फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: आज से संसद का शीत सत्र शुरू, पहले दिन PM करेंगे मीडिया से संवाद; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की जीत

Mon, 01 Dec 2025 06:29 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया से संवाद करेंगे और सरकार के एजेंडे पर प्रकाश डालेंगे। विपक्ष ने पहले दिन से ही हंगामा करने की योजना बनाई है और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), दिल्ली आत्मघाती बम धमाके और वायु प्रदूषण जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की है। सत्र में कुल 13 अहम विधेयक पेश किए जाएंगे, जिनमें सिगरेट, गुटखा और पान मसाला पर टैक्स बढ़ाने के लिए दो नए बिल भी शामिल हैं, जिससे जीएसटी दर 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी की जाएगी। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की लगातार गैरहाजिरी ने पार्टी में बेचैनी बढ़ा दी है और महागठबंधन के अंदरूनी समीकरणों पर अटकलों का बाजार गर्म है। फ्लोरिडा में हुई यूएस-यूक्रेन मीटिंग में ट्रंप टीम जल्द मॉस्को जाकर पुतिन से वार्ता करेगी, जिससे यूक्रेन युद्ध के शांति प्रयासों को गति मिल सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

शीतकालीन सत्र - फोटो : Amar Ujala Graphics
संसद का शीतकालीन सत्र आज से
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार यानी आज से शुरू होगा। विपक्ष ने 12 राज्यों और संघशासित क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), दिल्ली आत्मघाती बम धमाके और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की खराब स्थिति पर चर्चा की मांग कर सत्र को हंगामेदार बनाने के आसार जता दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 10 बजे संसद के हंस द्वार पर मौजूदा सत्र के दौरान सरकार के विकास के एजेंडे के बारे में जानकारी देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Parliament Session - फोटो : PTI
GST 28 से बढ़ाकर 40 फीसदी होगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के शीत सत्र में सिगरेट, गुटखा और पान मसाला जैसे अस्वास्थ्यकर उत्पादों पर कराधान के लिए दो नए विधेयक पेश करेंगी। केंद्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक, 2025, जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर का स्थान लेगा, जो वर्तमान में सिगरेट, चबाने वाले तंबाकू, सिगार, हुक्का, जर्दा और सुगंधित तंबाकू जैसे सभी तंबाकू उत्पादों पर लगाया जाता है। वहीं, स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा सेस विधेयक, 2025, पान मसाला जैसी विशिष्ट वस्तुओं के उत्पादन पर उपकर लगाने का प्रावधान करता है। पढ़ें पूरी खबर...

सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI

शशि थरूर की गैरहाजिरी ने बढ़ाई कांग्रेस की बेचैनी
कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और सांसद शशि थरूर लगातार दूसरी बार पार्टी की अहम बैठक से अनुपस्थित रहे, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में उनकी भूमिका और रुख को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है। रविवार को सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई कांग्रेस की रणनीतिक समिति की बैठक में थरूर मौजूद नहीं थे। यह बैठक संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर बुलाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
ट्रंप टीम जल्द मॉस्को जाकर पुतिन से करेगी वार्ता
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी रविवार को फ्लोरिडा में यूक्रेनी अधिकारियों से मिले, जहां प्रस्तावित शांति फ्रेमवर्क के अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस बीच ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे अपने प्रतिनिधिमंडल को इस सप्ताह मॉस्को भेज रहे हैं, जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से महत्वपूर्ण वार्ता तय है। पढ़ें पूरी खबर...

कांग्रेस नेता के बयान से महागठबंधन में मची हलचल - फोटो : अमर उजाला
बिहार चुनाव में हार से महागठबंधन में संग्राम
विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद महागठबंधन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सत्तारूढ़ एनडीए ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 200 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी, जबकि विपक्षी खेमे को भारी नुकसान झेलना पड़ा। अब कांग्रेस और राजद एक-दूसरे को हार का जिम्मेदार ठहराने में जुट गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

जगदगुरु रामभद्राचार्य। - फोटो : अमर उजाला
Kalki Mahotsav: श्री कल्कि महोत्सव का श्री गणेश आज से
संभल के असमोली क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में सोमवार सुबह महायज्ञ के साथ श्री कल्कि महोत्सव का शुभारंभ होगा। पहली बार श्री कल्कि कथा का आयोजन किया गया है। तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के द्वारा कथा में प्रवचन होगा। एक दिसंबर से नौ दिसंबर तक महोत्सव चलेगा। महोत्सव के लिए तंबुओं का नगर बन गया है। कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां आएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल में वंदे मातरम पर राजनीति: BJP-TMC आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वंदे मातरम के सहारे बंगाल की राजनीति
आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले ही कई मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष में तकरार देखने को मिल रही है। वहीं संसद में वंदे मातरम और जय हिंद को लेकर हंगामा देखने को मिल सकता है। दरअसल, 24 नवंबर को जारी राज्यसभा सचिवालय के बुलेटिन में सांसदों से 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' जैसे नारे संसद में न लगाने को कहा गया है, अब इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक इन नारों पर केंद्र के किसी भी निर्देश को नहीं मानेगी। पढ़ें पूरी खबर...

सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : ANI
सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की सुलह पर विपक्ष का तंज
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच कई दिनों से चल रही सत्ता की खींचतान और बयानबाजी के बाद शनिवार को अचानक हुई सुलह ने राजनीति में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक हलकों का मानना है कि यह मेल-मिलाप स्थायी नहीं, बल्कि आने वाले सियासी तूफान से पहले की शांति है। शनिवार सुबह दोनों नेता सिद्धारमैया के घर पर नाश्ते के दौरान मिले और उसके बाद एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'एकजुटता' का संदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर...

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI
IND vs SA: भारत ने हासिल की 1-0 से बढ़त
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। अब दोनों टीमें 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

अशनूर और सलमान - फोटो : एक्स
Bigg Boss 19: अचानक बेघर हुईं अशनूर ने एविक्शन पर तोड़ी चुप्पी
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ताजा वीकेंड का वार एक बड़ा मोड़ लेकर आया, जब टीवी एक्टर अशनूर कौर को शो से बाहर कर दिया गया। इस एविक्शन ने न सिर्फ फैंस को चौंकाया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी। शो से बाहर आने के बाद अब पहली बार अशनूर ने अपने दिल की बात खुलकर रखी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें