्यायिक हिरासत की स्थिति में ऐसे नेताओं को उनके पद से हटाया जा सके। इसी कमी को दूर करने के लिए सरकार ने ये तीन विधेयक तैयार किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी, मोर्चे पर CRPF-BSF के 12000 जवान तैनात
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारत सरकार, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और पाकिस्तान में उसके आकाओं को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार पहले भी कई बार यह बात कह चुकी है कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, इसके चलते अब केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की लगभग 100 कंपनियां जम्मू कश्मीर में तैनात की जा रही हैं। इनमें से अधिकांश कंपनियां वे हैं, जिन्हें अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया था। अर्धसैनिक बलों की इन कंपनियों में लगभग 85 कंपनियां, देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की रहेंगी। बाकी कंपनियां, बीएसएफ की तैनात की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर जन-जीवन हुआ प्रभावित - फोटो : पीटीआई

 मुंबई में बारिश से हाहाकार, नांदेड़ के बाढ़ पीड़ित बोले- ऐसी आपदा नहीं देखी
महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही आफत की बारिश से कोहराम मचा है। मुंबई और उसके उपनगरों में सड़कों और निचले इलाकों में कई फीट तक पानी भर गया है। रेल पटरियां डूब गई हैं। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, नांदेड़ जिले का हसनल गांव बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि अचानक आई बाढ़ से लोग अपने घर और सामान छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। इस बीच, लापता बताए जा रहे पांच लोगों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति का अभी भी पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

नाइजीरिया में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला

Nigeria Shooting: नमाज के दौरान मस्जिद पर हमले में 27 की मौत
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कटसिना के उंगुवान मंताऊ कस्बे में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात बंदूकधारियों ने एक मस्जिद पर हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। यह हमला सुबह की नमाज के दौरान हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग इबादत में शामिल थे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, किसी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस क्षेत्र में किसानों और चरवाहों के बीच जमीन और पानी को लेकर लंबे समय से तनाव चलता आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अक्सर इसी विवाद के चलते हिंसक झड़पें और हत्याएं होती रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI

आतंक खत्म करे PAK तभी बातचीत: कांग्रेस सांसद थरूर 
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद स्थिति अब भी तनावपूर्ण है। कारण है कि आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है और सिंधु जल संधि के निलंबन को लेकर गीदड़भभकी देते आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान को लेकर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर बार भरोसे के बदले धोखा मिलने के बाद भारत अब रिश्ते सुधारने की पहल करने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान वाकई रिश्ते सुधारना चाहता है, तो उसे पहले अपने यहां से चल रहे आतंकी नेटवर्क को खत्म करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में फटा बादल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Jammu Kashmir Cloudburst: बादल फटने से तबाह हुए चिशोती में चार शव और मिले
बादल फटने से तबाह हुए किश्तवाड़ जिले के चिशोती में मंगलवार को चार शव और मिले। इनमें दो शव महिलाओं के तो दो पुरुषों के थे। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 67 पहुंच गया। तलाशी अभियान के दौरान कटे मानव अंग भी मिले हैं। आपदा 14 अगस्त को आई थी। मंगलवार को छठवें दिन भी लापता लोगों की तलाशी अभियान जारी है। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

ऑनलाइन बेटिंग एप - फोटो : अमर उजाला

Online Gaming: कैबिनेट ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े विधेयक को भी दी मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म को विनियमित करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग विधेयक ऑनलाइन मनी गेमिंग और उसके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाता है। दोनों अपराधों के लिए जेल की सजा और जुर्माने का प्रावधान करता है। इस विधेयक के तहत निगरानी और जवाबदेही के लिए वैधानिक नियामक प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव है। सूत्र ने बताया कि यह विधेयक बुधवार को संसद में पेश किए जाने की संभावना है। 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: आज भी होगी पुनर्मतदान की मांग पर सुनवाई
जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद पुनर्मतदान कराने संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर और जस्टिस सुभाष उपाध्याय के समक्ष हुई सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने मतगणना संबंधी प्रक्रिया पर अपनी रिपोर्ट शपथपत्र के रूप में प्रस्तुत की। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी और शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत-चीन संबंध सुधारने की पहल से लाभ के संकेत; सीमा पर शांति, सीधी उड़ान जैसे विषय पर सहमति
भारत और चीन ने सीमा विवाद के समाधान की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को भारत-चीन सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वें दौर की वार्ता की सह-अध्यक्षता की। यह बैठक सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने सीमा विवाद पर गहराई से चर्चा की और पांच प्रमुख बिंदुओं पर सहमति जताई। इस बैठक में दोनों देशों ने सीमावर्ती इलाकों में व्यापार फिर से शुरू करने, सीधी उड़ानें बहाल करने और आपसी बातचीत के पुराने मंचों को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

स्कॉट बेसेंट, अमेरिकी वित्त मंत्री - फोटो : ANI

अमेरिका-भारत संबंध और तल्ख होने की आशंका, मंत्री बेसेंट बोले- रईस परिवार रूसी तेल से लाभ...
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को भारत के कुछ सबसे अमीर परिवारों पर आरोप लगाया है कि वे रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे मुनाफे पर बेच रहे हैं। हालांकि, उन्होंने चीन को लेकर नरमी दिखाई। बेसेंट के इस बयान से भारत-अमेरिका संबंध और तल्ख होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

यूक्रेन की रक्षा में मदद के लिए नहीं जाएंगे अमेरिकी सैनिक, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया आश्वासन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को आश्वासन दिया कि रूस के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा में मदद के लिए अमेरिकी सैनिक नहीं भेजे जाएंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया था। पढ़ें पूरी खबर...

श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर - फोटो : ANI

Asia Cup: श्रेयस और यशस्वी को एशिया कप टीम से बाहर रखना अश्विन को नहीं आया रास
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप टीम में श्रेयस अय्यर को न लिए जाने पर निराशा जताई। उन्होंने इसे दुखद और अनुचित बताया। अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने 2024 में आईपीएल जीता था और फिर इस सीजन पंजाब किंग्स की कमान संभालते हुए टीम को फाइनल में पहुंचाया। इसके अलावा उन्होंने ओपनर यशस्वी जायसवाल को रिजर्व में रखने पर भी सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अंबिका रंजनकर - फोटो : इंस्टाग्राम

TMKOC: क्या ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कोमल भाभी ने छोड़ा शो? 
हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कुछ एपिसोड्स से गायब रहीं अंबिका रंजनकर ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए। जिस कारण से नेटिजंस उनके शो छोड़ने की चर्चाएं करने लगे थे।। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद शो से हटने वाले अफवाहों को निराधार बताते हुए प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही शो में कुछ नए मेहमानों की भी एंट्री हुई है। आइए जानते हैं पूरी खबर। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें