फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भीषण सर्दी के साथ नए साल का आगाज; SIR पर आमने-सामने टीएमसी और चुनाव आयोग; EU का कार्बन कर आज से लागू

Thu, 01 Jan 2026 06:42 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नए साल 2026 का स्वागत देशभर में उत्साह और उमंग के साथ किया जा रहा है। दिल्ली से मुंबई, लखनऊ और शिमला तक जश्न का माहौल दिखा, कहीं रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हुआ तो कहीं लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। वहीं, नए साल की शुरुआत भीषण सर्दी के साथ हुई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है, जबकि मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज बारिश के आसार जताए हैं। उधर, गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों में भी खास झलक देखने को मिलेगी, जहां कर्तव्य पथ पर सेना के ‘मूक योद्धा’ ऊंट, घोड़े और श्वान कदमताल करते नजर आएंगे। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल भी तेज है, जहां अभिषेक बनर्जी ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं, जबकि आयोग ने अपने रवैये को लेकर सफाई दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
भारत में नए साल 2026 का आगाज - फोटो : PTI
दिल्ली से मुंबई... लखनऊ और शिमला तक नए साल का उत्सव
भारत में नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में भी नए साल का उत्सव जारी है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न माना रहे हैं। यहां पढ़ें नए साल से जुड़े देश-दुनिया के तमाम अपडेट...
विज्ञापन

3 of 11
गुलमर्ग में सैलानियों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

पहाड़ों में बर्फबारी से हाल बेहाल; दिल्ली-यूपी में आज बारिश के आसार
नए साल के आगाज के साथ राष्ट्रीय राजधानी समेत समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड से सिहर उठा है। मध्य से लेकर पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तक ठिठुरन रही। हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के बाद मैदानों में बेहद सर्द हवाएं चल रही हैं। ठंड के साथ घनघोर कोहरे ने दुश्वारियां और बढ़ा दी हैं। सड़क, रेल एवं हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित होने से जिंदगी ठहर गई है। दिल्ली और श्रीनगर में 300 से अधिक उड़ानों पर असर पड़ा है। अभी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही। उत्तर भारत में चार से पांच दिन घना कोहरा बना रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में बारिश के भी आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
भारतीय सेना की मार्च - फोटो : एएनआई/ वीडियो ग्रैब इमेज

कर्तव्य पथ पर कदमताल करेंगे सेना के मूक योद्धा
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कर्तव्य पथ पर बेहद खास नजारा देखने को मिलेगा। बताया जाता है, परेड में पहली बार बड़े स्तर पर पशु दस्ते भाग लेंगे। यह पशु दस्ते सेना की ताकत दिखाने के अलावा यह दर्शाएंगे कि राष्ट्रीय सुरक्षा में उनका योगदान कितना अहम है। इस विशेष दस्ते में दो बैक्ट्रियन ऊंट, चार जांस्कर पोनी, चार शिकारी पक्षी (रैप्टर्स), भारतीय नस्ल के 10 श्वान और 6 पारंपरिक सैन्य श्वान शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
टीएमसी ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप - फोटो : PTI

अभिषेक बनर्जी बोले- SIR पर सवालों का जवाब नहीं मिला
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग के साथ हुई बैठक के बाद कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का रवैया बैठक के दौरान आक्रामक था और उन्होंने पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठाए गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का बड़ा खुलासा - फोटो : ANI
बांग्लादेश चुनाव से पहले BNP के सामने जमात की पेशकश
बांग्लादेश में किसी वक्त प्रतिबंध का शिकार रह चुकी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी इस बार फरवरी में हो रहे चुनावों में देश की प्रमुख राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी बनने जा रही है। जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि जमात-ए-इस्लामी लगभग 17 वर्षों में पहली बार चुनाव लड़ रही है और इस चुनाव में वह बीएनपी के बाद दूसरे स्थान पर रहेगी। जमात का कहना है कि फरवरी में चुनाव के बाद पार्टी मिलीजुली सरकार के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
ईयू कार्बन कर आज से लागू - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

ईयू का कार्बन कर आज से लागू
यूरोपीय संघ (ईयू) का कुछ धातुओं पर कार्बन कर (सीबीएएम) एक जनवरी, 2026 से लागू होने जा रहा है। यह भारत के एल्युमीनियम एवं इस्पात निर्यातकों के लिए बड़ा झटका है। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने बुधवार को कहा, यूरोपीय संघ के इस कदम से कई भारतीय निर्यातकों को कीमतों में 15 से 22 फीसदी तक की कटौती करनी पड़ सकती है, ताकि ईयू के आयातक उसी मुनाफे (मार्जिन) से सीबीएएम कर का भुगतान कर सकें। कीमतों में कटौती करना प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए भी जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
न्याय विभाग - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI / Reuters

एपस्टीन केस में 52 लाख से ज्यादा दस्तावेजों की समीक्षा
अमेरिका का अमेरिकी न्याय कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एप्सटीन से जुड़े मामलों के 52 लाख (5.2 मिलियन) से ज्यादा दस्तावेजों की समीक्षा कर रहा है। यह समीक्षा कांग्रेस के उस कानून के तहत की जा रही है, जिसमें एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया है। इस काम के लिए न्याय विभाग ने 400 से ज्यादा वकीलों को लगाया है। हालांकि, न्याय विभाग ने साफ किया है कि 20 या 21 जनवरी से पहले नए दस्तावेज जारी होने की संभावना कम है। इससे पहले तय की गई 19 दिसंबर की समयसीमा अब निकल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
मनसुख मांडविया - फोटो : ANI

आज से आंशिक रूप से लागू होगा राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम
खेल मंत्रालय ने बुधवार को बताया है कि नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी 2026 से ऐतिहासिक राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम आंशिक रूप से लागू होगा। इससे एक सर्व-शक्तिशाली राष्ट्रीय खेल बोर्ड और खेल विवादों को सुलझाने के लिए एक पंचाट बनाने का रास्ता साफ होगा। मालूम हो कि केंद्र सरकार संसद में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक लेकर आई थी और दोनों सदनों में बिल पास हुआ था जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद यह अधिनियम बन गया था। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

US: ड्रग तस्करी के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई तेज
अमेरिका की सेना ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन और संदिग्ध नावों पर हमला किया है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग नावों से कूदकर समुद्र में चले गए, जिनके जिंदा बचने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी सेना की यह जानकारी अमेरिकी दक्षिणी कमान ने दी। हालांकि, यह साफ नहीं किया गया कि ये हमले किस जगह हुए, लेकिन पहले ऐसे हमले कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

2026 में इन बड़ी फिल्मों का रहेगा इंतजार
साल 2025 के अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। हर कोई न्यू ईयर का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार। सेलेब्स से लेकर आमजन तक छुट्टियां मनाने निकल चुके हैं। अब सभी निगाहें लगी हैं साल 2026 पर। बॉलीवुड के लिए भी साल 2026 काफी खास रहने वाला है। क्योंकि इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं। इनमें यश की ‘टॉक्सिक’ से लेकर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ और रणबीर कपूर की ‘रामायण’ जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानते हैं 2026 में आने वाली उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, जो अपनी रिलीज से पहले काफी चर्चा में हैं…

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें